SEBI Exam Date 2024: ग्रेड A के लिए 30 जून तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 27 जुलाई में होगा एग्जाम

1 minute read
SEBI Exam Date 2024

SEBI Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 27 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड एग्जाम से एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। SEBI ग्रेड A के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 जून को शुरू हुई है जो 30 जून तक की जा सकती है। हालांकि रिजल्ट के बारे में अभी ऑफिशियल वेबसाइट पर उल्लेख नहीं किया गया है। SEBI की फुलफॉर्म Securities and Exchange Board of India होती है।

SEBI Exam Date 2024

इस एग्जाम का ब्यौरा ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
SEBI ग्रेड A नोटिफिकेशन-14 मार्च 2024 (शॉर्ट)
-10 जून 2024 (डिटेल्ड)
SEBI ग्रेड A रजिस्ट्रेशन शुरू11 जून 2024
SEBI ग्रेड A रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट30 जून 2024
SEBI Exam Date 2024 (प्रीलिम्स)27 जुलाई 2024

यह भी पढ़ें: RUHS Exam Date 2024: रजिस्ट्रेशन (25 जून से 16 जुलाई), एग्जाम (अगस्त)

SEBI ग्रेड A के लिए एप्लिकेशन फॉर्म कैसे भरें?

SEBI ग्रेड A के लिए एप्लिकेशन फॉर्म भरने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • SEBI की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.sebi.gov.in/ विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर यदि छात्र पहली बारी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं तो ‘New Registration’ टैब पर क्लिक करें। यदि आप पहले से ही रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं तो रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड का उपयोग करके आगे बढ़ें।
  • अब एप्लिकेशन फॉर्म में अपनी पर्सनल और अकादमिक डिटेल्स भरें।
  • इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर को मांगे गए फॉण्ट और साइज में अपलोड करें।
  • अब अपनी जानकारी को जांचें और फीस पेमेंट ऑप्शन पर जाके भुगतान करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

SEBI ग्रेड A के लिए एप्लिकेशन फीस

SEBI ग्रेड A के लिए एप्लिकेशन फीस की जानकारी नीचे दी गई है-

केटेगरीफीस (INR+GST)
जनरल/ OBC/ EWS1,000
SC/ST/PWD100

यह भी पढ़ें: NPCIL Exam Date 2024: रजिस्ट्रेशन (5 जून से 25 जून), एडमिट कार्ड (जल्द), एग्जाम (जल्द)

SEBI ग्रेड A के लिए एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

SEBI ग्रेड A के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ऑफिशियल वेबसाइट: www.sebi.gov.in विजिट करें।
  • होमपेज पर डाउनलोड एडमिट कार्ड सेक्शन पर जाएं। आपको एक ईमेल/एसएमएस नोटिफिकेशन से भी एडमिट कार्ड की जानकारी प्राप्त होगी।
  • अब डाउनलोड विंडो तक पहुंचने के लिए नोटिफिकेशन में लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि का उपयोग करें।
  • अब स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

SEBI ग्रेड A के लिए एग्जाम पैटर्न

SEBI ग्रेड A के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पेपरसब्जेक्ट्सटोटल मार्क्सएग्जाम ड्यूरेशनकट-ऑफ
Paper 1General Awareness, English Language, Quantitative Aptitude, and Reasoning10060 mins30%
Paper 2Legal Stream: Specialized subjects10040 mins40%

यह भी पढ़ें: NICL AO Mains Exam Date 2024: 274 पदों पर वैकेंसी के लिए 6 जुलाई को होगा एग्जाम, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीद है कि SEBI Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*