ओलंपिक खेल की शुरुआत कब और कहां हुई? 

1 minute read
ओलंपिक खेल की शुरुआत कब और कहां हुई 

ओलंपिक खेलों का महाकुंभ है जो प्रत्येक चार वर्षों में एक बार आयोजित किया जाता है। ओलंपिक खेलों का इतिहास बहुत पुराना है। प्राचीन काल में यूनान में ओलंपिक खेलों का आयोजन योद्धाओं के बीच मनोरंजन के उद्देश्य से किया जाता था। शुरुआती दौर में दौड़, मुक्केबाज़ी, कुश्ती और रथों की दौड़ को इन खेलों में शामिल किया गया था। इन खेलों की लोकप्रियता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रचीन ग्रीस में ओलंपिक खेलों के समय राज्यों के बीच युद्ध विराम कर दिया जाता था। ओलंपिक खेलों का मुख्य उद्देश्य विश्व शान्ति और वैश्विक भाईचारे को बढ़ावा देना एवं खेलों को युवाओं में लोकप्रिय बनाना भी है। यहाँ ओलंपिक खेल की शुरुआत कब और कहां हुई? इस बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।  

ओलंपिक खेल की शुरुआत कब हुई? 

ओलंपिक खेलों का इतिहास हमें दो भागों में देखने को मिलता है। प्राचीनकाल में ओलंपिक खेलों की शुरुआत योद्धाओं के बीच मनोरजन रूपी प्रतिस्पर्धा से हुई थी। 

ओलंपिक के आधुनिक रूप की शुरुआत 

ओलंपिक के आधुनिक रूप की शुरुआत वर्ष 1896 से हुई थी। ओलंपिक खेलों की शुरुआत प्राचीनकाल में ग्रीस की राजधानी एथेंस में हुई थी। प्रारम्भ में ये खेल ओलंपियाड नामक पर्वत पर खेले जाते थे, इस कारण से इनका नाम ओलंपिक पड़ा। 

ओलंपिक खेलों की शुरुआत कहाँ हुई थी? 

ओलंपिक खेल आज से करीब 1200 वर्ष पूर्व प्राचीन ग्रीस में खेले जाते थे। बाद में ये खेल बंद हो गए लेकिन वर्ष 1896 में इन खेलों की शुरुआत ग्रीस के राजधानी नगर एथेंस से हुई। 

ओलंपिक खेलों का जनक कौन थे? 

ओलंपिक खेलों का जनक बैरन पियरे डी कुबर्टिन को माना जाता है। उन्होंने ही विलुप्त हो चुके ओलंपिक खेलों को वर्ष 1896 में फिर से शुरू किया। वे एक इतिहासकार और शिक्षाविद होने के साथ साथ एक कुशल डिज़ाइनर भी थे। ओलंपिक के झंडे को डिज़ाइन करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको ओलंपिक खेल की शुरुआत कब और कहां हुई?  इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*