विजय सिंह पथिक के समाचार पत्र का नाम क्या था?

1 minute read

भारत देश के स्वतंत्रता की लड़ाई में क्रांतिकारियों के साथ-साथ पत्रकारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। महात्मा गांधी, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, बाल गंगाधर तिलक जैसे कई ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से ब्रिटिश शासन की आलोचना की, स्वतंत्रता का संदेश फैलाया, और जनता को एकजुट करने का काम किया। इन्हीं में से एक वीर देशभक्त पत्रकार विजय सिंह पथिक भी थे। विजय सिंह पथिक का असली नाम भूप सिंह राठी था। इस लेख में हम विजय सिंह पथिक और उनके समाचार पत्र का नाम क्या था?, के बारे में जानेंगे।

विजय सिंह पथिक के बारे में

विजय सिंह पथिक, भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, और लेखक थे जिनका जन्म 27 फरवरी 1882 को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर जिले के गुठावली कलां नामक गांव में हुआ था। युवावस्था से ही क्रांतिकारी गतिविधियों में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही वह एक कुशल पत्रकार थे जिन्होंने कई समाचार पत्रों में संपादक के रूप में कार्य किया। उनके लेख क्रांतिकारी विचारों, ब्रिटिश विरोधी भावनाओं और भारत की स्वतंत्रता के लिए प्रेरणा से भरे होते थे। इस तरह उन्होंने भारत के लोगों को प्रेरित करने और एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विजय सिंह पथिक के समाचार पत्र का नाम क्या था?

भारत के सुप्रसिद्ध क्रान्तिकारी विजयसिंह पथिक ने अजमेर से “नव संदेश” और “राजस्थान संदेश” नामक दो क्रांतिकारी समाचार पत्रों का संपादन किया है। इसके अलावा वह तरुण राजस्थान नाम के एक हिन्दी साप्ताहिक में अपने विचार भी व्यक्त किया करते थे। पूरे राजस्थान में वे राष्ट्रीय पथिक के नाम से लोकप्रिय थे। इस तरह उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से राजस्थान की जनता को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

एक पत्रकार और साहित्यकार के रूप में विजय सिंह पथिक की भूमिका

विजय सिंह पथिक, जिन्हें “राष्ट्रीय पथिक” के नाम से भी जाना जाता था, भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक वीर सेनानी और पत्रकार थे। क्रांतिकारी होने के साथ साथ वह एक कवि लेखक भी थे उनके द्वारा लिखी गई कुछ प्रसिद्द पुस्तकें निम्नलिखित हैं : 

  • अजय मेरु (उपन्यास)
  • पथिक प्रमोद (कहानी संग्रह) 
  • पथिक के जेल के पत्र 
  • पथिक की कविताओं का संग्रह 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विजय सिंह पथिक के समाचार पत्र का नाम क्या है, इसके बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*