NIRF Ranking 2023: ये हैं NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज, एम्स नई दिल्ली, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़

1 minute read
59 views
NIRF Ranking 2023: ये हैं NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज, एम्स नई दिल्ली, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़

भारत में बायोलॉजी विषय के साथ साइंस स्ट्रीम से 12वीं करने वाला लगभग हर स्टूडेंट डॉक्टर बनने का ही सपना देखता है।  भारत में किसी अच्छे कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई करना वास्तव में एक बड़ी बात मानी जाती है।  NIRF हर साल भारत के  टॉप मेडिकल कॉलेज की सूची जारी करता है। यहाँ NIRF 2023 द्वारा जारी भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज की लिस्ट और कुछ टॉप कॉलेज से जुड़ी विशेष बातों के बारे में बताया है ताकि आप भी जान सकें कि टॉप कॉलेज की क्या ख़ास बातें होती हैं।  

NIRF के बारे में 

NIRF ( नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की देखरेख में काम करता है।  NIRF हर साल भारत के टॉप कॉलेजों की लिस्ट जारी करता है।  NIRF अलग अलग श्रेणियों और विषयों के आधार पर कॉलेजों की रैंकिंग की जाती है।  इसमें इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, लॉ, मैनेजमेंट जैसे मुख्य कोर्सेज शामिल होते हैं। NIRF की शुरुआत 2015 में हुई थी।  यह अलग अलग 13 कैटेगरी में कॉलेज को रैंकिंग देता है।  NIRF का यह 8वां संस्करण है।  

 NIRF Ranking 2023 : ये हैं NIRF रैंकिंग 2023 के अनुसार भारत के टॉप मेडिकल कॉलेज और उनके स्कोर 

NIRF रैंकिंग  मेडिकल कॉलेज  स्कोर 
एम्स, नई दिल्ली  94.32 
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़  81.1
किश्चन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु  75.29
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेन्टल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस, बैंगलोर, कर्नाटक  72.46
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी  72.1
अमृत विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर  70.84
संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस, लखनऊ, उत्तर प्रदेश  69.62
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी, वाराणसी  68.75
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल  66.19
10  श्री चित्रा तिरुनाल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी, तिरुवनंतपुरम  65.24
11  मद्रास मेडिकल कॉलेज एंड गवर्नमेंन्ट जनरल हॉस्पिटल, चेन्नई उत्तर प्रदेश  64.43
12  किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ  63.93
13  एम्स, जोधपुर  62.43
14  वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली  61.73
15  डी.डी. वाय. पाटिल विद्यापीठ, पुणे  61.35
16  शिक्षा अनुसंधान, भुवनेश्वर, उड़ीसा  60.66
17  एम्स, भुवनेश्वर  60.65
18  सविता इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेस, चेन्नई  60.61
19  सेंट जोन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर  60.49
20  एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई  60.47

NIRF 2023 : जानें NIRF रैंकिंग 2023 के टॉप 5 इंस्टीट्यूट्स के बारे में 

यहाँ NIRF रैंकिंग 2023 में टॉप 5 में जगह पाने वाले इंस्टीट्यूट्स के बारे में बताया जा रहा है : 

एम्स, नई दिल्ली

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस, नई दिल्ली भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित एक मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल  है।  इस बार NIRF की रैंकिंग में एम्स दिल्ली को प्रथम स्थान मिला है।  एम्स भारत का सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल है। यह सभी आधुनिक मशीनों और सुख सुविधाओं से लैस है।  भारत को एम्स से बहुत बड़े बड़े डॉक्टर मिले हैं।  इसमें मेडिकल साइंस से जुड़ी हर ब्रांच की पढ़ाई और इलाज किया जाता है।    

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़

पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ भारत के केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्थित एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल है।  मेडिकल रिसर्च और फार्मा रिसर्च सेक्टर में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ का एक बड़ा नाम है।  

किश्चन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु 

किश्चन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर, तमिलनाडु के वेल्लोर शहर में स्थित है।  यह भारत के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में से एक है।  इसकी स्थापना वर्ष 1900 में की गई थी।  यह भारत के सबसे पुराने मेडिकल कॉलेज में से एक है।  इसे ईसाई मिशनरियों द्वारा बनवाया गया था।  

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेन्टल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस, बैंगलोर, कर्नाटक

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेन्टल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस, बैंगलोर, कर्नाटक राज्य में स्थित एक अग्रणी मेडिकल इंस्टीट्यूट है।  संस्थान का इतिहास 1847 का है, जब बैंगलोर पागलखाने की स्थापना हुई थी। 1925 में, मैसूर सरकार ने पागलखाने का नाम बदलकर मानसिक अस्पताल कर दिया। इसका परिसर 30 एकड़ से भी अधिक क्षेत्र में फैला है।  

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी 

जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी भारत के दक्षिण में स्थित केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में स्थित है।  इसकी स्थापना 1823 में की गई थी।  इसका विशाल परिसर कुल 195 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।  

ऐसे ही रोचक और ज्ञानवर्धक अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert