UP Board Result 2023: जानिए UP बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्क्सशीट में कैसे कराएं करेक्शन

1 minute read
UP Board Result 2023 : janiye UP board 10vi aur 12vi ki markssheet mein kaise karaye correction

UP बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं  क्लास का रिज़ल्ट जारी कर दिया गया है।  अब रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स को अपनी मार्क्सशीट्स का ही इंतज़ार होगा। मार्क्सशीट में बोर्ड की परीक्षा में स्टूडेंट के द्वारा प्राप्त किए गए मार्क्स का पूरा विवरण होता है। इसके अलावा ये कॉलेज में एडमिशन लेने और आगे नौकरियों में भी काम आते हैं।  10वीं का सर्टिफिकेट तो कई संस्थानों द्वारा जन्म प्रमाणपत्र के रूप में स्वीकार किया जाता है। कई बार ऐसा हो जाता है कि भूल चूक के कारण बोर्ड की मार्क्सशीट या सर्टिफिकेट में कुछ गलतियां हो जाती हैं। कई बार स्टूडेंट्स या उनके माता पिता के नाम की स्पेलिंग गलत टाइप हो जाती है।  कई बार स्टूडेंट्स के मार्क्स गलत चढ़ जाते हैं।  बोर्ड की मार्क्सशीट में इस तरह की गलती होना किसी भी स्टूडेंट के लिए चिंता की बात है।  मगर आपको घबराने की ज़रुरत नहीं है।  यहाँ UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड एग्जाम की मार्क्सशीट में हुए टाइपिंग एरर को सही कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।  

UP Board Result 2023: इस तरीके से UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्क्सशीट में कराएं करेक्शन 

UP बोर्ड की 10वीं और 12वीं की मार्क्सशीट में करेक्शन कराने की प्रक्रिया इस प्रकार है : 

  • सबसे पहले यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
  • अब ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन होगा। इस पर नीचे की ओर स्क्रॉल करें।  
  • यहाँ  “जनहित गारंटी सेवा,का ऑप्शन नज़र आएगा। इस पर क्लिक करें।  
  • जनहित गारंटी अधिनियम -2011 के लिंक पर क्लिक करने पर एक पेज ओपन होगा।  
  • जनहित गारण्टी अधिनियम – 2011 के अन्तर्गत विभिन्न सेवा के उपयोग के लिए नये रजिस्ट्रेशन के लिए  “यहाँ क्लिक करें” लिखा हुआ दिखाई देगा। आपको इसे क्लिक करना है।  
  • अब जनहित गारण्टी अधिनियम – 2011 का होमपेज ओपन होगा।  
  • अब यहां पर आपको फोन नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन करना है। इसके  बाद आपके ईमेल एड्रेस पर पासवर्ड सेंड कर दिया जाएगा।
  • अब आप इस पेज को लॉगिन करें। Login id और Password आपके पास होगा।
  • उसके बाद फिर एक नया पेज ओपन होगा।  
  • अब इसमें मांगी गई जानकारी को सही प्रकार से भरें।  
  • अब आप सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके कुछ दिनों बाद  करेक्शन वाली मार्क्सशीट को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आपके घर के पते पर बाय पोस्ट भिजवा देगा।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*