School Reopen Date: 12 जून 2024 को खुलेंगे पुडुचेरी के स्कूल, यहाँ देखें पूरी डिटेल्स

1 minute read
School Reopen Date

School Reopen Date : केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गर्मी के मद्देनजर स्कूलों को बंद किया गया था, जिन्हें 12 जून 2024 को पुनः खोला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्कूल शिक्षा निदेशक (डायरेक्टर ऑफ स्कूल एजुकेशन) पी प्रियदर्शिनी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जिसके कारण से पुडुचेरी के सभी स्कूलों को 6 जून 2024 के बजाय 12 जून 2024 को फिर से खोला जाएगा। पी प्रियदर्शिनी ने इस पर आगे कहा कि स्कूल बंद का यह आदेश सभी सरकारी, निजी और CBSE से संबद्ध स्कूलों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें : आईबीपीएस आरआरबी, पीओ और क्लर्क नोटिफिकेशन जल्द हो सकती है जारी, यहाँ देखें पूरी डिटेल 

गौरतलब है कि बढ़ती गर्मी के कारण, क्षेत्रीय प्रशासन ने पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में सभी स्कूलों को फिर से खोलने की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार देशभर में गर्मी के कारण स्थिति बेहद खराब है, इसी के चलते पुडुचेरी के सभी स्कूलों को 12 जून 2024 तक के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि पुडुचेरी पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की चपेट में है और बारिश कम होने के कारण लोगों को गर्मी का असर झेलना पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए शाम के समय समुद्र तट पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें : 

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*