Today’s Current Affairs in Hindi | 28 अगस्त 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 28 August 2024 (1)

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 28 अगस्त के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हाल ही में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2024 पर जनता के विचार और सुझाव आमंत्रित किए गए।
  2. हाल ही में हैदराबाद में सिंगल-स्ट्रेन ओरल हैजा वैक्सीन लॉन्च की गई।
  3. भारत ने एमपॉक्स के लिए स्वदेशी आरटी-पीसीआर परीक्षण किट विकसित की।
  4. हाल ही में आठवीं अधिकार प्राप्त कार्यक्रम समिति (ईपीसी) ने चार टेक्सटाइल स्टार्टअप को INR 50-50 लाख के अनुदान को मंजूरी दी है।
  5. भारत-चिली 28 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में दूसरी संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
  6. हाल ही में विदेश मंत्रालय का प्रतिनिधिमंडल विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के लिए मालदीव गया।
  7. हाल ही में आईएनएस मुंबई तीन दिवसीय यात्रा के लिए कोलंबो पहुंच गया है।
  8. 28 अगस्त 2024 से पैरालिंपिक गेम्स 2024 पेरिस में शुरू हो रहे हैं और इवेंट 8 सितंबर 2024 तक चलेगा।
  9. हाल ही में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
  10. आंध्र प्रदेश में कागज रहित परिषद बैठकों के लिए ई-कैबिनेट प्रणाली लागू की जाएगी।
  11. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भविष्य में यूनिफाइड लेंडिंग इंटरफेस (यूएलआई) के लॉन्च की घोषणा की।
  12. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने तीन प्रमुख योजनाओं को जारी रखने की मंजूरी दे दी है और उन्हें ‘विज्ञान धारा’ नामक एक नई केन्द्रीय क्षेत्र योजना में शामिल कर दिया है।

यह भी पढ़ें – 28 अगस्त का इतिहास (28 August Ka Itihas) – 1986 में आज ही के दिन शतरंज में ग्रैंडमास्‍टर बनने वाली भारत की पहली महिला बनी थीं भाग्‍यश्री साठे

28 अगस्त 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ कहाँ आयोजित की गई?

(A) टोक्यो, जापान
(B) नई दिल्ली, भारत
(C) बीजिंग, चीन
(D) अम्मान, जॉर्डन
उत्तर- अम्मान, जॉर्डन।

2. हाल ही में किस राज्य ने पहली बार अर्ध-जंगली गोजातीय प्राणी मिथुन (बोस फ्रंटलिस) को दर्ज किया है?

(A) सिक्किम
(B) असम
(C) मणिपुर
(D) नागालैंड
उत्तर- असम।

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने “मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना” शुरू की है?

(A) असम
(B) सिक्किम
(C) बिहार
(D) हिमाचल प्रदेश
उत्तर- हिमाचल प्रदेश। 

4. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत ‘बायोई3 नीति’ का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

(A) जैव विनिर्माण को बढ़ावा देना
(B) पारंपरिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना
(C) कोयला उत्पादन बढ़ाना
(D) कोयला उत्पादन बढ़ाना
उत्तर- जैव विनिर्माण को बढ़ावा देना। 

5. ‘विज्ञान धारा योजना’ के प्रबंधन के लिए कौन सा विभाग जिम्मेदार है?

(A) जैव प्रौद्योगिकी विभाग
(B) अंतरिक्ष विभाग
(C) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग
(D) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग। 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

यह भी पढ़ें – स्कूल असेंबली के लिए 28 अगस्त की मुख्य समाचार सुर्खियां

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*