Today History in Hindi| 22 May- आज ही के दिन एवरेस्ट पर पहुंची थीं बछेन्द्री पाल, जानें अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 22 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। भारत की बछेन्द्री पाल 22 मई को ही दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर पहुंची थीं और यह कारनामा अंजाम देने वाली वह देश की पहली महिला पर्वतारोही हैं। इसके लिए उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया है। 1859 में आज के दिन स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म हुआ था।

22 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने 1915 में ऑस्ट्रिया, हंगरी और जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी। 1545 में आज ही के दिन 1 विस्फोट में शेर शाह सूरी की मृत्यु हो गई थी। 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आज़ादी की मांग छोड़ी थी और 2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी। Today History in Hindi| 22 May में हम 22 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 22 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1420 में आज ही के दिन ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया था। 
  • 1545 में आज ही के दिन 1 विस्फोट में शेर शाह सूरी की मौत हो गई थी।
  • 1772 में 22 मई के दिन ही राजा राम मोहन राय का जन्म हुआ था और उन्हें भारतीय पुनर्जागरण का अग्रदूत और आधुनिक भारत का जनक कहा जाता है।
  • 1915 में आज ही के दिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान इटली ने ऑस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1963 में आज ही के दिन भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
  • 1972 में 22 मई के दिन ही पाकिस्तान द्वारा राष्ट्रमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दिया गया था।
  • 1972 में आज ही के दिन अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड एम निक्सन मास्को पहुंचे थे और यह एक अमेरिकी राष्ट्रपति की सोवियत संघ की पहली यात्रा थी।
  • 1984 में 22 मई को ही बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थी।
  • 1996 में आज ही के दिन माइकल कैमडेसस तीसरी बार इंटरनेशनल मोनेटरी फंड के मैनेजिंग डायरेक्टर चुने गए। 
  • 2001 में 22 मई को ही दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी।
  • 2002 में आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
  • 2003 में आज ही के दिन अल्जीरिया में विनाशकारी भूकंप में हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। 
  • 2007 में आज ही के दिन गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
  • 2008 में 22 मई को ही संयुक्त राष्ट्र संघ की 47 सदस्यीय मानवाधिकार समिति में पाकिस्तान को शामिल किया गया था।
  • 1993 में आज ही के दिन से विश्व जैव विविधता दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 22 May में आपको 22 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*