स्कूल असेंबली के लिए 20 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 20 April 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 20 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 20 अप्रैल 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 20 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 20 अप्रैल तक पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और ओडिशा में लू चलने की संभावना है। इसके साथ ही IMD ने अगले दो दिनों में तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और काराईक्काल में गर्म एवं उमस भरे मौसम के आसार व्यक्त किए गए हैं।
  2. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार 21 अप्रैल को जर्मनी की तीन दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।
  3. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने नए मतदाताओं के आंकड़े जारी किए हैं। मसौदा सूची आने के बाद से नामांकन बंद होने तक करीब पांच लाख नए मतदाता जुड़ गए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 20 अप्रैल 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. उत्तर कोरिया ने कम दूरी की कई बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है। ये मिसाइलें सिनपो क्षेत्र से दागी गई हैं।
  2. ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा में उत्पन्न गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की है तथा स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
  3. भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (UNIFIL) में तैनात फ्रांसीसी शांति सैनिकों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।
  4. ईरान ने अमेरिका की नाकाबंदी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य एक बार फिर से बंद करने की घोषणा की है।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 20 अप्रैल 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है।
  2. पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बेअदबी विरोधी ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन विधेयक-2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही यह विधेयक औपचारिक रूप से कानून बन गया है। अब राज्य सरकार इसके प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू कर सकेगी।
  3. दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के निकट शिव महापुराण कथा आयोजन के चलते विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था 24 अप्रैल तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के दौरान प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक यातायात नियमन एवं डायवर्जन लागू रहेगा।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 20 अप्रैल 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 30वां मुकाबला 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वरिष्ठ चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
  3. शूटिंग में एशियाई खेलों के पदक विजेता शिव नरवाल और शॉटगन निशानेबाज सबीरा हारिस, काहिरा में शुरू हो रहे ISSF जूनियर विश्व कप 2026 में 71 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में 25 देशों के 284 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें भारत का दल सबसे बड़ा है। भारत 18 स्पर्धाओं में हिस्सा लेगा, जिनमें 15 ओलंपिक स्पर्धाएं शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 27 अप्रैल तक चलेगी और इसमें राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट होंगे।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर लॉग इन विवरण दर्ज कर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  2. आंध्र प्रदेश स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (SBTET) ने आंध्र प्रदेश पॉलीसेट 2026 के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट polycetap.ap.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को होगी।
  3. ओडिशा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (OUAT) ने अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में एडमिशन के लिए ओयूएटी एंट्रेंस एग्जाम 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ouat-lokaseba-odisha.in पर जाकर 11 मई 2026 तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 मई 2026 तय की गई है। यह परीक्षा जून के पहले सप्ताह में CBT मोड में होगी।
  4. दिल्ली विश्वविद्यालय ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। छात्र 27 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर dsw.du.ac.in आवेदन कर सकते हैं। यह दो महीने का इंटर्नशिप प्रोग्राम जून और जुलाई माह में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को प्रति सप्ताह 20 घंटे कार्य करना होगा और मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।
  5. भारतीय डाक द्वारा ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की दूसरी मेरिट सूची राज्यवार जारी कर दी गई है। इस सूची में चयनित उम्मीदवारों के डिवीजन, कार्यालय नाम, पोस्ट ID, पद नाम, श्रेणी, पंजीकरण संख्या एवं प्रतिशत से संबंधित विवरण शामिल हैं। सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 27 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पते पर उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। डीवी प्रक्रिया में अनुपस्थित रहने पर उनकी नियुक्ति निरस्त की जा सकती है।

आशा है कि आपको 20 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*