विश्व ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है?

1 minute read
ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है (1)

हर साल 16 सितंबर को विश्वभर में ओजोन दिवस मनाया जता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह दिन इतना महत्वपूर्ण क्यों है? दरअसल, हमारे वायुमंडल में मौजूद एक अदृश्य ढाल, जिसे हम ओजोन परत कहते हैं, हमें सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाती है। यह परत न होती, तो धरती पर जीवन संभव नहीं होता। ओजोन दिवस हमें याद दिलाता है कि इस परत की सुरक्षा के लिए जागरूक रहना कितना जरूरी है। इसलिए इस ब्लॉग में ओजोन परत के बारे में और ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है के बारे में बताया गया है। 

ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है?

ओजोन दिवस हर साल 16 सितंबर को मनाया जाता है। यह दिन ओजोन परत की सुरक्षा और उसके संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। इसका मुख्य उद्देश्य ओजोन परत को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदूषकों, विशेष रूप से क्लोरोफ्लोरोकार्बन (CFCs), से होने वाले खतरों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल में एक सुरक्षात्मक परत है, जो सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों (UV rays) को पृथ्वी की सतह तक पहुंचने से रोकती है। अगर ओजोन परत क्षतिग्रस्त होती है, तो यह त्वचा कैंसर, मोतियाबिंद और पौधों और समुद्री जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।

इस दिन की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1994 में की गई थी, जब 16 सितंबर 1987 को मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए गए थे। मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल एक वैश्विक समझौता है जिसका उद्देश्य ओजोन परत को क्षीण करने वाले रसायनों के उत्पादन और उपयोग को चरणबद्ध तरीके से कम करना है।

यह भी पढ़ें : विश्व ओजोन दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

ओजोन परत किस मंडल में है?

ओजोन परत पृथ्वी के वायुमंडल के समतापमंडल (Stratosphere) में पाया जाता है। यह परत पृथ्वी की सतह से लगभग 15 से 35 किलोमीटर (9 से 22 मील) की ऊँचाई पर होती है। 

ओजोन परत की मोटाई कितनी है?

ओजोन परत की मोटाई को मापने के लिए आमतौर पर डॉबसन इकाई (Dobson Unit – DU) का उपयोग किया जाता है। ओज़ोन परत की मोटाई आम तौर पर मौसम और अन्य भौगोलिक कारकों के साथ बदलती रहती है।

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स के लिए विश्व ओजोन दिवस पर निबंध 100, 200 और 500 शब्दों में

ओजोन परत का महत्व क्या है?

ओजोन परत का महत्व यहाँ बताया गया है : 

  • ओजोन परत पराबैंगनी (UV) किरणों से सुरक्षा करती है। 
  • ओजोन परत पौधों, जंगलों और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र को UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाती है।
  • ओजोन परत समुद्री जीवन, विशेष रूप से प्लवक (Phytoplankton) को भी UV किरणों से बचाती है। प्लवक समुद्री भोजन श्रृंखला का आधार है और उनके क्षय से समुद्री जीवन में असंतुलन आ सकता है।
  • ओजोन परत सूर्य की किरणों को नियंत्रित करके पृथ्वी के मौसम और जलवायु को भी स्थिर बनाए रखती है। 

FAQs 

ओजोन दिवस कब मनाया जाता है?

ओजोन दिवस हर साल 16 सितम्बर को मनाया जाता है। 

ओजोन मंडल का दूसरा नाम क्या है?

ओजोन शील्ड। 

ओजोन परत की खोज कब हुई?

ओजोन की परत की खोज 1913 में फ्रांस के भौतिकविदों फैबरी चार्ल्स और हेनरी बुसोन ने की थी।

पहला ओजोन परत दिवस कब मनाया गया?

पहला विश्व ओजोन दिवस साल 1995 में मनाया गया था। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको ओजोन दिवस क्यों मनाया जाता है के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*