योगा टीचर कैसे बनें: योग्यता, प्रोसेस, स्किल्स और जरूरी कोर्स

1 minute read
योग टीचर कैसे बनें

अगर आप योग टीचर बनने का सोच रहे हैं, तो आज के समय में यह केवल एक शौक नहीं बल्कि एक सही और स्ट्रक्चर्ड करियर विकल्प बन चुका है। इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए सही ट्रेनिंग, मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन और प्रैक्टिकल अनुभव बहुत जरूरी होता है। भारत में आयुष मंत्रालय के अंतर्गत योग सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) योग शिक्षकों को प्रमाणित करता है, जिससे इस प्रोफेशन की विश्वसनीयता और वैल्यू दोनों बढ़ती हैं।

योग शिक्षक बनने के बाद आपको करियर के अनेक अवसर मिलते हैं। योग टीचर बनकर आप योग स्टूडियो, स्कूल, फिटनेस और वेलनेस सेंटर में काम कर सकते हैं, ऑनलाइन क्लास शुरू कर सकते हैं या फिर फ्रीलांस ट्रेनर के रूप में भी अपना करियर बना सकते हैं। इस करियर गाइड में आपके लिए योगा टीचर कैसे बनें, इसके लिए क्या योग्यता चाहिए, कौन-से कोर्स और सर्टिफिकेशन जरूरी हैं और करियर स्कोप की जानकारी दी गई है ताकि आप सही दिशा में कॉंफिडेंट होकर आगे बढ़ सकें।

योगा टीचर कौन होता है?

योगा टीचर वह प्रशिक्षित व्यक्ति होता है जो योगासन, प्राणायाम, ध्यान और शरीर की संरचना (एनाटॉमी) के आधार पर सुरक्षित योग अभ्यास सिखाता है। उसका काम केवल व्यायाम करवाना नहीं बल्कि सही श्वास तकनीक, शरीर संतुलन, लचीलापन और मानसिक शांति विकसित करना होता है। एक योग्य योग शिक्षक आपकी आयु, फिटनेस लेवल और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार प्रैक्टिस में बदलाव भी करता है ताकि आप अपने जीवन में योग को आसानी से अपना सकें।

योग शिक्षक के मुख्य कार्य:

यहाँ योग शिक्षक के मुख्य कार्य के कुछ प्रमुख कार्यों के बारे में बताया गया है –

  • छात्रों की आयु, फिटनेस और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार सुरक्षित योग सेशन की योजना बनाना।
  • सही बॉडी अलाइनमेंट और सही श्वास तकनीक सिखाकर चोट के जोखिम को कम करना।
  • प्राणायाम, ध्यान और रिलैक्सेशन तकनीकों के माध्यम से तनाव प्रबंधन में सहायता करना।
  • उच्च रक्तचाप, पीठ दर्द या अन्य स्थितियों में छात्रों को आवश्यक योग मॉडिफिकेशन बताना।
  • छात्रों की उपस्थिति, प्रगति और अभ्यास रिकॉर्ड बनाए रखना।
  • योग नैतिकता, अनुशासन और नियमित अभ्यास के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

योगा टीचर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

योगा टीचर बनने के लिए निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे:-

स्टेप 1: योग का बेसिक अभ्यास और समझ विकसित करें

योगा टीचर बनने की शुरुआत के लिए 12वीं पास होने के बाद आपको योग का नियमित अभ्यास और इसकी समझ विकसित करनी होती है। रोज़ाना योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करें ताकि शरीर का संतुलन, लचीलापन और श्वास नियंत्रण बेहतर हो सके। शुरुआती स्तर पर शरीर संरचना (Anatomy), सही पोस्टर, वार्म-अप और कूल-डाउन की जानकारी लेना जरूरी है। निरंतर अभ्यास योग शिक्षक बनने की मजबूत नींव बनाता है और आत्मविश्वास बढ़ाता है।

स्टेप 2: मान्यता प्राप्त योग कोर्स या सर्टिफिकेशन के बारे में जानें

योग शिक्षक बनने के लिए प्रमाणित प्रशिक्षण आवश्यक होता है। भारत में Ministry of AYUSH के अंतर्गत योग सर्टिफिकेशन बोर्ड (YCB) योग प्रशिक्षकों को प्रमाणित करता है। आप सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बीए योग या YCB लेवल-1 / लेवल-2 कोर्स से शुरुआत कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर RYT-200 भी मान्य सर्टिफिकेशन है। कोर्स चुनते समय संस्थान की मान्यता, ट्रेनिंग घंटे, प्रैक्टिकल क्लास और परीक्षा प्रणाली अवश्य जांचें। सही सर्टिफिकेशन आपकी विश्वसनीयता और नौकरी के अवसर बढ़ाता है।

स्टेप 3: अपने समय और रूचि के आधार पर कोर्स का चयन करें

योगा टीचर बनने के लिए मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या बैचलर डिग्री कोर्स चुनना होता है। आपके द्वारा चुने गए कोर्स को NCTE या आयुष मंत्रालय से मान्यता प्राप्त होना चाहिए। योगा टीचर बनने के लिए निम्नलिखित प्रमुख कोर्स को चुन सकते हैं –

कोर्स अवधि
बीए इन योगिक साइंस3 या 4 साल
बीए इन योगा एजुकेशन3 या 4 साल
बीए इन योगा3 या 4 साल
बीए इन योगा एंड हेल्थ एजुकेशन3 या 4 साल
एमए इन एप्लाइड योगा एंड ह्यूमन एक्सीलेंस2 साल
एमए इन योगा2 साल
एमए इन योगा एजुकेशन2 साल
एमए इन योगा साइंस2 साल
एमए इन योगा स्टडीज2 साल
मास्टर इन योगा एंड थेरेपी मैनेजमेंट2 साल
सर्टिफिकेट कोर्स6 महीने या फिर 1 साल 
डिप्लोमा1 या 2 साल

नोट: ध्यान दें इनमें से कई कोर्स भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अलग-अलग नामों से उपलब्ध हो सकते हैं। सभी विश्वविद्यालय हर वर्ष ये सभी कोर्स नहीं चलाते। विद्यार्थियों को आवेदन करने से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट से कोर्स की उपलब्धता अवश्य जाँच करनी चाहिए। 

स्टेप 4: बजट के आधार पर अपने कोर्स के लिए शैक्षणिक संस्थान को चुनें

योग शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई विश्वविद्यालयों और संस्थानों में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और डिग्री स्तर के कोर्स शुरू किए हैं। इसके अलावा योगा टीचर बनने के लिए Ministry of AYUSH से मान्यता प्राप्त संस्थानों से प्रशिक्षण लेना सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है।  योग टीचर बनने के लिए आप निम्नलिखित संस्थानों का चुनाव कर सकते हैं –

कॉलेजकुल फीस (लगभग)उपलब्ध कोर्सेज
यूनिवर्सिटी ऑफ पतंजलि, हरिद्वार88,100 रूपए।बीए इन योग, एमए योग / योग विज्ञान)
महात्मा ज्योतिबा राव फूले यूनिवर्सिटी90,000 रूपए।बीए इन योग, बीए इन योगा एजुकेशन
यूनिवर्सिटी ऑफ लखनऊ60,000 से 1,20,000 रूपए।बीए इन योग, बीए इन योगा एजुकेशन
IEC यूनिवर्सिटी22,000 रूपए।बीए इन योग
MATS यूनिवर्सिटी50,000 रूपए।बीए इन योग, एमए योग
महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी31,500 से 40,000 रूपए।बीए इन योग, बीए इन योगा एजुकेशन
DSVV – देव संस्कृति विश्वविद्यालय1,40,000 रूपए।बीए इन योग, एमए इन योग, योग थेरेपी
मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी8,000 से 2,00000 रूपए।बीए इन योग, बीए इन योगा एजुकेशन
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी60,000 रूपए।बीए इन योग, बीए इन योगा एजुकेशन
जीवाजी यूनिवर्सिटी, ग्वालियर5,000 से 2,36,000 रूपए।बीए इन योग, बीए इन योगा एजुकेशन

नोट: ध्यान दें ये अनुमानित फीस हैं जिनमें बदलाव संभव है।

स्टेप 5: योग कोर्स को करने के लिए एडमिशन प्रोसेस को जानें

योगा टीचर बनने के लिए कोर्स चुनने के बाद सबसे महत्वपूर्ण स्टेप है कॉलेज/संस्थान में एडमिशन लेना। सही कॉलेज चुनना और वहां प्रवेश प्रक्रिया को समझना भविष्य के करियर और योगा टीचर बनने की सफलता के लिए बेहद ज़रूरी है।

1. सही कोर्स और कॉलेज का चयन

  • सबसे पहले यह तय करें कि आप कौन सा कोर्स (सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, बैचलर या मास्टर्स) करना चाहते हैं।
  • फिर मान्यता प्राप्त संस्थान का चुनाव करें: आपके चुने हुए कॉलेज NCTE, AYUSH मंत्रालय, या इंटरनेशनल योगा अलाइंस द्वारा मान्यता प्राप्त हो।

2. प्रवेश के लिए आवश्यक योग्यता 

  • आपका ग्रैजुएशन के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है।
  • कुछ संस्थानों में कक्षा 10+2 में न्यूनतम प्रतिशत या योग अभ्यास का अनुभव आवश्यक हो सकता है।

3. आवेदन प्रक्रिया

स्टेप-बाय-स्टेप:

  1. सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. वहां ऑनलाइन फॉर्म भरें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें, जैसे;
    • 12वीं की मार्कशीट
    • पासपोर्ट साइज फोटो
    • पहचान प्रमाण (Aadhaar / PAN / Passport)
    • योग सर्टिफिकेट (यदि पिछले कोर्स किए हैं)
  3. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  4. आवेदन फॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखें।

4. प्रवेश परीक्षा / इंटरव्यू

  • कई संस्थान एंट्रेंस परीक्षा या योग प्रैक्टिकल टेस्ट लेते हैं।
  • परीक्षा में आपकी योग ज्ञान, प्राणायाम और आसनों की तकनीक को परखा जाता है।
  • कुछ संस्थानों में साक्षात्कार भी होता है, जिसमें आपके संचार कौशल और योग के प्रति उत्साह को जाँचा जाता है।

5. मेरिट लिस्ट का इंतज़ार और एडमिशन कन्फर्मेशन

  • प्रवेश परीक्षा या साक्षात्कार के बाद, संस्थान मेरिट लिस्ट जारी करता है।
  • यदि आपका नाम आता है तो आपको कॉलेज की फीस जमा कर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करेंगे।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको संस्थान की ओर से प्रवेश पत्र प्राप्त होगा।

6. कोर्स की शुरुआत

  • एडमिशन सुनिश्चित होने के बाद, कॉलेज में कक्षाएं और ट्रेनिंग शुरू होती हैं।
  • अब आप प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में भाग लेने के लिए तैयार हैं।

स्टेप 6: प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और टीचिंग अनुभव प्राप्त करें

योग कोर्स करने से या डिग्री प्राप्त करके केवल थ्योरी के आधार पर आप योग शिक्षक नहीं बन सकते हैं। इसलिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। योग ट्रेनिंग के दौरान लाइव क्लास, इंटर्नशिप और डेमो टीचिंग में भाग लें। इससे आपको अलग-अलग आयु और फिटनेस स्तर के लोगों को सुरक्षित तरीके से योग सिखाने का अनुभव मिलता है। शरीर की सीमाओं, चोट से बचाव और सही आसन सुधारने की तकनीक समझ में आती है। वास्तविक अभ्यास से आपकी टीचिंग स्किल, कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास मजबूत होता है।

स्टेप 7: योग में स्पेशलाइजेशन चुनें

बेसिक योग शिक्षक बनने के बाद किसी एक क्षेत्र में विशेषज्ञता चुनना करियर के लिए फायदेमंद होता है। आप हठ योग, विन्यास योग, अष्टांग योग, प्री-नेटल योग या योग थेरेपी जैसे क्षेत्रों में एडवांस ट्रेनिंग ले सकते हैं। स्पेशलाइजेशन से आपकी पहचान अलग बनती है और विशेष जरूरत वाले छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन दे पाते हैं।

योगा टीचर का करियर स्कोप

योगा टीचर आपको करियर के अच्छे अवसर प्रदान करता है। योग टीचर के रूप में आप योग शिक्षक, कॉर्पोरेट वेलनेस कोच, योग चिकित्सक या फ्रीलांस कोच के रूप में काम करने के साथ अपना करियर बना सकते हैं। 

  • हठ योग शिक्षक
  • अष्टांग योग शिक्षक
  • विन्यास योग शिक्षक

योगा टीचर को मिलने वाला वेतन

योगा टीचर के लिए करियर के कई विकल्प होते हैं, जैसे योगा स्टूडियो, फिटनेस सेंटर, स्कूल-कॉलेज, वेलनेस रिसॉर्ट, कॉर्पोरेट ऑफिस, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और पर्सनल ट्रेनिंग। इन्हीं अवसरों के आधार पर योगा टीचर की कमाई तय होती है। Ambitionbox.com के अनुसार भारत में योगा टीचर का अनुमानित सालाना वेतन लगभग 1 लाख से 9.6 लाख रुपए तक हो सकता है।

जैसे-जैसे आपका अनुभव, कौशल और सर्टिफिकेशन बढ़ता है, आपकी सैलरी भी बढ़ती जाती है। वहीं कई बड़े- बड़े फिटनेस ब्रांड्स और वेलनेस संस्थान, योगा टीचर्स को अच्छे पैकेज पर हायर करते हैं। कुछ साल का अनुभव होने पर आप प्राइवेट सेशंस, वर्कशॉप्स और ऑनलाइन क्लासेस के ज़रिए आप अपनी सैलरी को और भी बढ़ा सकते हैं।

FAQs 

योगा शिक्षक बनने के लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है?

योगा शिक्षक बनने के लिए आप अपनी रूचि और समय के आधार पर योगा में डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स या बीए योगा साइंस जैसे ग्रेजुएशन लेवल कोर्स कर सकते हैं।

योगा टीचर बनने में कितना समय लगता है?

योगा टीचर बनने के लिए यदि आप शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स कर रहे हैं तो इनकी समयसीमा छह महीने से एक साल तक के बीच होती हैं जबकि डिग्री लेवल कोर्स तीन साल तक चल सकते हैं।

भारत में योगा टीचर बनने के लिए कौन से संस्थान प्रसिद्ध हैं?

मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा दिल्ली, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, देव संकुल योग संस्थान और पतंजलि विश्वविद्यालय प्रमुख संस्थान हैं।

योग शिक्षक का वेतन कितना होता है?

Ambitionbox.com के अनुसार योगा टीचर को मिलने वाला अनुमानित सालाना वेतन 1 लाख – 9.6 लाख के बीच मिलता है।

क्या योगा टीचर सरकारी नौकरी कर सकता है?

योगा टीचर के लिए सरकारी अवसर भी उपलब्ध होते हैं, लेकिन संख्या सीमित होती है। आयुष विभाग, सरकारी अस्पताल, योग केंद्र, खेल संस्थान और कुछ सरकारी योजनाओं में योग प्रशिक्षक की भर्ती होती है। इसके लिए मान्यता प्राप्त योग डिग्री या सर्टिफिकेशन जरूरी होता है। कई राज्यों में समय-समय पर योग प्रशिक्षक के पद निकलते हैं।

हमें आशा है कि आप इस लेख में जान पाए होंगे कि योगा टीचर कैसे बनें। ऐसे ही करियर से संबंधित अन्य लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*