विज्ञान के चमत्कार पर निबंध: जानिए लाभ और विज्ञान के क्षेत्र में हुए बेहतरीन काम

1 minute read
विज्ञान के चमत्कार निबंध

आधुनिक युग को विज्ञान का युग कहना गलत नहीं होगा। आज के जमाने में प्रत्येक व्यक्ति विज्ञान पर बहुत अधिक निर्भर है, हर घटना के पीछे का कारण विज्ञान है, फिर चाहे वह चक्रवात हो, तूफान या वर्षा होना हो या फिर पानी का उबलना और जमना आदि। विज्ञान  केवल उपकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि पृथ्वी से ब्रह्मांड तक विज्ञान को देखा जा सकता है। आसान शब्दों में  विज्ञान के अभाव में व्यक्ति का जीवन कठिनाइयों से भर जाता है। विज्ञान एक ऐसा विषय है जिसकी सीमा तथा क्षेत्र दिनो-दिन बढ़ता जा रहा है। प्राकृतिक तथा किसी वस्तु या प्राणी का क्रमबद्ध ज्ञान, विज्ञान कहलाता है। हम सभी जानते हैं, पानी का उबलना एक प्राकृतिक घटना है, पर पानी सदैव 100 डिग्री पर उबलता है तथा 0 डिग्री पर जमता है यह विज्ञान है। विज्ञान के चमत्कार निबंध लिखने से पहले हम ये जान लेते हैं कि विज्ञान क्या है?

This Blog Includes:
  1. विज्ञान क्या है?
  2. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (150 शब्द)
  3. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (400 शब्द)
  4. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध : शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार? 
  5. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध: अन्य क्षेत्रों में विज्ञान के चमत्कार
    1. चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
    2. मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
    3. शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
    4. कृषि के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार
    5. गर्मी से राहत मे विज्ञान के चमत्कार
    6. विज्ञान के चमत्कार पर निबंध: फ्रिज और वाशिंग मशीन 
    7. अंतरिक्ष और चांद पर फतेह
    8. परमाणु शक्ति की खोज
  6. विज्ञान के चमत्कार के लाभ क्या हैं?  
  7. विज्ञान के चमत्कार की हानियां जानिए
  8. FAQs

विज्ञान क्या है?

विज्ञान के बिना मनुष्य जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। आधुनिक युग में विज्ञान के क्षेत्र में होने वाले नये-नये आविष्कारों ने पूरे विश्व में क्रांति ला दी है। विज्ञान की सहायता से मानव प्रकृति और अंतरिक्ष दोनों पर विजय प्राप्त करता जा रहा है। आज से कुछ वर्ष पूर्व विज्ञान का आविष्कार पर चर्चा मात्र से ही लोग आश्चर्यचकित हो जाते थे,किंतु आज वही आविष्कार मनुष्य के दैनिक जीवन के अंग बन गए हैं। प्राचीन समय में मानव प्रकृति की प्रत्येक वस्तु को कोतुहल भरी नज़रों से देखता था व उन्हें आश्चर्यजनक मानता था और उनसे भयभीत होकर ईश्वर से प्रार्थना करता था परंतु आज विज्ञान ने प्रकृति को वश में कर उसे मानव के अधीन कर दिया है तो आइये अब जानते है विज्ञान क्या है-

विज्ञान का अर्थ है विशेष ज्ञान। हम प्रकृति में उपस्थित विभिन्न वस्तुओं की प्रकृति और उनके व्यवहार ,गुण आदि के बारे में अध्ययन करते हैं उसी को ही विज्ञान कहते है। वस्तुओं के गुणों का क्रमबद्ध तरीके से अध्ययन किया जाता है और तथ्य इकट्ठे किए जाते हैं इन तथ्यों के आधार पर ही वस्तु के गुण और प्रकृति का पता लगाया जाता है।

अत: विज्ञान की परिभाषा हम  निम्न प्रकार से दे सकते हैं–

“प्रकृति में उपस्थित सभी वस्तुओं के क्रमबद्ध अध्ययन से ज्ञान प्राप्त करने और उस के आधार पर वस्तु की प्रकृति और व्यवहार जैसे गुणों का पता लगाने को ही विज्ञान कहते है।”

  • विज्ञान की कई शाखाएं होती है।
  • जैसे भौतिक विज्ञान , जीव विज्ञान , रसायन विज्ञान इत्यादि।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (150 शब्द)

यह विज्ञान का ही चमत्कार है जिसने हमें आदिमानव से मानव का जीवन दिया है। आज हम एक बेहतर जीवन जी रहे हैं सिर्फ विज्ञान के आविष्कारों के कारण। विज्ञान ने हमारे जीवन को सच में बदल कर रख दिया है।

आज बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज सिर्फ विज्ञान की बदौलत ही हुआ है। मोबाइल और कंप्यूटर ने आज पूरी दुनिया को छोटा कर दिया है। यातायात के साधनों से आज हमें कुछ क्षणों में ही एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं। हवाई जहाज से आज हम हवा में उड़ सकते हैं। बिजली से चलने वाले उपकरणों ने हमारा जीवन आरामदायक बनाया है। यह सब विज्ञान का चमत्कार नहीं तो और क्या है।

विज्ञान का ही चमत्कार है कि आज हम मंगल और चंद्रमा की धरती पर भी पहुंच गए हैं। विज्ञान के यही चमत्कार हमें भविष्य में भी देखने को मिलते रहेंगे। भविष्य में ऐसी खोजें होंगी जो पूरे मानव जीवन को ही बदल कर रख देंगी।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध (400 शब्द)

परिचय

“मानवता साइंस के लिए एक वरदान की तरह है, इसे बिलकुल नष्ट नहीं किया जाना चाहिए। पहले जैसे-जैसे दुनिया पाषाण युग से आगे बढ़ रही थी, साइंस ने वर्तमान युग की सुविधाओं को और बढ़िया बना दिया। यह हमारे जीवन को और आसान बनता है और साइंस के चमत्कारों पर विचार करने के लिए हमें प्रेरित करते हैं।

विज्ञान के अनेक ऐसे चमत्कारी अविष्कार, जो हमारे जीवन को आसान और सुखद बनाते हैं। नीचे जानते हैं इसके बारे में-

विज्ञान के बहुमूल्य अविष्कार

  • साइंस ने प्लास्टिक के अनेक ऐसे क्राफ्ट टूल्स उपलब्ध कराए हैं जिसका उपयोग हम दैनिक जीवन में करते हैं।
  • मोटरसायकिल, कार, सायकिल, बस आदि जैसे कुछ इन्वेंशन हुए हैं, यह ऐसे कुछ असीम साधनों ने जीवन को और आसान बना दिया है।
  • एन्टीबायोटिक्स, इंजेक्शन तथा इसी तरह के अनेक औषधी साइंस ने मुमकिन किए हैं।
  • खाना बनाने जैसे शानदार अविष्कार जैसे किचन में उपयोग होने वाले माइक्रोवेव, गैस, स्टोव, इन्डेक्सन चुल्हा साइंस की देन हैं।
  • स्वच्छता में भी कई बढ़िया इन्वेंशन हुए हैं जैसे वैक्युम क्लीनर तथा अन्य ऐसे कई छोटे-बड़े टूल्स जिन्होंने जीवन को आसान बना दिया है।
  • इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे AC, कूलर, TV, मोबाइल ने जीवन को और भी बढ़िया बना दिया है। यह भी काफी महत्वपूर्ण आविष्कार हैं।

विज्ञान के कुछ क्रांतिकारी अविष्कार

  • टायर– 3500 BC पहले पहिए का अविष्कार हुआ था, जिसने परिवहन को एक नया महत्व दे दिया था।
  • प्रिंटिंग प्रेस– जर्मनी में सन् 1440 में जॉन गुटरबर्ग ने प्रिटिंग प्रेस का इन्वेंशन किया था, जिसने पुस्तकों के अन्य कॉपी तेजी से छापे जिससे ज्ञान का विस्तार व्यापक रूप में हुआ।
  • टेलीफोन– 1876 में एलेक्जेडर ग्राहिम बेल ने टेलीफोन का अविष्कार किया था, जिसने टेलीकम्यूनिकेशन के माध्यम से अनेक काम आसान कर दिए।
  • मोबाइल– 1973 में अमेरिकी विज्ञानिक मार्टिन कूपर ने अपनी टीम के साथ मिल कर मोबाइल फोन बनाया था और इसका वजन 2 किलो ग्राम था। यह आगे चल कर टेलीकम्यूनिकेशन का सबसे बेहतर माध्यम भी बनकर सामने आया था।
  • बाइक– सन् 1885 में गोटलिब डेमलयर और विल्हेम मेबैक ने मोटरसाइकिल बनाया। जिसने यातायात के साधन के रूप में क्रांति फैलाया।
  • बल्ब– 1879 में अमेरिकी अविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन ने विश्व को भेंट के रूप में बल्ब दिया था।
  • इंटरनेट– 1969 में टीम बर्नर्स ली ने इंटरनेट का अविस्कार किया था, जिन्हें इंटरनेट का जनक कहा जाता है। इंटरनेट संचार का सबसे गतिमान माध्यम माना जाता है, तथा यह मानव के लिए एक नायाब तौहफा है।

सार

साइंस ने मनुष्य के जीवन को काफी आसान और आरामदायक बनाया है। साइंस एक तरह से मानव जाति के लिए वरदान साबित हुआ है। जिसमें मुख्य रूप से मोबाइल, इंटरनेट, बल्ब, लाइट, सायकिल, लैपटॉप महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साइंस के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध : शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार? 

आज का युग विज्ञान का युग है सभी जगह विज्ञान के चमत्कार दिखाई पड़ते है। आज उपलब्ध सभी सुख सुविधाएं विज्ञान की ही देन है।विज्ञान के कारण ही हमारी जरूरत की सभी सुख सुविधाएं की उपलब्ध है। बिजली और उनसे चलने वाले विभिन्न प्रकार सभी  उपकरण विज्ञान की देन है।

आज विज्ञान हमारी प्रगति और विकास का आधार बन चुका है। विज्ञान के बिना हम जीवन व्यतीत करने के बारे सोच भी नहीं सकते है। आज पूरा विश्व हमारी पहुंच के अंदर है बस सोचने की देर है।पृथ्वी को नाप कर, समुद्र को लांघ कर इंसान ने आकाश की ऊंचाइयों को हासिल किया है। कुछ दशकों में विज्ञान में इतने परिवर्तन हुए जो पिछले 2000 सालों में संभव नहीं हो पाए। आज विज्ञान ने हमें उन उपलब्धियों पर पहुंचा दिया है जिनके बारे मे कल्पना करना भी एक समय असंभव सा लगता था। एक समय था  जिन चीजों को हम कल्पना मात्र समझते थे आज वह आम सी हो गई है। यह सभी चीजें विज्ञान के द्वारा ही संभव हो पाई है।

शिक्षा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विभिन्न तरह के टेलीप्रिंटर, प्रिंटिंग मशीन, कंप्यूटर, मोबाइल फोन जैसे आधुनिक मशीन की खोज विज्ञान ने की है। इन सभी उपकरणों की वजह से शिक्षा जगत को बहुत लाभ पहुंचा है। इसके साथ ही आज हम एक जगह बैठे-बैठे विश्व के किसी भी कोने में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध द्वारा निर्मित उपकरणों की सहायता से विश्व दर्शन, दोस्त बना सकते हैं और वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध: अन्य क्षेत्रों में विज्ञान के चमत्कार

नीचे अन्य क्षेत्रों में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध दिए गए हैं-

चिकित्सा क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान ने चिकित्सा क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। एक्स रे मशीन से लेकर कई मशीनो का उपयोग मरीज़ो के इलाज के लिए किया जाता है। आज अगर हमे अच्छा इलाज़ प्राप्त हो रहा है, तो यह विज्ञान के चमत्कार पर निबंध के कारण हुआ है।

गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, टिटनेस, ह्रदय रोग, मधुमेह ( डायबिटीज) इत्यादि का इलाज़ भी आज विज्ञान के चमत्कार पर निबंध द्वारा संभव हो पाया है। विज्ञान ने कई घातक रोगों को दूर करने के लिए अच्छी दवाओं का आविष्कार किया है। विभिन्न प्रकार की सर्जरी जिनके द्वारा मनुष्य अपना चेहरा भी बदल सकता है, नयी आंखें लगा सकता है, ऑर्गंस ट्रांसप्लांट किए जा सकते हैं। यह सभी विज्ञान के चमत्कार पर निबंध द्वारा ही संभव हो पाया है। 

मनोरंजन के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

बात चाहे पुराने ढंग से मनोरंजन की हो या नए से, लोगों ने उसे अपनाया है। पहले ऐन्टेना वाले टीवी से लोग टीवी पर फिल्म या सीरियल देखते थे, वहीं अब स्मार्ट टीवी से लोग यह कर लेते हैं। मनोरंजन वही रहा है लेकिन उसके तौर बदल गए हैं।

मनोरंजन के लिए टेलीविज़न यानी दूरदर्शन विज्ञान की अद्भुत देन रही है। टेलीविज़न के जरिए हम हर प्रकार के कार्यक्रम देख सकते हैं। टीवी धारावाहिक, रोज़ाना हर भाषा में खबरें, लाइव क्रिकेट मैचेस से लेकर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम विभिन्न चैनल्स पर देख सकते है। बच्चों के लिए कार्टून के चैनल्स उपलब्ध है। देश और दुनिया के सारे समाचार कुछ ही मिनटों में टीवी पर प्रसारित किए जाते हैं। टीवी एक अनोखा मनोरंजन प्रदान करने वाला साधन है।

इसके साथ ही रेडियो भी एक अनोखा संचार माध्यम है। रेडियो पर हम विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम सुन सकते हैं। समाचार से लेकर विभिन्न भाषा के गानो का आनंद हम रेडियो द्वारा ले सकते हैं। आजकल लोग बेहतर पिक्चर गुणवत्ता पाने के लिए अपने बजट अनुसार LED टीवी खरीदते और इनमे भी ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित हो गयी है जिसके द्वारा हम TV को फोन से भी चला सकते हैं।

विज्ञान ने हमे टेप रिकॉर्डर, वीडियो, वीसीआर, फोटो कैमरा, डिजिटल कैमरा,वीडियो गेम, कंप्यूटर, LED, LCD इत्यादि मनोरंजन के रोचक साधन प्रदान किए हैं। विज्ञान ने मनुष्य को अधिक सुविधा और आनंद प्रदान किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

एजुकेशन के फील्ड विज्ञान का बहुत बड़ा किरदार है, चाहे कोरोना से पहले की बात हो या बाद की, शिक्षा कभी रुकी नहीं है, बस इसके तरीकों में थोड़ा अंतर आया है। दुनिया लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से घर पर ही स्कूली या कॉलेज की कक्षा ले सकते हैं। इंटरनेट के मीडियम से वीडियो कॉल के जरिए छात्र अपनी ऑनलाइन शिक्षा बिना रुके प्राप्त कर सकते हैं। वहीं मोबाइल के एक क्लिक से ही दुनिया के किसी कोने से ऐसा कर सकते हैं।

कृषि के क्षेत्र में विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान ने कृषि क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है इससे मिट्टी की उर्वरता का विकास हुआ है। नए और आधुनिक तकनीकों का उपयोग करके कृषक खेती कर रहे है। विज्ञान ने उन्नत बीजों की खोज की है। ट्रैक्टर, विभिन्न प्रकार के सिंचाई मशीन इत्यादि उपकरणों की खोज करके, फसलों को बेहतर बनाने की कोशिश की गयी है। इससे किसानों को लाभ हुआ है। आजकल तो बाजारों में लैब मे बने बीज भी उपलब्ध है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी ने डेयरी व्यापार को विकसित करने में काफी योगदान दिया है।

गर्मी से राहत मे विज्ञान के चमत्कार

विज्ञान ने अनेक प्रकार के उपकरण दिए हैं, जिससे हम घर और दफ्तर में बैठकर आराम से कार्य कर सकते हैं। एक बार बटन दबाया और पंखे की ठंडी हवा हमे गर्मी से राहत दिलाती है।

आजकल शहरों में गर्मी से राहत पाने के उद्देश्य से वातानुकूलित यंत्र यानी एयर कंडीशनर का उपयोग लोग अपने घरों और दफ्तरों में कर रहे हैं। आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि निजी गाड़ियों में लोग एयर कंडीशनर का इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ ही आज तो विज्ञान ने ऐसा आविस्कर किया है जिसकी सहायता से आप बैठे-बैठे अपने लाइट, पानी, मोबाइल रिचार्ज, केबल रिचार्ज और भी कई प्रकार के कार्य आराम से एक जगह बैठकर कर सकते हैं। 

विज्ञान के चमत्कार पर निबंध: फ्रिज और वाशिंग मशीन 

फ्रिज विज्ञान की अनोखी देन है। हम ताज़ा व्यंजन और फल इत्यादि खा सकते हैं। हमे गर्मी में सबसे अधिक फ्रिज की ज़रूरत होती है। हम अपने खाने को ताज़ा रखने और ठंडा पानी पीने के लिए फ्रिज का उपयोग करते है।

आजकल लोगो को कपड़े अपने हाथो से धोने की आवश्यकता नहीं है। विज्ञान ने वाशिंग मशीन जैसे यन्त्र का निर्माण किया है, जिसकी मदद से कुछ ही समय में कपड़े ना केवल साफ़ धुलते है, बल्कि आधे सूखा भी दिए जाते हैं।आजकल तो डिजिटल वाशिंग मशीन भी मार्केट में उपलब्ध है जिसमे आपको पानी डालने की भी जरूरत नहीं होती ये मशीन इस तरह से डिजाइन की गई है कि यह ऑटोमेटिकली सब काम कर लेती है।

अंतरिक्ष और चांद पर फतेह

मनुष्य विज्ञान के चमत्कारों के कारण चांद तक तो पहले ही पहुंच चुके हैं लेकिन अभी वर्तमान समय में विज्ञान के चमत्कार पर निबंध मे मंगल ग्रह पर भी पहुंच गया है। अंतरिक्ष के सभी पहलुओं को समझने के लिए देश और दुनिया में स्पेस रिसर्च सेंटर बनाए गए हैं। रॉकेट और सैटेलाइट जो अंतरिक्ष में जाकर चक्कर लगाते हैं और वैज्ञानिको को नयी जानकारी प्रदान करते हैं।

एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में जाने के लिए प्रशिक्षण लेते है और विज्ञान का गहन अध्ययन करते हैं। अब मनुष्य सिर्फ पृथ्वी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि चांद पर भी अपना हक़ जमा लिया है। अब मनुष्य मंगल ग्रह पर जीवन की तलाश में हैं ताकि वहाँ भी मनुष्य जीवन बसाया जा सके। 

परमाणु शक्ति की खोज

विज्ञान ने परमाणु शक्ति की भी खोज की है। मशीनगन, टैंक, बम इत्यादि संहार करने के उपकरण हैं। युद्ध के क्षेत्र में इसका उपयोग किया जाता है। बमवर्षक विमानों की उपलब्धि इत्यादि अन्य प्रकार की युद्ध सामग्रियां विज्ञान की विनाशकारी उपलब्धि मानी जाती है। आजकल अत्याधुनिक तकनीकों से निर्मित वायुयान जोकि युद्ध में इस्तेमाल किए जाते हैं वे भी विज्ञान की ही देन है। विज्ञान अगर गलत इरादों वाले लोगो के हाथ लग जाए तो पृथ्वी नष्ट हो सकती है। विज्ञान जैसी शक्ति का इस्तेमाल समझदारी और सही तरीके के साथ किया जाना चाहिए।

विज्ञान के चमत्कार के लाभ क्या हैं?  

मनुष्य ने अपनी आवश्यकताओं के लिए जो नए-नए आविष्कार किए हैं, वे सब विज्ञान की ही देन है। आज का युग विज्ञान का युग है। विज्ञान के अनगिनत आविष्कारों के कारण मनुष्य का जीवन पहले से अधिक आरामदायक हो गया है। सिक्के के दो पहलुओं की ही भांति विज्ञान के इन आविष्कारों के लाभ-हानि दोनों होते हैं। आज हम उन्हीं चमत्कारों के लाभ के बारे में चर्चा करेंगे-

  1. मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल्स, मोबाइल पर 3G और इंटरनेट के माध्यम से फेसबुक, ट्विटर ने तो वाकई मनुष्य की ज़िन्दगी को बदलकर ही रख दिया है। जितनी जल्दी वह सोच सकता है लगभग उतनी ही देर में जिस व्यक्ति को चाहे मैसेज भेज सकता है, उससे बातें कर सकता है। चाहे वह दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न हो।
  2. इसके साथ ही विज्ञान ने अपने आप में तरक्की की है। एक जमाने था जब इंटरनेट लोगो की पहुंच से दूर था लेकिन अब ये हर व्यक्ति तक पहुंच गया है। 
  3. मोबाइल फोन मे भी विज्ञान ने बहुत तरक्की की है अभी उपस्थित मोबाइल फोन इस कदर विकसित हो चुके हैं कि सारा काम बैठे-बैठे फोन से बस एक क्लिक द्वारा हो जाता है। 
  4. यातायात के साधनों से आज यात्रा करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। आज महीनों की यात्रा दिनों में तथा दिनों की यात्रा चंद घंटों में पूरी हो जाती है। आज के समय में तो ट्रेनें भी डिजिटल हो गई हैं। 
  5. चिकित्सा के क्षेत्र में भी विज्ञान ने हमारे लिए बहुत सुविधाएं जुटाई हैं। आज कई असाध्य बीमारियों का इलाज मामूली गोलियों से हो जाता है। कैंसर और एड्स जैसे बीमारियों के लिए डॉक्टर और चिकित्सा विशेषज्ञ लगातार प्रयासरत हैं। नई-नई कोशिकाओं के निर्माण में भी सफलता प्राप्त कर ली गई है।
  6. एक ओर परमाणु ऊर्जा जहां बिजली उत्पन्न करने के काम में लाई जा सकती है। वहीं इससे बनने वाले परमाणु हथियार मानव के लिए अत्यंत विनाशकारी हैं।
  7. अत: मनुष्य को अपनी आवश्यकता और सुविधानुसार मानवता की भलाई के लिए इसका लाभ उठाना चाहिए न कि दुरुपयोग कर उनके अविष्कारों पर सवाल खड़े करने चाहिए।

विज्ञान के चमत्कार की हानियां जानिए

विज्ञान के चमत्कारों से हमेशा लाभ नहीं होता, कभी-कभी कुछ चमत्कार नुकसान भी पहुंचाते हैं। तो आइए जानते हैं विज्ञान के चमत्कारों ने नुक्सान के बारे में-

  1. साइंस ने इतनी तरक्की करली है कि आजकल खाना पकाने के लिए भी लाइट का इस्तेमाल किया जा रहा है लेकिन इस आविष्कार के फायदे के साथ नुकसान भी है। एक साइंस मैगजीन के अनुसार माइक्रोवेव, इंडक्शन तथा चूल्हे मे बने खाने से उसका एक महत्वपूर्ण तत्व एंटी ऑक्सीडेंट्स नष्ट हो जाता है।
  2.  किसी फल या सब्जी में मौजूद ये पदार्थ शरीर की कोशिकाओं को विभिन्न तरह के रसायनों के प्रतिकूल प्रभाव से बचाते हैं, उन्हें सक्रिय और ऊर्जावान बनाते हैं और उनकी ऑक्सीजन लेने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। खाना बनाने के पारंपरिक तरीके में, जिसमें कड़ाही या देग में खाना धीरे-धीरे पकता है, ये तत्व काफी हद तक सुरक्षित रहते हैं।
  3.  इसी तरह से यह भी देखा कि यदि आप सब्जियां काट कर या पकाने के बाद उन्हें फ्रिज में रखते हैं, तो इस प्रक्रिया में भी ज्यादा पोषक तत्व नष्ट होते हैं, जबकि साबुत सब्जी रखने में ये काफी हद तक सुरक्षित बच सकते हैं। 
  4.  विज्ञान या मशीन की मदद से मनुष्य ने कई काम आसान बना लिए हैं, लेकिन इन तमाम उपकरणों से कोई एक चीज बचती है और किसी दूसरी का नुकसान हो जाता है। 
  5. मशीनी चक्की के आटे से उसकी गर्मी के कारण अनेक तत्व जल जाते हैं, मिल से कुटे चावल में वैसी मिठास नहीं होती, मिक्सी में बनाई गई चटनी कभी सिल-बट्टे वाली चटनी का मुकाबला नहीं कर पाती। 
  6. वही एयर कंडीशनर शरीर के भीतर मौजूद मौसम का मुकाबला करने की ताकत घटाते हैं। पंखा और हीटर डीहाइड्रेट करते हैं। 
  7. इसके अलावा टेक्नोलॉजी के बढ़ते विकास ने मनुष्य को आलसी बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति मेहनत नही करना चाहता जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक विकास ठीक तरह से नही हो पाता है।

FAQs

विज्ञान पर निबंध कैसे लिखें?

विज्ञान हमारे आस-पास दिखाई देने वाली हर एक चीज की रीढ़ है, यह उपकरण, गैजेट्स, मशीनरी, कारें और बहुत कुछ है। यह इतनी तेजी से विकसित हुआ है कि प्रत्येक मनुष्य अब विज्ञान और उसके आविष्कारों पर निर्भर है।

विज्ञान का महत्व क्या है?

विज्ञान की वजह से मनुष्य ने इतनी तरक्की कर ली है कि आज संसाधन के साधनों में, शिक्षा, मनोरंजन, चिकित्सा के क्षेत्र में, हर कार्य में विज्ञान के संसाधनों की वजह से मनुष्य बहुत एडवांस हो गया है, इसलिए विज्ञान एक वरदान के रूप में मनुष्य के जीवन में आया है।

वैज्ञानिक आविष्कारों ने मनुष्य के जीवन को कैसे प्रभावित किया है?

विज्ञान ने हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज जैसे यंत्रों का आविष्कार करके मनुष्य के सुख को चर्म सीमा तक पहुँचा दिया है। विज्ञान ने मनुष्य के मनोरंजन के अनेक साधन प्रदान किये हैं। विज्ञान ने टेलीविजन, रेडियो, फोन, ग्रामोफोन, सिनेमा का आविष्कार करके मनुष्य के जीवन को बहुत ही रोचक बनाया है।

विज्ञान का जनक कौन है?

स्टीफन हॉकिंग जैसे वैज्ञानिकों के अनुसार गैलीलियो आधुनिक विज्ञान के जनक माने जाते हैं।

आशा है कि इस ब्लॉग से आपको विज्ञान के चमत्कार निबंध के बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे और अन्य तरह के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहें Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

4 comments
  1. बड़े ही रोचक रूप में लिखा गया है। मैं भी आपसे प्रेरित होकर अच्छा और आकर्षक आर्टिकल लिखूँगी। आपने बहुत अच्छे शब्दो का उपयोग किया है।

  1. बड़े ही रोचक रूप में लिखा गया है। मैं भी आपसे प्रेरित होकर अच्छा और आकर्षक आर्टिकल लिखूँगी। आपने बहुत अच्छे शब्दो का उपयोग किया है।