Today’s Current Affairs in Hindi | 21 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 21 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 21 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. भारत में हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (National Civil Service day) मनाया जाता है।
  2. ‘सिंगापुर’ चार दिन वर्कवीक वाला एशिया का पहला देश बनेगा।
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में “भगवान महावीर” के 2550वें निर्वाण महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
  4. बेंगलुरु का ‘केंपागौड़ा इंटरनेशल एयारपोर्ट’, देश का सबसे व्यस्त एयारपोर्ट बना है।
  5. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ‘नलिन प्रभात’ को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। 
  6. ‘बॉफ्टा 2025 पुरस्कार’ समारोह कार्यक्रम अगले वर्ष 16 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
  7. भारतीय नौसेना ने पूर्वी समुद्र-तट पर ‘पूर्वी लहर अभ्यास’ का संचालन किया है।
  8. जापान के बैडमिंटन खिलाड़ी ‘केंटो मोमोता’ ने अंतराष्ट्रीय बैटमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है।
  9. हाल ही में Rupay ने ‘Link it, Forget it’ अभियान लॉन्च किया है।
  10. ‘अमेरिका’ ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल के लिए उपकरणों की आपूर्ति करने वाली 4 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया है। 

यह भी पढ़ें – 1526 में आज ही के दिन बाबर ने जीती थी लड़ाई, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

21 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार कौन संभालेंगे?

(A) विनय शर्मा 
(B) दलजीत सिंह चौधरी 
(C) दिनेश कुमार त्रिपाठी
(D) विजय मल्होत्रा
उत्तर- दिनेश कुमार त्रिपाठी

2. भारत ने पहली बार किस देश को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल एक्सपोर्ट की है?

(A) फिलिपींस 
(B) कंबोडिया  
(C) साइप्रस 
(D) तंजानिया
उत्तर- फिलिपींस 

3. भारतीय नौसेना के लिए DRDO द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस (SPACE) का कहाँ उद्घाटन किया गया है?

(A) तमिलनाडु
(B) आंध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक 
(D) केरल  
उत्तर- केरल  

4. आईपीएल में 250वां मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी कौन बने हैं?

(A) विराट कोहली
(B) रोहित शर्मा 
(C) महेंद्र सिंह धोनी
(D) रविंद्र जडेजा
उत्तर- रोहित शर्मा 

5. प्रतिष्ठित स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स द्वारा किसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है?

(A) हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
(B) सिंगापुर चांगी हवाई अड्डा 
(C) इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
(D) इस्तांबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
उत्तर- हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*