स्कूल असेंबली के लिए 5 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
Today's News Headlines in Hindi for School Assembly 5 May 2026

स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 5 मई, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं। 

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 5 मई 2026

अब जानते हैं देश से जुड़ी 5 मई की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:

  1. हर वर्ष 5 मई को विश्वभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय दाई दिवस’ (International Day of the Midwife 2026) मनाया जाता है। इस दिन दाइयों के काम और उनके योगदान को याद किया जाता है। वे माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
  2. प्रत्येक वर्ष 5 मई को ‘विश्व हाथ स्वच्छता दिवस’ (World Hand Hygiene Day 2026) मनाया जाता है। इस दिवस का उद्देश्य स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों एवं सामुदायिक स्तर पर हाथ स्वच्छता के महत्व को प्रोत्साहित करना तथा संक्रमणों की रोकथाम और जनस्वास्थ्य संरक्षण में इसके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  3. यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब दुनिया का सबसे बड़ा रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम बन गया है। बता दें कि अप्रैल महीने में इसके जरिए 22 अरब 35 करोड़ लेनदेन हुए हैं। 11 अप्रैल, 2016 को शुरू हुआ यह डिजिटल भुगतान सिस्टम एक दशक में दुनिया की सबसे बड़ी भुगतान प्रणाली बन चुका है।
  4. पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 206 सीटें जीतकर विधानसभा में दो-तिहाई से अधिक बहुमत हासिल कर लिया है।
  5. केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) ने 102 सीटों पर शानदार जीत दर्ज करते हुए सत्ता में वापसी के स्पष्ट संकेत दिए हैं। कांग्रेस ने 63 सीटें हासिल कीं, जबकि इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) को 22 सीटें मिलीं। वहीं सत्तारूढ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI(M)) ने 26 सीटें जीतीं, भारतीय कम्‍युनिष्‍ट पार्टी (CPI) को 8 सीटें मिलीं और केरल कांग्रेस ने 7 सीटें प्राप्त कीं। भाजपा को 3 सीटें मिलीं, जबकि 4 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 5 मई 2026

इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:

  1. आर्मीनिया में 5 मई को पहला यूरोपीय संघ- आर्मीनिया शिखर सम्‍मेलन 2026 होगा। इसमें यूरोपीय संघ की अध्‍यक्ष उर्सुला वॉन और यूरोपीय कॉन्सिल के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्‍टा भी शामिल होंगे।
  2. रूस ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की पराजय की 81वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 8 और 9 मई को यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम की घोषणा की है।
  3. अमेरिका ने पिछले महीने रोके गए ईरान के मालवाहक जहाज ‘तौस्का’ के 22 चालक दल सदस्यों में से 15 को रिहा कर दिया है। अमेरिकी नौसेना ने इस जहाज को 19 अप्रैल को ओमान की खाड़ी में, चाबहार बंदरगाह के निकट नौसैनिक कार्रवाई के तहत रोका था।
  4. ऑस्ट्रिया ने जासूसी के आरोपों के चलते रूस के तीन राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक ऑस्ट्रिया कुल 14 रूसी दूतावास कर्मचारियों को भी निष्कासित कर चुका है।
  5. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुईज़ू की राजकीय यात्रा के दौरान श्रीलंका और मालदीव के बीच सात समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। ये समझौते पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, युवा विकास और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग से जुड़े हैं।
  6. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने जरूरी खनिजों की आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इससे एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों को स्वच्छ ऊर्जा, बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहन और डिजिटल तकनीक में फायदा मिलेगा।
  7. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूक्रेन के पूर्वोत्तर क्षेत्र स्थित खार्कीव के अंतर्गत मरेफा शहर पर हुए रूसी मिसाइल हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग घायल हुए हैं।
  8. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हुनान के मध्य क्षेत्र में स्थित लियुयांग में 4 मई की शाम एक आतिशबाजी कारखाने में भीषण विस्फोट हुआ। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 61 अन्य घायल हुए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 5 मई 2026

यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:

  1. पंजाब में 5 मई से मादक पदार्थ और सामाजिक-आर्थिक जनगणना शुरू की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य में नशे के दुरुपयोग के प्रसार और उसके प्रभाव का आकलन करना तथा सीमावर्ती राज्य के परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति का अध्ययन करना है।
  2. जम्मू-कश्मीर में जनगणना-2027 के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके अंतर्गत नागरिक 17 से 31 मई के बीच अपने घरों का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकेंगे, जिसके बाद अधिकारी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।
  3. दिल्ली सरकार ने मेट्रो विस्तार के तहत चरण- पांच-B में 97 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाले सात नए कॉरिडोर और 65 स्टेशनों की योजना को मंजूरी दी है।
  4. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने एक बार फिर अलग से सरना धार्मिक संहिता की मांग उठाई है। उन्होंने आग्रह किया है कि इसे वर्ष 2027 की जनगणना में शामिल किया जाए।

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 5 मई 2026

अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:

  1. IPL 2026 का 48वां मुकाबला 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
  2. यानिक सिनर ने मेड्रिड ओपन 2026 में पुरुष एकल का खिताब जीत लिया है। फाइनल मैच में उन्होंने जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव को हराकर लगातार पांचवां ATP मास्‍टर्स 1000 खिताब अपने नाम किया। यह उनका कुल नौवां मास्टर्स 1000 खिताब है।

एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां

इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:

  1. राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड 5 मई को जारी हो गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 9 मई को परीक्षा एक शिफ्ट (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे) में होगी, जबकि 10 मई को दो शिफ्ट (सुबह 10 से 12 बजे और शाम 3 से 5 बजे) में आयोजित की जाएगी।
  2. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने ‘सिक्योरिटी असिस्टेंट/मोटर ट्रांसपोर्ट’ (SA/MT) परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार mha.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-2 परीक्षा मार्च में हुई थी और रिजल्ट पीडीएफ में जारी किया गया है।
  3. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडर ग्रेजुएट CBT 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा देशभर में 7, 8, 9 मई तथा 13, 14, 16 और 21 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आशा है कि आपको 5 मई की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*