कल से है UGC NET 2023 के पहले फेज का एग्जाम, यह ज़रूरी चीज़ें रखें साथ में

1 minute read
kal se hai UGC NET 2023 In short

UGC NET 2023 के पहले फेज का एग्जाम कल यानि 13 जून से 22 जून तक आयोजित होगा। एडमिट कार्ड 11 जून को ही NTA ने आउट कर दिए हैं। छात्रों से अपील है की वो अपने में पास में आवश्यक दस्तावेजों को साथ में रखें। नीचे इन आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है।

एग्जाम के दिन के लिए आवश्यक गाइडलाइन्स

  • एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे एंट्री शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले अपने एग्जाम सेंटर पर पहुंच जाएं।
  • एग्जाम वाले दिन अपना UGC NET 2023 एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें। ध्यान दें कि किसी भी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड दिखाए बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ, कैंडिडेट्स को वेरफ़ीकाश परपज़ के लिए एक वैध फोटो ID प्रूफ भी रखना होगा।
  • कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का उचित ध्यान रखना होगा। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
  • एग्जाम हॉल में प्रवेश करने से पहले कैंडिडेट्स को अनिवार्य रूप से मास्क और दस्ताने पहनना चाहिए।
  • एग्जाम हॉल में एंट्री लेने से पहले थर्मल गन से कैंडिडेट्स के शरीर का टेम्परेचर चेक किया जाएगा।
  • अगर किसी कैंडिडेट में COVID-19 के लक्षण पाए जाते हैं तो उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एडमिट कार्ड नहीं किया डाउनलोड तो आज ही करें, जानिए कैसे?

  • स्टेप 1: UGC NET की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर अब, UGC NET June Admit Card’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: यह आपको एक नए लॉग-इन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
  • स्टेप 4: क्रेडेंशियल्स (एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और अंडरटेकिंग) दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: कैंडिट की स्क्रीन पर UGC NET 2023 के फेज 1 का एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम टाइमलाइन

इवेंट्सडेट्स
UGC NET नोटिफिकेशन10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म शुरू होने की डेट10 मई 2023
एप्लीकेशन फॉर्म भरने भरने की लास्ट डेट31 मई 2023 (शाम 5 बजे तक)
फी भरने की लास्ट डेट1 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एप्लीकेशन फॉर्म करेक्ट करने की लास्ट डेट2-3 जून 2023 (रात 11:50 तक)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की डेटजून 2023 का दूसरा सप्ताह
एग्जाम डेट13-22 जून 2023
आंसर की जारी होने की डेटजून 2023
रिजल्ट डेटजुलाई 2023

अन्य महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*