UPSC 2023 : जानिए कितनी रही वर्ष 2021 UPSC प्रीलिम्स एग्जाम की कट ऑफ

1 minute read
UPSC Prelims Exam cutoff 2021

UPSC ने प्रीलिम्स एग्जाम 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।  कैंडिडेट्स UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।  UPSC प्रीलिम्स का एग्जाम दिनांक 28.5.2023 को आयोजित किया जाना तय किया गया है।  इस समय कैंडिडेट्स यही उम्मीद करते हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा अंक लाकर UPSC  प्रीलिम्स एग्जाम की कट ऑफ़ को पार कर सकें और UPSC प्रीलिम्स के एग्जाम को पास कर लें।  यहाँ आपके लिए वर्ष 2021 की UPSC प्रीलिम्स एग्जाम की कट ऑफ़ दी जा रही है। इसकी मदद से आप इस वर्ष की कट ऑफ़ का अनुमान लगा सकते हैं और अपना लक्ष्य तय कर सकते हैं।  

  वर्ष 2021 UPSC प्रीलिम्स एग्जाम की कट ऑफ 

 वर्ष 2021 की UPSC प्रीलिम्स की फ़ाइनल कट ऑफ़ दिनांक 30 मई 2022 को UPSC के द्वारा जारी की गई थी। UPSC प्रीलिम्स का एग्जाम 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित किया गया था।  यहाँ वर्ष 2021 की UPSC प्रीलिम्स की फ़ाइनल कट ऑफ़ दी जा रही है : 

कैटेगरी UPSC प्रीलिम्स कट ऑफ़ 2021 
सामान्य 87.54
ईडब्ल्यूएस 80.14 
ओबीसी 84.85
एससी 75.41
एसटी 70.71
पीडब्ल्यूबीडी 1 68.02
पीडब्ल्यूबीडी 2 67.33 
पीडब्ल्यूबीडी 3 43.09
पीडब्ल्यूबीडी 4 45.80 

UPSC प्रीलिम्स एग्जाम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

यहाँ UPSC प्रीलिम्स एग्जाम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  • UPSC प्रीलिम्स एग्जाम के अंक केवल जनरल स्टडी 1 के पेपर पर आधारित होते हैं।  
  • जनरल स्टडी पेपर 2 और CSAT का पेपर केवल क्वालिफाइंग पेपर होते हैं जिसमें कैंडिडेट को केवल 33% अंक लाने होते हैं।  
  • UPSC प्रीलिम्स के कट ऑफ़ मार्क्स एक कैटेगरी के अंतर्गत जारी वैकेंसी के आधार पर चुने गए कैंडिडेट्स के बारे में बताता है।  
  • UPSC प्रीलिम्स की फ़ाइनल कट ऑफ  UPSC के द्वारा UPSC फ़ाइनल रिज़ल्ट के साथ ही घोषित की जाती है।  

यह भी पढ़ें : 22 मई का इतिहास (22 May Ka Itihas) – आज ही के दिन दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं भारत की बछेन्द्री पाल

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*