UPSC CSE Final Result 2022 : जानिए UPSC 2022 टॉपर इशिता किशोर से जुड़े 10 रोचक फैक्ट्स

1 minute read
UPSC CSE 2022 Topper Ishita Kishor

UPSC CSE Final Result 2022 कल यानि दिनांक 23.5.2023 को जारी कर दिया गया। UPSC CSE Final Result 2022 में टॉप 4 पर लड़कियों का ही दबदबा रहा।  UPSC CSE Final Result 2022 में पहला स्थान इशिता किशोर ने हासिल किया। इशिता किशोर की UPSC क्वालीफाई करने की कहानी वाकई संघर्षों से भरी हुई है।  वे UPSC की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए वाकई एक प्रेरणा हैं।  यहाँ UPSC 2022 की टॉपर इशिता किशोर के बारे में 10 रोचक बताए जा रहे हैं जिन्हें जानने के बाद आप भी प्रेरित हो उठेंगे।  

UPSC CSE Final Result 2022 : UPSC 2022 टॉपर इशिता किशोर के बारे में 10 रोचक फैक्ट्स 

  1. इशिता किशोर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की रहने वाली हैं : इशिता किशोर उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र में आने वाले जिले गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा शहर की रहने वाली हैं।  
  2. माँ ने  पहले ही बता दिया था कि इशिता टॉप करेंगी : इशिता बताती हैं कि जब वे तैयारी के दौरान अपनी माँ से पूछती थीं कि वे कौनसी रैंक पर आएंगी तो उनकी माँ हमेशा यही कहती थीं कि वे UPSC की परीक्षा में टॉप करेंगी।  
  3. दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं इशिता : इशिता किशोर दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट हैं।  उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में बैचलर्स डिग्री प्राप्त की है।  उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में UPSC की परीक्षा पास की।  
  4. UPSC की तैयारी के दौरान माँ भी जागती रहती थीं : इशिता ने बताया कि जब वे रात में जाग जागकर UPSC की तैयारी करती थीं तो उनकी माँ भी उनके साथ जागती रहती थीं और इस बात का पूरा ध्यान रखतीं थीं कि उन्हें किसी चीज़ की ज़रुरत तो नहीं है।  
  5. UPSC की तैयारी करने के लिए छोड़ी कॉरपरेट जॉब : इशिता पहले एक कम्पनी में जॉब करती थीं।  लेकिन उन्हें लगा कि उनका सपना आईएएस बनना है तो उन्होंने UPSC की तैयारी करने के लिए अपनी कॉरपरेट जॉब छोड़ दी।  
  6. माता हैं प्राइवेट स्कूल में टीचर : इशिता की माता एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती हैं।  
  7. उत्तर प्रदेश कैडर को चुना : इशिता किशोर ने अपने UPSC फॉर्म में अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता दी है और वे आईएएस ऑफिसर बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अपनी सेवाएं देना चाहती हैं।  
  8. 8 से 9 घंटे की पढ़ाई : इशिता ने आईएएस बनने के लिए 8 से 9 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई को दिए।  उन्होंने बताया कि वे बस खाना खाते समय ही टीवी देखती थीं और सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत कम करती थीं।  
  9. राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रह चुकी हैं इशिता : इशिता राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं।  वे 2012 सुब्रतो कप के लिए भी खेल चुकी हैं।  
  10. बिना कोचिंग के बनीं आईएएस टॉपर : इशिता ने UPSC के लिए कोई कोचिंग नहीं ली है और वे सेल्फ स्टडी करके UPSC टॉपर बनी हैं।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*