Today School Assembly News Headlines (22 September) : स्कूल असेंबली के लिए 22 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

1 minute read
Today School Assembly News Headlines in Hindi 22 September (1)

स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा लंबे समय से एक परंपरा रही है। प्रत्येक शिक्षक और छात्र को सभा के लिए हॉल में या शैक्षणिक संस्थान के मैदान में एकत्र होना होता है। प्रार्थना सभा का समय तो बदल सकता है लेकिन इसकी मुख्य गतिविधियां नहीं बदलती हैं और इन गतिविधियों में स्टूडेंट्स के लिए बताई जाने वाली रोजाना के समाचारों की सुर्खियां भी शामिल हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में आप Today School Assembly News Headlines in Hindi (22 September) जानेंगे।

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (22 September)

Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (22 September) इस प्रकार हैंः

  • भारत और ब्राजील ने ऊर्जा क्षेत्र में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की।
  • सीबीडीटी ने प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास योजना, 2024 के लिए नियम और प्रपत्र अधिसूचित किए। 
  • केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने देश के एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए पूर्वोत्तर के नागरिकों के उत्थान का आह्वान किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्वाड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए काम करने वाले प्रमुख समूह के रूप में उभरा है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर रवाना हुए, जिसमें कई उच्च स्तरीय बैठकें और कार्यक्रम शामिल हैं।
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में इंडियाएआई स्वतंत्र व्यापार प्रभाग ने इंडियाएआई इनोवेशन चैलेंज की घोषणा की है।
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देकर कहा कि एनडीए सरकार देश में प्रदर्शन, जवाबदेही और अंतिम छोर तक सेवा प्रदान करने की राजनीति लेकर आई है।
  • सूचना और प्रसारण सचिव संजय जाजू ने कहा कि ऑडियो विजुअल और मनोरंजन क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र इस क्षेत्र में कौशल की आवश्यकता को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

स्कूल असेंबली के लिए शिक्षा की समाचार सुर्खियां क्या हैं?

स्कूल असेंबली के लिए करियर, नौकरियों और शिक्षा की समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने सभी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन और ODL पाठ्यक्रमों के लिए जुलाई 2024 के नए प्रवेश को फिर से 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही अंतिम उत्तर कुंजी के साथ UGC NET 2024 के परिणाम जारी करेगी।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक सत्यापन को लागू करने की अनुमति प्राप्त करके भर्ती प्रक्रिया को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
  • संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 20 सितंबर को UPSC CDS 2 परिणाम 2024 की घोषणा की है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से परिणाम पीडीएफ देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
  • भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) ने जनवरी 2025 CA फाउंडेशन और इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। छात्र ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर विस्तृत कार्यक्रम देख सकते हैं।
  • IIT-मद्रास ने मधुमेह अनुसंधान केंद्र शुरू किया; 15 पीएचडी छात्रों के लिए अवसर शुरू किए गए।
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) हैदराबाद ने 20 सितंबर को अभिनय और प्रदर्शन कला के लिए ANR पुरस्कार की स्थापना की घोषणा की।
  • CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 20 सितंबर को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया। इससे पहले बोर्ड ने परीक्षा की तारीख 1 दिसंबर निर्धारित की थी, हालांकि अब तारीख 15 दिसंबर है।
  • MICAT 2025 पंजीकरण: MICA, अहमदाबाद ने अपनी वेबसाइट पर MICAT 2025 के लिए चरण एक पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mica.ac.in पर जाकर MICAT 2025 आवेदन पत्र भर सकते हैं। संस्थान ने MICAT 2025 के दोनों चरणों की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है।
  • RBI ग्रेड बी चरण 1 परिणाम 2024 घोषित, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। 
  • NEET PG काउंसलिंग 2024: राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन mcc.nic.in पर शुरू, आवेदन करने के लिए सीधा लिंक जारी किया गया है।
  • ICAI CA जनवरी परीक्षा 2025: फाउंडेशन, इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं।
  • MCC जल्द ही NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For National in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • बिहार में पटना में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की पहली वर्षगांठ मनाई गई।
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया।
  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस अभियान में भाग लिया।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में में बाढ़ से 5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For International in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में भारी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है और दो शहरों में करीब 30,000 लोगों को घर खाली करने का आदेश दिया गया है।
  • यूक्रेन ने सरकारी और सैन्य अधिकारियों को राज्य द्वारा जारी डिवाइस पर टेलीग्राम का इस्तेमाल करने से प्रतिबंधित किया।
  • श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। नौवें कार्यकारी राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए 17 मिलियन से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र ने टाइफून यागी द्वारा व्यापक क्षति के बाद वियतनामी सरकार की मानवीय प्रतिक्रिया का समर्थन करने के लिए दो मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटित किए हैं।
  • अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से एक विधेयक को मंजूरी दे दी है जिसका उद्देश्य राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों और उनके संबंधित उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के लिए गुप्त सेवा सुरक्षा को बढ़ाना है।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान स्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह ने राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में एक इमारत पर इजरायली हवाई हमले में अपने शीर्ष कमांडर इब्राहिम अकील की मौत की पुष्टि की है।
  • केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 21वें एशियाई-भारत और 12वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के लिए लाओस की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां (School Assembly News Headlines For Sports in Hindi)

स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां इस प्रकार हैंः

  • अफ़गानिस्तान ने 3 मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में दक्षिण अफ़्रीका पर 177 रनों की शानदार जीत हासिल की।
  • 45वां शतरंज ओलंपियाड: वंतिका अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से भारतीय महिलाओं ने अमेरिका से 2-2 से ड्रा खेला।
  • बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड के 9वें दौर में भारत ने उज़्बेकिस्तान के खिलाफ़ 2-2 से ड्रा हासिल किया।
  • चीन ओपन 2024: मालविका बंसोड़ क्वार्टर फ़ाइनल में अकाने यामागुची से हारी।
  • भारत के धनुष लोगनाथन ने IWF जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में पुरुषों के 55 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
  • बुडापेस्ट में शतरंज ओलंपियाड के 8वें दौर में भारत ने ईरान पर शानदार जीत हासिल की।
  • NBA: जोएल एम्बीड ने फिलाडेल्फिया 76ers के साथ तीन साल, 193 मिलियन डॉलर के नए अनुबंध विस्तार पर हस्ताक्षर किए
  • SAFF U17 चैंपियनशिप : सुमित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ भारत को 1-0 से जीत दिलाई।
Today School Assembly News Headlines in Hindi (22 September) (1)

आज का इतिहास (Today History in Hindi)

22 सितंबर के इतिहास की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैंः

  • 2008 में आज ही के दिन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अमेरिका और फ्रांस की 10 दिवसीय यात्रा पर गए थे।
  • 2007 में 22 सितंबर को ही नासा के एअर क्राफ्ट ने मंगल ग्रह पर गुफाओं जैसी 7 आकृतियों का पता लगाया था।
  • 2007 में आज ही के दिन ईरान ने 1800 किमी की मारक क्षमता वाली मिसाइल धद्र का प्रदर्शन किया था।
  • 2002 में 22 सितंबर को ही फ्रांस ने आइवरी कोस्ट में अपनी सेना भेजी थी।
  • 1988 में आज ही के दिन नेशनल ज्‍योग्राफिक मैगजीन का प्रकाशन आज ही के दिन वर्ष शुरू हुआ था।
  • 1980 में आज ही के दिन ईरान और इराक के बीच जारी सीमा संघर्ष युद्ध के रूप में परिवर्तित हुआ था।
  • 1977 में 22 सितंबर के दिन ही अमेरिकी फुटबॉल टीम पेले के नेतृत्व में दो प्रदर्शनी मैच खेलने कलकत्ता (अब कोलकाता) पहुंची थी।
  • 1966 में आज ही के दिन अमेरिकी यान ‘सर्वेयर 2’ चंद्रमा की सतह से टकराया था।
  • 1922 में आज ही के दिन चीनी भौतिकविद, नोबेल पुरस्कार विजेता चेन निंग यांग का जन्म हुआ था।
  • 1869 में 22 सितंबर के दिन ही भारत के समाज सुधारक वीएस श्रीनिवास शास्त्री का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें- School Assembly News Headlines: 22 September 2024

आज का सुविचार (Thought of The Day in Hindi for School Assembly)

स्कूल असेंबली के लिए आज का विचार इस प्रकार हैः

ज्ञान में किए गए निवेश से सबसे उत्तम लाभ प्राप्त होता है– बेंजामिन फ्रैंकलीन।

संबंधित ब्लाॅग्स

स्कूल असेंबली के लिए 1 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 2 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 3 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 4 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 5 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 6 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 7 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 8 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 9 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 10 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 11 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 12 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 13 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 14 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 15 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 16 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 17 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 18 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए 19 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियांस्कूल असेंबली के लिए 20 सितंबर की मुख्य समाचार सुर्खियां

आशा है कि आपको Today’s News Headlines in Hindi for School Assembly (22 September) का आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह की अन्य न्यूज अपडेट्स के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*