Today’s Current Affairs in Hindi | 18 अक्टूबर 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 18 October 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 18 अक्टूबर के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 18 अक्टूबर को दुनियाभर में ‘विश्व रजोनिवृत्ति दिवस (World Menopause Day 2024) मनाया जाता है। 
  2. भारत ने मॉरीशस को ‘जल पाइपलाइन प्रतिस्थापन परियोजना’ के लिए 487 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण प्रदान किया है। 
  3. इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का 20वां वार्षिक उत्‍सव ‘IIC अनुभव कला का उत्‍सव’ 18 अक्टूबर से नई दिल्‍ली में  होगा। पांच दिन के इस आयोजन का विषय है ”कल्‍पवृक्ष-राष्‍ट्रवादी आंदोलन, स्‍वतंत्रता और पहचान।”
  4. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए आयकर नियमों में संशोधन किए हैं। इनका उद्देश्य स्रोत पर कर-संग्रह और करों की कटौती के लिए क्रेडिट दावा प्रक्रिया को सरल बनाना है।
  5. निशानेबाजी विश्व कप फाइनल में भारत के ‘विवान कपूर’ ने 17 अक्टूबर को ट्रेप स्‍पर्धा में रजत पदक जीता है। 
  6. प्रसिद्ध अभिनेता ‘देबराज रॉय’ का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वर्ष 1970 में उन्होंने ‘सत्यजीत रे’ की फिल्म ‘प्रतिद्वंदी’ से अपना फ़िल्मी सफर शुरु किया था। 
  7. उच्चतम न्यायालय ने नागरिकता कानून की ‘धारा 6A’ को संवैधानिक रूप से वैध करार दिया है। 
  8. SEBI ने स्टॉक एक्सचेंज मैकेनिज्म के जरिए डेट सिक्योरिटीज में ‘लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी’ शुरू करने का ऐलान किया है। बता दें कि लिक्विडिटी विंडो फैसिलिटी 1 नवंबर से शुरू हो जाएगी।
  9. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 17 अक्टूबर को नई दिल्ली में नीति आयोग द्वारा आयोजित ‘अंतर्राष्ट्रीय मेथनॉल संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी’ का उद्घाटन किया है।
  10. विश्व प्रसिद्ध म्यूजिक बैंड ‘वन डायरेक्शन’ (One Direction) के पूर्व सदस्य ‘लियाम पायने’ का 31 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।  
  11. भारत के ‘अर्जुन एरिगैसी’ ने शतरंज मास्टर्स कप जीता है। 
  12. नेपाल की राजधानी काठमांडू में, ‘सैफ महिला फुटबॉल चैंपियनशिप’ में भारत ने 17 अक्टूबर को पाकिस्तान पर 5-2 से जीत दर्ज की है।
  13. ‘68वीं राष्‍ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता’ के लिए असम के तामुलपुर के खेलो इंडिया तलवारबाजी केंद्र से छह खिलाड़ियों को चुना गया है। 
  14. ‘महिला T-20 क्रिकेट विश्व कप’ में, दक्षिण अफ्रीका की टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 
  15. ISSF निशानेबाजी के विश्व कप के फाइनल में भारत के ‘अमनजीत सिंह’ ने नई दिल्‍ली में स्‍कीट फाइनल शॉटगन स्‍पर्धा में कांस्‍य पदक जीता है। 

यह भी पढ़ें – 1979 में मदर टेरेसा को शांति के लिए मिला था नोबेल पुरस्कार

18 अक्टूबर 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं:-

1. प्रथम अंतर्राष्ट्रीय भारतीय नृत्य महोत्सव 2024 का आयोजन कहाँ किया गया है?

(A) मुंबई 
(B) बेंगलुरु
(C) दिल्ली  
(D) कोलकाता
उत्तर- दिल्ली  

2. भारत का दूसरा तितली विविधता केंद्र कौनसा उद्यान बना है?

(A) नामदाफा राष्ट्रीय उद्यान
(B) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 
(C) मानस राष्ट्रीय उद्यान
(D) पेरियार राष्ट्रीय उद्यान
उत्तर- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान 

3. आगामी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन सभा का सातवां सत्र कहाँ आयोजित किया जाएगा?

(A) जयपुर  
(B) गांधीनगर 
(C) नई दिल्ली 
(D) भोपाल 
उत्तर- नई दिल्ली 

4. भारत में पहली बार खो खो विश्व कप 2025 का आयोजन कहाँ किया जाएगा?

(A) दिल्ली 
(B) चंडीगढ़
(C) लद्दाख 
(D) जम्मू कश्मीर
उत्तर- दिल्ली 

5. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में भारत के किस शहर को शामिल किया गया है?

(A) ओरछा
(B) उनाकोटी
(C) महरौली 
(D) दतिया
उत्तर- ओरछा

यह भी पढ़ें – 17 अक्टूबर 2024 हिंदी करंट अफेयर्स

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स 2024 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*