जानिए शकुंतला देवी का जन्म कब हुआ था

1 minute read
शकुंतला देवी का जन्म कब हुआ था

शकुंतला देवी का जन्म एक कन्नड़ ब्राह्मण परिवार में 4 नवंबर 1929 को हुआ था। उनके पिता का नाम “सी वी सुंदरराजा राव” तथा उनकी माता जी का नाम “सुंदरम्मा” था। जिसकी जानकारी शकुंतला देवी की आत्मकथा “द मैजिक ऑफ नंबर्स” तथा विभिन्न आर्टिकल्स के माध्यम से जुटाई गई है। शकुंतला देवी एक ऐसी महान गणितज्ञ थीं, जिन्हें “दुनिया का ह्यूमन कंप्यूटर” के नाम से भी जाना जाता हैं। इस पोस्ट के माध्यम से आप शकुंतला देवी का जन्म कब हुआ था तथा शकुंतला देवी के जीवन की उपलब्धियों के बारे में जान पाएंगे, जिसके लिए आपको इस पोस्ट को अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

शकुंतला देवी का जन्म कब हुआ था?

शकुंतला देवी का जन्म 4 नवंबर 1929 को भारत राष्ट्र के कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में हुआ था। शकुंतला देवी एक निर्धन कन्नड़ ब्राह्मण परिवार से आती थीं, जहाँ मात्र तीन वर्ष की आयु में उनके पिता जी ने उनकी गणित की प्रतिभा को पहचान लिया था। शकुंतला देवी ने केवल तीन साल की उम्र से ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था।

शकुंतला देवी की उपलब्धियां

शकुंतला देवी एक ऐसी महान हस्ती थीं, जिनका जीवन गणित विषय को लोकप्रिय बनाने और गणित विषय के ज्ञान को समर्पित था। शकुंतला देवी की उपलब्धियों को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं;

  • शकुंतला देवी जब 13 साल की थी तब, उन्होंने 13 अंकों के दो संख्याओं का गुणा किया।
  • फिर मात्र 16 साल की उम्र में शकुंतला देवी ने 200 अंकों के दो संख्याओं का भाग किया।
  • वर्ष 1980 में, शकुंतला देवी ने 200 अंकों के दो संख्याओं का भाग 28 सेकंड में करके गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया।
  • गणित, ज्योतिष और आत्म-सुधार पर शकुंतला देवी ने कई पुस्तकों और लेखों का लेखन किया, जो खूब प्रसिद्ध हुईं।
  • गणित विषय के लिए समर्पित शकुंतला देवी ने दुनिया भर में व्याख्यान दिए, साथ ही उन्होंने लोगों को गणित के प्रति प्रेरित भी किया।
  • शकुंतला देवी के जीवन परिचय में आपको देखने को मिलेगा कि उनकी गणितीय प्रतिभा जन्मजात थी, जिसको उन्होंने बड़ी कुशलता से निखारा।
  • शकुंतला देवी ने बिना किसी औपचारिक शिक्षा के गणित में इतनी महारत हासिल की, जिस कारण उन्हें ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से जाना जाने लगा।
  • शकुंतला देवी ने जीवनभर विश्व के लोगों को गणित के प्रति प्रेरित किया।

FAQs 

प्रथम भारतीय महिला गणितज्ञ कौन है?

आधुनिक भारत की प्रथम भारतीय महिला गणितज्ञ शकुंतला देवी हैं।

शकुंतला देवी का जन्म कब हुआ था क्या था?

शकुंतला देवी का जन्म 4 नवंबर 1929 को हुआ था।

शकुंतला देवी को मानव कैलकुलेटर क्यों कहा जाता है?

गणित की प्रतिभा में धनी शकुंतला देवी किसी भी अंक की गणना को कंप्यूटर से तेज गति से कर लेती थी, इसीलिए शकुंतला देवी को मानव कैलकुलेटर कहा जाता है।

आशा है कि आपको ‘शकुंतला देवी का जन्म कब हुआ था’ पर आधारित यह ब्लाॅग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य जनरल नॉलेज के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*