Top 10 Tourist Places in India : भारतीय संस्कृति और ऐतिहासिक घटनाओं को दर्शाते हैं ये पर्यटक स्थल

1 minute read
Top 10 Tourist Places in India in Hindi

Top 10 Tourist Places in India in Hindi : भारत विविधताओं से भरा देश है, इसमें हर जगह कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। सांस्कृतिक समृद्धि की भूमि भारत में कई आकर्षक पर्यटन स्थल हैं जो हर वर्ष लाखों टूरिस्ट को आकर्षित करते हैं। यहां की प्राकृतिक नज़ारों से लेकर वास्तुकला के चमत्कारों और आध्यात्मिक स्थलों तक, भारत हर टूरिस्ट के लिए कुछ न कुछ प्रदान करता है। भारत के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों से लेकर यहां के धार्मिक स्थलों को भी लोग बहार देशों के भी देखने को आते हैं। तो चलिए जानते हैं Top 10 Tourist Places in India in Hindi के बारे में कुछ अधिक बातें। 

भारत के टॉप 10 पर्यटन स्थल – Top 10 Tourist Places in India in Hindi

भारत के कुछ टॉप 10 जगह के बारे में आपको जानना चाहिए – 

लद्दाखउदयपुर, राजस्थान
ताजमहल, आगरालोनावाला, महाराष्ट्र
फूलों की घाटी, उत्तराखंडशिलांग, मेघालय
डलहौजी, हिमाचल प्रदेशदार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
केरलकूर्ग, कर्नाटक

शीर्ष 10 पर्यटन स्थल राजधानी – Top 10 Tourist Places Capital

लद्दाखलेह
ताजमहल, आगरा, उत्तर प्रदेशलखनऊ
फूलों की घाटी, उत्तराखंडदेहरादून
डलहौजी, हिमाचल प्रदेशशिमला और धर्मशाला
केरलतिरुवनंतपुरम
उदयपुर, राजस्थानजयपुर
लोनावाला, महाराष्ट्रमुंबई
शिलांग, मेघालयशिलांग
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगालकोलकाता
कूर्ग, कर्नाटकबैंगलोर

लद्दाख (Ladakh)

लद्दाख, जून और जुलाई महीने में लद्दाख का मौसम बहुत सुहाना रहता है और यहाँ का तापमान 15 से 30 डिग्री सेल्सियस (59 से 86 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक रहता है। अपने ऊँची-ऊँची झीलों, प्राचीन मठों, किंग, रिवर राफ्टिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए जाना जाने वाला लद्दाख रोमांच से भरा हुआ है। लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील, नुब्रा घाटी और मैग्नेटिक हिल इस क्षेत्र की तरफ लोगों को आकर्षित करता हैं। यहां बौद्ध और तिब्बती धर्म के प्रमुख गुरु दलाई लामा का स्थान है और लद्दाख की राजधानी लेह है।

ताजमहल, आगरा (Taj Mahal, Agra)

ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व प्रसिद्ध सफेद संगमरमर का मकबरा है। जिसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। मुमताज महल की मृत्यु 1631 में हुई थी। उनके प्यार के प्रतीक के रूप में शाहजहाँ ने इस ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू करवाया था और 1648 में यहां पूरा हुआ। ताजमहल अपनी खूबसूरती और शिल्पकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह मुगल वास्तुकला का एक बेहतरीन उदाहरण है और इसे 1983 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। इसके मुख्‍य वास्‍तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी थे। ऐतिहासिक दस्तावेजों की मानें, तो ताजमहल को बनाने में 20,000 कारीगर लगे थे।

फूलों की घाटी, उत्तराखंड (Valley of Flowers, Uttarakhand)

हरी-भरी हरियाली और सैक्सीफ्रेज, जंगली गुलाब और गेरेनियम जैसे विदेशी फूल राजसी हिमालय पर्वतों की पृष्ठभूमि में एक आकर्षित दृश्य को बनाती हैं, जो इसे धरती पर एक सच्चा स्वर्ग बनाते हैं। फूलों की घाटी 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के औसत तापमान के साथ जीवंत हो उठती है जुलाई के माह में। यह भारतवर्ष के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में है। फूलों की यह घाटी विश्व संगठन, 2005 में इसे यूनेस्को स्वरा विश्व धरोहर घोषित किया गया था। ये घाटी 87.5 वर्ग किमी में फैली हुई है, दुनियाभर में पाए जाने वाली फूलों की 500 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं।

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश (Dalhousie, Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश में डलहौजी एक शांत स्थान है, जोकी अपने हरे-भरे घास के मैदानों, ऊंचे पेड़ों और वास्तुकला आदि के लिए जाना जाता है। जून और जुलाई में डलहौजी घूमने के लिए सबसे सुखद महीने होते हैं। यहब का तापमान 11°C से 23°C के बीच रहता है, दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं। यहां की चमेरा झील पर नौका विहार और कालाटोप वन्यजीव अभयारण्य में पैदल यात्रा बहुत आकर्षित करती हैं, मिनी स्विट्ज़रलैंड” के रूप में जाना जाने वाला यह खूबसूरत मैदान घुड़सवारी, गोल्फ और पिकनिक के लिए लोकप्रिय है।

केरल (Kerala)

भारत में सबसे अद्भुत पर्यटन स्थलों में से एक, केरल को लोकप्रिय रूप से “भगवान का अपना देश” के रूप में जाना जाता है। यह शांत समुद्र तटों, हरे-भरे परिवेश और व्यापक बैकवाटर के लिए प्रसिद्ध है। केरल में घूमने के लिए कई अद्भुत जगहें हैं, लेकिन केरल के बैकवाटर केरल पर्यटन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। केरल के बैकवाटर, जिसे लोग “भारत का वेनिस” भी कहते हैं, 900 किलोमीटर से अधिक जलमार्गों का एक जटिल नेटवर्क है, जिसमें खारे लैगून, नदियाँ, झीलें और नहरें शामिल हैं। यह शांत जल, नारियल के पेड़ों से घिरा हुआ। केरल की कुछ बैकवाटर स्थान अल्लेप्पी, कुमारकोम, कोवलम, पथानामथिट्टा हैं।  केरल का और आनंद लेने के लिए आप वहां की विभिन्न प्रकार के हाउसबोट को रहने के लिए भी चुन सकते है।

उदयपुर, राजस्थान (Udaipur, Rajasthan)

राजस्थान का शहर उदयपुर लोगों को अपने महलों और झीलों से बहुत आकर्षित करता है, जहाँ तापमान 25 से 40 डिग्री सेल्सियस तक रहता है। यहां पर लोग गढ़ पैलेस, सिटी पैलेस, लेक पिछोला और जग मंदिर जैसे आकर्षणों का आनंद आकर लेते हैं। इसकी स्थापना 1559 में राजपूतों के सिसोदिया वंश के महाराणा उदय सिंह द्वितीय ने की थी, जब अकबर द्वारा चित्तौड़गढ़ की घेराबंदी के बाद उन्होंने अपनी राजधानी चित्तौड़गढ़ शहर से उदयपुर स्थानांतरित कर दी थी। उदयपुर का कुंभलगढ़ किला एक महत्वपूर्ण विरासत स्थल है। किला शहर से 80 किमी से अधिक दूर स्थित है, यहां की जयसमंद झील या ढेबर झील को एशिया की दूसरी सबसे बड़ी आर्टिफिशियल लेक माना जाता है।

लोनावाला, महाराष्ट्र (Lonavala, Maharashtra)

महाराष्ट्र का एक लोकप्रिय हिल स्टेशन लोनावाला के लिए एक पर्यटक स्थल बनता जा रहा है, अपने हरे-भरे इन्वोरमेन्ट, झरनों और टाइगर हिल, बुशी डैम और अंधारबन जैसे आकर्षणों चीजों के साथ एक ताज़गी भरा स्थान है। यहाँ के लोकप्रिय स्थान में टाइगर हिल, अंधारबन, लोनावाला झील, खंडाला घाटी और बुशी डैम सुंदर बांध और नौका विहार के लिए लोकप्रिय है। कारला गुफाएं कहा जाता है की ये बौद्ध गुफाएं 8वीं शताब्दी की हैं। 

शिलांग, मेघालय (Shillong, Meghalaya)

शिलांग मेघालय, जिसे “पूर्व का स्कॉटलैंड” कहा जाता है, यह समशीतोष्ण जलवायु प्रदान करता है, जिसमें सुंदर झरने, शांत झीलें, संगीत दृश्य, चेरापूंजी के प्रसिद्ध जड़ पुल लोगो को यहां आने के लिए बहुत आकर्षित करता है। यहाँ की शिलांग पीक, लेडी हाइड पार्क एक सुंदर विक्टोरियन उद्यान है और यहां का डॉन बॉस्को संग्रहालय राज्य के इतिहास और संस्कृति को दर्शाता है। खासी बाज़ार में स्थानीय हस्तशिल्प और स्मृति चिन्ह खरीदने के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। समुद्र तल से 1,491 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद शिलांग मेघालय की राजधानी है। शिलांग में घूमने वाली जगहों में उमियम झील, हाथी झरना, शिलांग पीक, डेविड स्कॉट ट्रेल, डॉन बॉस्को संग्रहालय और लेडी हैदरी पार्क आदि ।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल (Darjeeling, West Bengal)

हिमालय की तलहटी में बसा पश्चिम बंगाल का दार्जिलिंग अपने चाय के बागानों, कंचनजंगा पर्वत के नज़ारों और प्राचीन मठों के लिए मशहूर है। यहां का तापमान 15 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच जून और जुलाई के गर्म महीनों के दौरान इस क्षेत्र की सुंदरता और विरासत को देखने के लिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। यह भारत की पूर्व ग्रीष्मकालीन राजधानी दार्जिलिंग, भारत के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक बन गई है। 1881 में स्थापित दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर का दर्जा दिया गया है। दार्जिलिंग अपने चाय बागानों के लिए भी प्रसिद्ध है, जहाँ 86 से अधिक चाय बागान दुनिया भर में प्रसिद्ध ‘दार्जिलिंग चाय’ का उत्पादन करते हैं। यह के कुछ चीजें मठ, वनस्पति उद्यान, एक चिड़ियाघर और दार्जिलिंग-रंगेट वैली पैसेंजर रोपवे केबल कार लोगोको बहुत पसंत आती हैं। 

कूर्ग, कर्नाटक (Coorg, Karnataka)

कर्नाटक के पश्चिमी घाट में कूर्ग या कोडागु स्थित है, इसे भारत का स्कॉटलैंड भी कहा जाता है, यहां शहर गर्मी के महीने में 20 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ सुखद जलवायु प्रदान करता है। कूर्ग समुद्री तल से 1525 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पर आप कूर्ग के ओंकारेश्वर मंदिर जोकि भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर 1820 में निर्मित क्षेत्र में सबसे पुराना मंदिर माना जाता है। यहाँ के अभयारण्य को साल 1974 में स्थापित किया गया था। यहां के जंगल, घाटियां और वातावरण पर्यटकों को भाव-विभोर कर देता है। कूर्ग में घूमें के लिए मंडलपट्टी व्यूपॉइंट, नामद्रोलिंग मठ, पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण और ओंकारेश्वर मंदिर आदि हैं। 

भारत का पर्यटन उद्योग कुछ वर्षों में ऐतिहासिक घटनाओं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सरकारी पहलों से बहुत अधिक प्रभावित होकर काफ़ी विकसित होता जा रहा है। सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश के लोग को भी हमारी संस्कृति, धार्मिक स्थल और यहां का खान-पाना बहुत अधिक प्रभावित करता है, भारत देश अब लोगों के लिए बहुत से पर्यटक स्थल बनाने के लिए तैयारी में है।

उम्मीद है कि आपको Top 10 Tourist Places in India in Hindi का हमारा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*