Today’s National News Headlines for School Assembly (8 July) – स्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today's National News Headlines in Hindi for School Assembly (8 July)

स्कूल असेंबली एक ऐसी जगह है जहां सभी छात्र और शिक्षक कक्षाओं में जाने से पहले एक साथ इकट्ठा होते हैं। सभा में हमें दैनिक महत्वपूर्ण घोषणा, प्रार्थना, प्रतिज्ञा और कुछ अन्य जानकारियों के बारे में पता चलता है। इनके अलावा समाचार सुर्खियों की एंकरिंग भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है क्योंकि यह हम सभी को दुनिया से अपडेट रखती है। इसलिए आज के इस ब्लाॅग में हम Today’s National News Headlines in Hindi for School Assembly (8 July) जानेंगे जिन्हें पढ़कर आप देश में विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

स्कूल असेंबली के लिए 8 जुलाई की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां

Today’s National News Headlines in Hindi for School Assembly (8 July) इस प्रकार हैंः

  • केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भारतीय फार्मास्युटिकल कांग्रेस की 73वीं बैठक को संबोधित किया; कहा, विकसित भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए फार्मा उद्योग का समर्थन आवश्यक है।
  • आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट, उत्तर-पूर्व, पूर्वी भारत और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
  • पीएम नरेंद्र मोदी रूस और ऑस्ट्रिया की 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।
  • आईएमडी ने पश्चिमी तट और पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
  • बैडमिंटन: भारत की तस्नीम मीर और थारुन मन्नेपल्ली ने सेंट-डेनिस रीयूनियन ओपन 2024 में एकल खिताब जीता।
  • T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच बारिश के कारण रद्द हुआ।
  • भारत के अविनाश साबले ने फ्रांस में पेरिस डायमंड लीग में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
  • T20 क्रिकेट: भारत ने हरारे में दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराया।
  • बिलियर्ड्स: ध्रुव सितवाला ने एशियाई चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि एम्स जम्मू देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक बन गया है।
  • ओडिशा के पवित्र शहर पुरी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू हो चुकी है।
  • NTA ने CUET-UG 2024 के लिए आंसर-की, प्रश्न पत्र और OMR शीट जारी की।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की कि 2024 के लिए NEET काउंसलिंग शेड्यूल अभी तक अधिसूचित नहीं किया गया है।
  • ICSI ने भारतीय न्याय संहिता पर क्रैश कोर्स शुरू किए।
  • WBJEE काउंसलिंग 2024 की टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। 
  • CLAT 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए अन्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 

Today’s National News Headlines in Hindi for School Assembly (8 July) इस प्रकार हैंः

  • पंजाब को मोगा में अपना पहला प्लांट क्लिनिक और मृदा परीक्षण प्रयोगशाला मिली।
  • जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा के लिए 5803 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था बेस कैंप से रवाना हुआ।
  • कर्नाटक PGCET 2024: 9 जुलाई तक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • JAC दिल्ली 2024: राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया गया है।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 जुलाई की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 जुलाई की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 जुलाई की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 जुलाई की मुख्य राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s National News Headlines in Hindi for School Assembly (8 July) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बनें रहे हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*