RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 : राजस्थान 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, दौसा जिले की गुड़िया मीना ने किया टॉप

1 minute read
RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared: राजस्थान बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE), अजमेर की हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के परिणाम को देख सकते हैं।

आपको बता दें की इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93.03 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जिसमें लड़कों का रिजल्ट 93.46 फीसदी और लड़कियों का 92.64 फीसदी रहा है। इस बार राजस्थान 10वीं बोर्ड में दौसा जिले की गुड़िया मीना ने टॉप किया है।

अगर बात करें पिछले वर्ष की तो राजस्थान बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 90.49 प्रतिशत रहा। 10वीं क्लास का ओवरऑल पास प्रतिशत 90.49 फीसदी रहा था। 2023 में लड़कों का पास प्रत‍िशत 89.78 और लड़कियों का पास प्रतिशत 91.31 था।  

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared Link

How to Check RBSE 10th Result 2024: यहां देखें 10वीं बोर्ड रिजल्ट कैसे करें चेक

  • स्टेप 1: सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर ‘Examination Results – 2024 STATISTICS-2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: अब ‘RBSE Ajmer board Secondary 10th result 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: स्टूडेंट्स का रिजल्ट अब स्क्रीन पर होगा, उसे चेक करें।
  • स्टेप 5: ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें। 

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को RBSE Rajasthan Board 10th Result 2024 Declared से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*