Today’s Current Affairs in Hindi | 29 मार्च 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 29 March 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 29 मार्च के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 29 मार्च को ‘विश्व पियानो दिवस मनाया जाता है।
  2. हरियाणा ने ‘बॉक्सिंग सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024′ का खिताब जीता है।
  3. हाल ही में ‘थाईलैंड’ की संसद ने समलैंगिक विवाह विधेयक पारित किया है।
  4. नोबेल विजेता अर्थशास्त्री ‘डैनियल काह्नमैन’ का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया हैं। 
  5. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ‘भारत टीबी रिपोर्ट 2024′ के अनुसार 2015 के बाद से टीबी की घटनाओं में 16% की कमी आयी है।
  6. तेलंगाना राज्य में ‘कल्याण चालुक्य राजवंश’ का 900 वर्ष पुराना कन्नड़ शिलालेख पाया गया है।
  7. आईपीएल के इतिहास में ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया है।
  8. ‘दिनकर अस्थाना’ को गाम्बिया गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है 
  9. ब्रुसेल्स’ में प्रथम परमाणु ऊर्जा शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
  10. यूक्रेन के विदेश मंत्री ‘दिमित्री कुलेबा’ दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं।
  11. हाल ही में ‘बासिरौ डियोमाये फेय’ सेनेगल के नए राष्ट्रपति बने हैं। 
  12. सऊदी अरब ‘मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 2024′ में पहली बार हिस्सा लेगा।
  13. भारतीय सेना ने नई दिल्ली में ‘प्रथम सेना कमांडर सम्मेलन 2024′ का आयोजन किया है।
  14. ‘कमल किशोर’ को यूएनडीआरआर का सहायक महासचिव और महासचिव के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।
  15. हाल ही में न्यायमूर्ति ‘मोहम्मद यूसुफ वानी’ ने जम्मू-कश्मीर में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली हैं। 

यह भी पढ़ें – 1932 में आज ही के दिन अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर की थी अपने कार्यक्रम की शुरुआत

29 मार्च 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. लाडा मार्टिन मारबानियांग को कहाँ का पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है?

(A) बेलगावी
(B) कोच्चि
(C) अमरावती
(D) हैदराबाद
उत्तर- बेलगावी

2. किस सरकार ने भारत की पहली LNG संचालित बस लॉन्च की है?

(A) कर्नाटक
(B) तेलंगाना
(C) गुजरात
(D) महाराष्ट्र
उत्तर- महाराष्ट्र

3. हाल ही में E-NAM (राष्ट्रीय कृषि बाजार) मोबाइल ऐप किसने लॉन्च की है?

(A) पीयूष गोयल
(B) धर्मेंद्र प्रधान
(C) किरेन रिजिजू
(D) अर्जुन मुंडा 
उत्तर- अर्जुन मुंडा 

4. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नए सरकार्यवाह कौन बने हैं?

(A) दत्तात्रेय होसबाले
(B) मोहन भागवत
(C) डॉ. कृष्ण गोपाल
(D) सुरेश भैयाजी जोशी
उत्तर- दत्तात्रेय होसबाले

5. भारत निर्वाचन आयोग की राष्ट्रीय दिव्यागंजन आइकन कौन बनी है?

(A) मनप्रीत सिंह
(B) शीतल देवी
(C) मोनिका शर्मा
(D) किरण कुमार
उत्तर- शीतल देवी 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*