UP Board Result 2023: साइंस स्टूडेंट्स के लिए टॉप करियर ऑप्शंस

1 minute read
UP Board Result 2023

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 25 अप्रैल को कक्षा 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम UP Board Result 2023 जारी कर दिए गए हैं। 12वीं के बाद सबसे बड़ी दुविधा स्टूडेंट्स के सामने यही होती है कि वे 12वीं के बाद क्या करियर ऑप्शन चुनें। यहाँ UP बोर्ड साइंस स्टूडेंट्स के लिए कुछ टॉप करियर ऑप्शन्स की लिस्ट दी जा रही है। जानने के लिए अंत तक पढ़ें। 

आमतौर पर स्टूडेंट्स का एक बड़ा हिस्सा UP Board Result 2023 के बाद बी.टेक और एम.बी.बी.एस के लिए ऑप्ट करता है। हाँलांकि, इसके अलावा और भी कई ऑप्शन हैं। उदाहरण के लिए, एक क्रिएटिव स्टूडेंट अगर UP Board Result 2023 के बाद फील्ड बदलने के बारे में सोचा रहा है तो वह ग्राफ़िक डिज़ाइन, फाइन आर्ट्स, विज़ुअल कम्युनिकेशन आदि से सम्बंधित कोर्सेज में एडमिशन ले सकता है। अलाइड मेडिकल साइंसएज़ जैसे फिजियोथेरेपी की हेल्थकेयर सेक्टर में बहुत डिमांड है। साथ ही, फॉरेंसिक साइंस जैसे क्षेत्र में भी स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग तेज़ी से बढ़ रही है। 

तो अगर आप UP Board Result 2023 के बाद बी.टेक और एमबीबीएस की एडमिशन लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पाए तो चिंता की कोई बात नहीं है। हम लेकर आए हैं साइंस स्टूडेंट्स के लिए टॉप करियर ऑप्शन्स। 

इंजीनियरिंग 

सड़कों और भवनों के निर्माण से लेकर ऑटोमोबाइल और टेलीकम्यूनिकेशन तक, लगभग हर क्षेत्र में इंजीनियरों की आवश्यकता होती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की भारत की एकमात्र एजुकेशनल ब्रांड जिसे दुनियाभर में मान्यता प्राप्त है, आईआईटी है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं की यह इंजीनियरिंग से सम्बंधित है। इंजीनियरिंग फील्ड के स्टूडेंट्स हर जगह अपनी छाप छोड़ने के लिए जाने जाते हैं। यह बात जानकर आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए कि भारत के प्रेस्टीजियस भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) में भी 85 फीसदी सीटों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स ने कब्जा कर चुका है। UP Board Result 2023 के बाद आप इंजीनियरिंग में अपना करियर और उसके अनुसार अपना कोर्स चुन सकते हैं।

मेडिसिन 

डॉक्टर बनना अभी भी लाखों छात्रों के लिए एक सपना सच होने जैसा है। UP Board Result 2023 के बाद स्टूडेंट्स के बीच एमबीबीएस एक लोकप्रिय कोर्स है जो उन छात्रों द्वारा चुना जाता है जो जीव विज्ञान का अध्ययन करना पसंद करते हैं । इस कोर्स को करने के लिए UP Board Result 2023 12वीं कक्षा में जीव विज्ञान होना अनिवार्य है। एमबीबीएस की अवधि 5 वर्ष है जिसमें अकादमिक और अस्पताल प्रशिक्षण के साथ इंटर्नशिप भी शामिल है। आप एमडी करने के लिए विदेश में अध्ययन के विकल्प भी तलाश सकते हैं । 

डेटा साइंटिस्ट 

UP Board Result 2023 डिक्लेअर होने के बाद हमारी लिस्ट में अगला नाम डेटा साइंटिस्ट का है । डेटा साइंटिस्ट ऐसे पेशेवर होते हैं जो बड़े और जटिल डेटासेट से वैल्यू क्रिएट करते हैं। ये पैटर्न को उजागर करने के लिए अलग-अलग स्रोतों से बड़ी मात्रा में मूल्यवान डेटा एकत्र करने, वर्गीकृत करने और विश्लेषण करने में संगठनों की मदद कर सकते हैं। UP Board Result 2023 के पश्चात डेटा साइंस में करियर बहुत प्रोमिसिंग है।  

डेटा एनालिस्ट 

एक्शनएब्ल इनसाइट्स को ढूंढने के लिए डेटा एनालिसिस किया जाता है जो निर्णय लेने में मदद करता है। डेटा एनालिसिस में डेटा माइनिंग, डिस्क्रिप्टिव और प्रेडिक्टिव एनालिसिस, सांख्यिकीय एनालिसिस, बिजनेस एनालिसिस और बड़े डेटा एनालिसिस शामिल हो सकते हैं। उद्योगों और फर्मों द्वारा डेटा एनालिटिक्स को लागू करने के असंख्य तरीके हैं। UP Board Result 2023 के बाद डेटा एनालिस्ट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। 

ब्लॉक चेन डेवलपर 

आजकल, कई संगठन ब्लॉकचैन टेक्नोलॉजी के कारण प्रमुख रूप से लाभ प्राप्त कर रहे हैं क्योंकि यह सुरक्षा पर दोहरी जांच रखने के साथ पॉकेट-फ्रेंडली तरीके से सूचनाओं के आदान-प्रदान को तेज करता है। ब्लॉकचैन डेवलपमेंट में आपकी विशेषज्ञता के अनुसार, आप आईटी कंपनियों, वित्तीय बाजारों, शेयर बाजार, व्यावसायिक फर्मों और अन्य उद्योगों में नौकरी के ढेर सारे अवसर खोज सकते हैं। स्टूडेंट्स UP Board Result 2023 घोषित होने के बाद इसे कंसीडर कर सकते हैं।

साइबर एक्सपर्ट 

साइबर एक्सपर्ट वे लोग होते है जो नेटवर्क की डिज़ाइन और सिक्योरिटी का ध्यान रखते है। साइबर एक्सपर्ट का मुख्य काम है कंपनी की फाइलों को हैक होने से बचाएं। आज के समय में भारत के हर कोने में इंटरनेट की पहुँच है। जितनी ज्यादा कंप्यूटर और फ़ोन पर निर्भरता भिड़ेगी साइबर क्राइम उतने ही ज्यादा बढ़ेंगे। इससे साइबर एक्सपर्ट की मांग भी उतनी ही बढ़ेगी। साइंस स्टूडेंट्स UP Board Result 2023 चेक करने के बाद इस फील्ड में करियर ऑप्शंस एक्स्प्लोर कर सकते हैं।

फुल स्टैक डेवलपर 

र्तमान युग इंटरनेट का युग है। जहां करियर अवसर की एक विस्तृत श्रृंखला देखने को मिलती हैं। जिसमें से एक है फुल स्टैक डेवलपर। जो वेब डेवलपर कोडिंग के ज़रिए वेबसाइट बनाते हैं, और वेबसाइट के फ्रॉंटेड, बैकेंड साथ ही डेटाबेस पर काम करते हैं उन्हें फुल स्टैक डेवलपर कहा जाता है। इसमें फ्यूचर स्कोप बहुत प्रॉमिसिंग है। UP Board Result 2023 देखने के बाद स्टूडेंट्स इस क्षेत्र में करियर और कोर्स चुन सकते हैं।

फार्मेसी, बायोटेक, बीएससी/ बीकॉम/ बीए ,जियोलॉजी, अलाइड मेडिसिन आदि तेज़ी से बढ़ रहे प्रॉमिसिंग करियर ऑप्शन्स हैं जिन्हें साइंस स्टूडेंट्स कंसीडर कर सकते हैं। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*