Shayari on Durga Puja 2024 : भक्ति, शक्ति और प्रेम से भरी दुर्गा पूजा शायरी अपनों को भेजकर दें शुभकामना

1 minute read
Shayari on Durga Puja

Durga Puja Shayari in Hindi : दुर्गा पूजा भारतीय सनातन संस्कृति के महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है, जिसमें देवी दुर्गा की उपासना की जाती है। दुर्गा पूजा के अवसर पर समाज के कल्याण के लिए जगह-जगह देवी माँ के दरबार सजाए जाते हैं, जिसमें नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक लगातार पूजा होती है। दुर्गा पूजा का पर्व हमें शक्ति का सम्मान, असत्य पर सत्य की जीत और धर्म की जय-जयकार करने का अवसर प्रदान करता है। ये पर्व देवी शक्ति के उपासकों द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में धार्मिक सद्भावना का माहौल पैदा करना और वसुधैव कुटुंबकम की विचारधारा को अपनाना होता है। इस ब्लॉग में आपको दुर्गा पूजा शायरी (Shayari on Durga Puja) दी गई हैं, जिन्हें आप अपने परिजनों और दोस्तों के साथ साझा कर पाएंगे।

दुर्गा पूजा शायरी – Shayari on Durga Puja

दुर्गा पूजा शायरी (Shayari on Durga Puja) कुछ इस प्रकार हैं, जिन्हें आप अपने मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों को साझा कर पाएंगे –

“दुर्गा पूजा का अवसर है, माँ का दरबार सज रहा है
 इस विहंगम वेला में सजकर पवित्र सारा संसार लग रहा है…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा के अवसर पर, हर जन का हो उद्धार
 हजार खुशियां संग में लाए ये पवित्र त्योहार…”
– मयंक विश्नोई


“भर कर मन में भक्ति, आँखों में आशाएं
 दुर्गा पूजा का महोत्सव आओ मिलकर मनाएं…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा के चरणों में हम सब शीश झुकाते हैं
 दुर्गा पूजा के उत्सव को हर्षोल्लास से मनाते हैं…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा के अवसर पर निराशाओं को मिटाएं
 जीवन के हर पल का आओ उत्सव मनाओ…”
– मयंक विश्नोई


“शुभ हो सभी के लिए दुर्गा पूजा का त्योहार
 धर्म की हो धरा पर सदा ही जय-जयकार…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा के उत्सव को सद्भावना से मनाकर
 जीवन जीना है धर्म के सद्मार्ग को अपनाकर…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा पर हर कहीं हो उत्साह और उमंग
 घंटियों और शंखनाद से चुने पवित्रता के रंग…”
– मयंक विश्नोई


“दुःखों से पल्ला झाड़कर, खुशियां बनें आधार
 लाभकारी हो धरा पर दुर्गा पूजा का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई

दुर्गा पूजा शायरी

दुर्गा पूजा की शायरी – Shayari on Durga Puja in Hindi

दुर्गा पूजा की शायरी (Shayari on Durga Puja in Hindi) पढ़कर आप इन्हें शुभकामनाओं के तौर पर अपने परिजनों के साथ साझा कर पाएंगे। नवरात्रि पर शेर कुछ इस प्रकार हैं –

“जगत जननी जगदंबा करें विधर्मियों का संहार
 धर्म का शंखनाद करे, दुर्गा पूजा का त्योहार…”
– मयंक विश्नोई


“सादगी और सरलता का बन जाए प्रतीक
 पवित्रता का पर्व मनाए दुर्गा पूजा की रीत…”
– मयंक विश्नोई


“भक्ति भाव से बैठकर समर्पण का भाव जगाना है
 प्रेम का महत्व जानकर दुर्गा पूजा का पर्व मनाना है…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा की लीला सचमुच अपरंपार है
 सकारात्मकता फैलाता दुर्गा पूजा का त्योहार है…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा की कृपा सारी सृष्टि पर भरपूर हो
 दुर्गा पूजा का उत्सव साड़ी दुनिया में मशहूर हो…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा के उत्सव में हम सारी रात झूमेंगे
 माँ जगदंबा की भक्ति में हम सारी दुनिया घूमेंगे…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा का पर्व हमें धर्म का मार्ग दिखाता है
 भक्ति भाव से प्रेरित ये पर्व हमें जीवन जीना सिखाता है…”
– मयंक विश्नोई


“श्रद्धा के साथ गरबा का आनंद उठाओ
 भक्ति भाव से दुर्गा पूजा का पर्व मनाओ…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा की कृपा से आपके यश का विस्तार हो
 दुर्गा पूजा के अवसर पर धर्म की जय-जयकार हो…”
– मयंक विश्नोई

Durga Puja Shayari in Hindi

दुर्गा पूजा पर शायरी – Durga Puja Shayari in Hindi

दुर्गा पूजा पर शायरी (Durga Puja Shayari in Hindi) को आप अपने दोस्तों के साथ साझा कर पाएंगे, ये कुछ इस प्रकार हैं –

“सजी है धूप, दीप और नैवेद्य से पूजा की थाल,
 दुर्गा पूजा पर सभी का जीवन हो खुशहाल…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा की पावन वेला आई है
 सृष्टि के कण-कण में खुशहाली छायी है…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा का उत्सव धर्म की गाथा गाए
 शक्ति की उपासना का ये पर्व हमें जीवन का सार बताए…”
– मयंक विश्नोई


“माँ दुर्गा की कृपा बरसेगी सारे संसार पर
 दुर्गा पूजा की खुशियां बरसेंगी सारे संसार पर…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा का त्योहार आया है
 संग अपने ढेरों खुशियां लाया है…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा के अवसर पर मिलकर करें प्रार्थना
 दुख सारे दूर हों, ऐसी हो सबकी कामना…”
– मयंक विश्नोई


“दुर्गा पूजा का पर्व का है ये विहंगम दृश्य
 पूरा हो रहा है जीवन का हर दृढ़ निश्चय…”
– मयंक विश्नोई


“माँ जगदंबा के मिलकर मंगलगीत गाओ
 दुर्गा पूजा को निराले अंदाज में मनाओ…”
– मयंक विश्नोई


“प्रकृति है प्रफुल्लित, ऐसी शुभ घड़ी आई है
 दुर्गा पूजा की वेला में, प्रकृति ने ली अंगड़ाई है…”
– मयंक विश्नोई

सम्बंधित आर्टिकल्स

दुर्गा पूजा पर स्कूल में इस तरह दें सरल शब्दों में भाषणक्या आप जानते हैं कब और कैसे हुई दुर्गा पूजा की शुरुआत?
इस दिन से शुरू हो रहा विजय, आस्था और उल्लास का पर्व ‘दुर्गा पूजा’… जानें इतिहास और महत्व इस बार दुर्गा पूजा पर ऐसे लिखें निबंध तो परीक्षा में मिलेंगे पूरे अंक!
2024 में इस दिन मनाई जाएगी दुर्गा पूजासोशल मीडिया पर शेयर करें ये शक्ति और भक्ति को दर्शाते माँ दुर्गा पर स्टेटस

आशा है कि इस ब्लॉग में दी गई दुर्गा पूजा शायरी (Shayari on Durga Puja) आपको पसंद आई होंगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*