RBSE Result 2023 : राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिज़ल्ट किया जारी, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

1 minute read
rajasthan board ne 12vi ka result kiya jari ladakiyo ne phir mari bazi

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कल यानी दिनांक 18.5.2023 को 12वीं का रिज़ल्ट जारी कर दिया।  हर बार की तरह इस बार भी  12वीं क्लास के बोर्ड नतीजों में पास प्रतिशत के मामले में लडकियां लड़कों से आगे निकलती दिखीं।  साइंस और कॉमर्स दोनों ही स्ट्रीम्स में लड़कियों ने  पास पर्सेंटेज के मामले में छात्राओं ने छात्रों से बेहतर ही प्रदर्शन किया है।  

RBSE Result 2023 : जानें कैसा रहा साइंस स्ट्रीम का रिज़ल्ट 

राजस्थान बोर्ड 2023 12वीं के रिज़ल्ट में साइंस स्ट्रीम में लडकियां लड़कों से आगे रहीं।  साइंस स्ट्रीम में लड़कों का पास प्रतिशत 97.39 % रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.72% रहा।  

RBSE Result 2023 : जानें कैसा रहा कॉमर्स  स्ट्रीम का रिज़ल्ट

राजस्थान बोर्ड 2023 12वीं के रिज़ल्ट में कॉमर्स  स्ट्रीम में भी पास पर्सेंटेज के मामले में भी लडकियां ही विजेता साबित हुईं हैं।  कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01% रहा जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.85% रहा।  

RBSE Result 2023 :राजस्थान बोर्ड जल्द जारी कर सकता है 12वीं आर्ट्स और 10 क्लास के बोर्ड रिज़ल्ट 

राजस्थान बोर्ड जल्द ही 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम और 10वीं के बोर्ड रिज़ल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड 20 मई 2023 तक 12वीं साइंस स्ट्रीम और 10वीं क्लास के बोर्ड रिज़ल्ट जारी कर सकता है।  

RBSE Result 2023 : ऐसे करें रिज़ल्ट डाउनलोड 

यहाँ राजस्थान बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिज़ल्ट डाउनलोड करने का तरीका बताया जा रहा है : 

  • स्टेप 1  : सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।   
  • स्टेप 2 : अब होमपेज पर जाकर आपको जिस क्लास का रिज़ल्ट देखना उसके लिंक पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 3 : अब अपने क्रेडेंशियल डालें।  
  • स्टेप 4  : अब आपकी स्क्रीन पर 12वीं का बोर्ड रिज़ल्ट प्रदर्शित होगा।  
  • स्टेप 5 : रिज़ल्ट को डाउनलोड करके अपने कम्प्युटर में सेव कर लें।  
  • स्टेप 6 : अब भविष्य के लिए  रिज़ल्ट का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।  
ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*