विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है एवं इतिहास और महत्व 

1 minute read
विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है?

रक्त के बिना मानव शरीर केवल एक हाड़ मांस का ढांचा ही बनकर ही रह जाता है। शरीर के सुचारु संचालन के लिए खून की जरूरत होती है। खून के अभाव के कारण मनुष्य का जीवन खतरे में आ जाता है। इस कारण से से लोगों को चाहिए कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि अधिक मरीजों की जान बचाई जा सके। लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने और जागरूक करने के उद्देश्य से ही विश्व रक्तदान दिवस मनाया जाता है। यहाँ विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है और उससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया जा रहा है। 

विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व रक्तदान दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है। यह दिन रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और स्वैच्छिक रक्तदाताओं को धन्यवाद देने का अवसर है।

यह दिवस 2004 में स्थापित किया गया था और इसे ऑस्ट्रियाई वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन के साथ मनाया जाता है, जिन्होंने एबीओ रक्त समूह प्रणाली की खोज की थी।

विश्व रक्क्तदाता दिवस का इतिहास 

विश्व रक्तदाता दिवस हर साल 14 जून को मनाया जाता है, जो कि नोबेल पुरस्कार विजेता डॉ. कार्ल लैंडस्टीनर के जन्मदिन की सालगिरह है। डॉ. लैंडस्टीनर ने 1901 में रक्त समूह की खोज की थी, जो रक्तदान और रक्त आधान में एक क्रांतिकारी उपलब्धि थी।

यह दिवस 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा स्थापित किया गया था, ताकि सुरक्षित रक्त की आवश्यकता के बारे में सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाई जा सके और स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा सके।

विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व 

विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है में अब जानिए विश्व रक्तदाता दिवस का महत्व : 

  • विश्व रक्तदाता दिवस के दिन लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। 
  • इस दिन लोगों को रक्तदान की महत्ता के बारे में बताकर लोगों को रक्तदान के लाभों के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जाता है। 
  • इस दिन जगह जगह रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं, जिसके कारण लोग बड़ी संख्या में रक्क्तदान करते हैं, जिससे जरुरतमंद मरीजों को खून प्राप्त करने में मदद मिलती है। 

विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम 

विश्व रक्तदाता दिवस 2024 की थीम  “जीवन के नायकों का सम्मान: एक सरल कार्य की शक्ति” है। विषय का उद्देश्य जीवन बचाने में, विशेष रूप से आपातकालीन समय में और ऑपरेशन  के समय मरीजों के लिए रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सार्वजनिक जागरूकता में वृद्धि करना है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

राष्ट्रीय मतदाता दिवसराष्ट्रीय पक्षी दिवस
विश्व कार्टूनिस्ट दिवसविश्व अस्थमा दिवस 
राष्ट्रीय समुद्री दिवसओडिशा स्थापना दिवस
विश्व अंतर्मुखी दिवस विश्व रेडियो दिवस
अंतरराष्ट्रीय शिक्षा दिवसराष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस
पोंगलराष्ट्रीय युवा दिवस
अफ़्रीकी राष्ट्रीय कांग्रेस स्थापना दिवसविश्व ब्रेल दिवस
राष्ट्रीय पैदल दिवसखान जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस
सीआरपीएफ शौर्य दिवसविश्व होम्योपैथी दिवस
बैसाखीविश्व टीकाकरण सप्ताह का इतिहास, महत्व व कैसे मनाते हैं?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको  विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*