Today’s Current Affairs | 31 मार्च 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
261 views
Today’s Current Affairs in Hindi 31 March 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 31 मार्च 2023 के करेंट अफेयर्स की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं।

  1. हाल ही में आर्टन कैपिटल द्वारा जारी पासपोर्ट इंडेक्स में 2023 में ‘UAE’ शीर्ष स्थान पर रहा है। 
  2. हाल ही में QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज रैंकिंग 2023 के अनुसार एशिया में सबसे अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला देश ‘चीन’ रहा है।
  3. हाल ही में 30 मार्च 2023 को ‘राजस्थान’ राज्य ने अपना स्थापना दिवस मनाया है।
  4. हाल ही में एशियाई हॉकी महासंघ ने ‘सलीमा टेटे’ को दो वर्ष के लिए भारत का एथलीट एम्बेसडर नियुक्त किया है।
  5. हाल ही में संयुक्त राज्य अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति के रूप में ‘शेख मंसूर बिन जायद अल नाहयान’ को नियुक्त किया गया है।
  6. हाल ही में पासपोर्ट सूचकांक 2023 में भारत ‘144th’ स्थान पर रहा है।
  7. हाल ही में ‘इंडियन कोस्ट गार्ड’ (ICG) ने आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा में क्षेत्रीय स्तर पर खोज और बचाव अभ्यास का संचालन किया है।
  8. हाल ही में G20 आपदा जोख़िम न्यूनीकरण कार्यसमूह की बैठक ‘गांधीनगर’ में शुरू हुई है।
  9. हाल ही में प्रोजेक्ट आकाशतीर के तहत रक्षा मंत्रालय ने ‘भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड’ (BEL) के साथ समझौता किया है।
  10. हाल ही में सड़क और परिवहन प्रणाली पर भारत- रूस वर्किंग ग्रुप की बैठक ‘नई दिल्ली’ में शुरू हुई है।
  11. हाल ही में SCO के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक की मेजबानी ‘भारत” ने की है।
  12. हाल ही में शिक्षा मंत्रालय ने पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के लिए ‘9,000 स्कूलों’ का चयन किया है।
  13. हाल ही में NASA स्पेस एजेंसी जून 2023 तक मंगल ग्रह पर रहने के लिए ‘4 मनुष्यों’ को भेजेगा।
  14. हाल ही में टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ‘शाकिब अल हसन’ बने है।
  15. हाल ही में BCCI ने टाटा आईपीएल 2023 के लिए ‘हर्बालाइफ’ को अपना आधिकारिक भागीदार घोषित किया है।
  16. हाल ही में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘पथश्री-रास्ताश्री परियोजना’ की शुरुआत की है।
  17. हाल ही में हिमाचल प्रदेश राज्य की ‘कांगड़ा चाय’ को यूरोपीय G1 टैग मिला है।
  18. हाल ही में पहले इंटरनेशनल क्वांटम कम्युनिकेशन कॉन्क्लेव का आयोजन ‘नई दिल्ली’ में किया गया है।
  19. हाल ही में लेखनाथ छेत्री द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘फुलंगे’ का विमोचन किया गया है।
  20.  हाल ही में अजय सिंह को ‘अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ’ के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। 
  21. हाल ही में ‘बराली वेदव्रत’ (वेटलिफ्टर) ने विश्व युवा चैंपियनशिप में कास्य पदक पदक जीता है। 
  22. हाल ही में टेक्सास यूनिवर्सिटी ने नवीन जिंदल को “लाइफ टाइम अचीवमेंट” अवार्ड से सम्मानित किया है। 
  23. हाल ही में भारत और रोमानिया ने रक्षा सहयोग पर ‘द्विपक्षीय बैठक’ की है। 
  24. हाल ही में असम राज्य के NGO ‘तपोवन’ को चिल्ड्रन चैंपियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
  25. हाल ही में अनिरुद्ध भट्टाचार्य द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘वास चटर्जी एंड मिडल ऑफ़ द रोड सिनेमा’ का विमोचन हुआ है। 

31 मार्च 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1.  हाल ही में विश्व बैंक ने किस राज्य की बाढ़ प्रबंधन परियोजना के लिए 108 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?

(A) तमिलनाडु 
(B) कर्नाटक 
(C) पश्चिम बंगाल 
(D) असम 
उत्तर- (D) असम 

2. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने देशव्यापी विरोध के बाद न्यायिक सुधारों को स्थगित करने की घोषणा की है?

(A) इजरायल 
(B) यूक्रेन 
(C) ईरान 
(D) मिस्र 
उत्तर- (A) इजरायल 

3. हाल ही में किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) ने दूध में मिलावट का पता लगाने के लिए उपकरण विकसित किया है?

(A) IIT दिल्ली 
(B) IIT मद्रास 
(C) IIT कानपुर 
(D) IIT रुड़की 
उत्तर- (B) IIT मद्रास 

4. हाल ही में S&P ग्लोबल रेटिंग ने वित्त वर्ष 2024 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर कितने प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है?

(A) 6%
(B) 8%
(C) 12%
(D) 14%
उत्तर- (A) 6%

5.  हाल ही में किस देश की पूर्व राष्ट्रपति डिल्मा वरना रूसेफ को न्यू डेवलपमेंट बैंक (NDB) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है?

(A) म्यांमार 
(B) ब्राजील 
(C) थाईलैंड 
(D) श्रीलंका 
उत्तर- (B) ब्राजील

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert