CBSE CTET Admit Card: जानें कैसे करें CTET एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड

1 minute read

CBSE CTET Admit Card: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CTET 2023) जो लोग केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए उपस्थित होने की तैयारी कर रहे हैं,  वे ऑफिसियल वेबसाइट ctet.nic.in से हॉल टिकट यानी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगें। आपको बता दें की इस बार होने वाले सीटीईटी एग्जाम ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन कराया जायेगा। स्टूडेंट्स को ओएमआर शीट पर परीक्षा देनी होगी। यदि आप को एग्जाम से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

CTET 2023 : परीक्षा तिथियां

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई, 2023 से अगस्त, 2023 तक आयोजित होने की संभावना है। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाती है, चलिए जानते हैं पैटर्न को.. 

  • शिफ्ट-1 की परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 बजे तक होती है। 
  • शिफ्ट-2 की परीक्षा दोपहर 2:30 शाम 5:00 बजे तक आयोजित कराई जाती है । 

CBSE CTET Admit Card: एग्जाम पैटर्न 

आपको बता दूँ की CTET प्राइमरी लेवल क्लास 01 से 05 और जूनियर लेवल क्लास 06 से 08 तक के लिए आवेदन किये जाते हैं। इसके लिए CBSE CTET एग्जाम पैटर्न के बारे में नीचे बताया जा रहा है:

  • पहले चरण के पेपर 1 में प्राथमिक स्तर के प्रश्न पत्र में कुल पांच सेक्शन होंगे। वहीं दूसरे चरण पेपर 2 परीक्षा पैटर्न के अनुसार उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्न पत्र में चार खंड होंगे। 
  • यह एग्जाम फिर से ऑफलाइन मोड़ में आयोजित कराया जायेगा। 
  • इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं।
  • सीटीईटी एग्जाम में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 मार्क्स दिया जाएगा।
  • प्रत्येक सभी खंडों में 30-30 प्रश्न होते हैं। 
  • इस एग्जाम में किसी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

  1. सबसे पहले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
  2. फिर होमपेज पर दिए गए CTET 2023 Admit Card डाउनलोड करने वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई जानकारी को सावधानी से दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  4. स्टूडेंट्स का हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  5. अब अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और हॉल टिकट का प्रिंट आउट ले लें। 
  6.  एडमिट कार्ड पर अपना नाम, परीक्षा केंद्र, तारीख, समय और विषय आदि की जानकारी को ध्यान से देखें।

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। 

CTET 2023 की तरह अन्य एग्जाम अपडेट पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*