Top 10 Upanyas in Hindi : हिंदी के वे बेहतर उपन्यास जो आपको जरूर पढ़ने चाहिए

1 minute read
Top 10 Upanyas in Hindi

Top 10 Upanyas in Hindi : भारत वह देश है जहां हिंदी साहित्य ने जन्म लिया और उसके बाद अपनी ख्याति को पूरी दुनिया में फैलाया। भारतीय हिंदी लेखन के सागर में अगर किसी एक किताब के माध्यम से बता पाना मुश्किल है। लेकिन इस सागर की कुछ मोती रूपी उपन्यास जरूर हैं जिन्हें पढ़ कर आप भारतीय लेखन के बारे में जान पाएंगे। कई उपन्यास तो ऐसे हैं जो आपके दुनिया देखने के नजरिये को बदल देंगे। वहीं कई लेखनों ने अपनी किताब में उस पीड़ा को व्यक्त किया है कि पढ़ते हुए आपकी आंखे भर आएंगी।

ऐसे में अगर आपको भी हिंदी के बेहतर उपन्यास पढ़ना है तो इस ब्लॉग में आपको 10 प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

‘तमस’ भीष्म साहनी का उपन्यास प्रसिद्ध उपन्यास है। ये हिंदी के विख्यात लेखक में से एक हैं कि इस उपन्यास में सांप्रदायिकता की समस्या के संदर्भ में कई मार्मिक व अनछूए पहलुओं को उजागर करने में है। तमस को साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसका प्रकाशन 1973 में हुआ था। 

सूरज का सातवां घोड़ा धर्मवीर भारती द्वारा लिखित एक प्रसिद्ध और लघु उपन्यास है। इस प्रसिद्ध उपन्यास में तीन कहानियां हैं- एक जमुना की, दूसरी लिली की और तीसरी सती की। डॉ धर्मवीर भारती को १९७२ में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 

प्रेमचंद की ‘गोदान’ में भारतीय किसान का सम्पूर्ण जीवन- जैसे उसकी आकांक्षा-निराशा, उसकी धर्मभीरुता और इच्छा या कामना का जीता जागता चित्र इस उपन्यास में उपस्थित किया गया है। इसका प्रकाशन 1936 में हुआ था। 

‘मैला आंचल’ एक लोकप्रिय उपन्यास है। जोकि फणीश्वर नाथ रेणु द्वारा लिखित गई है। कई लोग इसे हिंदी का श्रेष्ठ और सशक्त आंचलिक उपन्यास भी मानते हैं। इस कथानायक एक युवा डॉक्टर है जो अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद एक पिछड़े गाँव को अपने कार्य-क्षेत्र के रूप में चुनता है, तथा इसी क्रम में ग्रामीण जीवन के पिछड़ेपन, दु:ख-दैन्य, अभाव, अंधविश्वास के साथ तरह-तरह के सामाजिक शोषण-चक्र में फँसी हुई जनता की पीड़ाओं और संघर्षों को दर्शाता है। इसका प्रकाशन 1954 में हुआ था। 

कमलेश्वर द्वारा लिखित एक बेहतरीन उपन्यास कितने पाकिस्तान हिंदी जगत के विख्यात है। अगर आप भारत-पाकिस्तान के विभाजन के समय पर आधारित उपन्यास पढ़ना चाहते हैं तो आपको इसे ज़रूर पढ़ना चाहिए। यह उपन्यास 2003 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

‘गबन’ मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखित साहित्य के सर्वाधिक लोकप्रिय उपन्यास में से एक है। इस चर्चित उपन्यास में मध्यम वर्ग के अथार्थ और मनोवृत्तियों का चित्रण किया गया है। ‘गबन’ एक मध्यमवर्गीय आकांक्षाओं की पूर्ति की उत्कंठा में अपनी नैतिकता में गबन की कथा है।

 ‘राग दरबारी’ एक प्रसिद्ध उपन्यास है। दाग दरबारी हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध साहित्यकार श्रीलाल शुक्ल द्वारा लिखित एक व्यंग्य पुस्तक है। इस उपन्यास में गांव की कथा से आधुनिक भारत की मूल्यहीनता को बड़े से सहजता के साथ चित्रण किया गया है। इस उपन्यास साल 1969 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

‘निर्मला’ उपन्यास मुंशी प्रेमचन्द्र के सबसे बेहतरीन उपन्यास से में एक माना जाता है। जोकि दहेज़ प्रथा के बुरे प्रभव को अंकित करता।  दहेज़ प्रथा और अनमोल विवाह पर आधारित ‘निर्मला’  भारतीय इतिहास और वर्तनाम की झलक प्रस्तुत करता है। इसका प्रकाशन 1927 में हुआ था। 

काशीनाथ सिंह की यह बनारस के अस्सीघाट और अस्सी मोहल्ले से जुड़ी पांच कहानियां इस उपन्यास को एक बेहतरीन स्वरुप देती है। इन लोकप्रिय कहानियों का संदर्भ 1990 के दशक की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था पर है। कहा जाता है कि आज के परिपेक्ष में भी यह उपन्यास सटीक है। इसका प्रकाशन 1927 में हुआ था। 

गुनाहों का देवता हिंदी उपन्यासकार धर्मवीर भारती के शुरुआती दौर के और सर्वाधिक पढ़े जाने वाले उपन्यासों में से एक है। इस उपन्यास का प्रकाशन 1949 में हुआ था। इलाहाबाद यानी आज के प्रयागराज की पृष्ठभूमि पर लिखी गयी एक ख़ूबसूरत कहानी जिसे आप एक ही बार जरूर पढ़ना चाहिए।

उम्मीद है कि आपको Top 10 Upanyas in Hindi का हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*