राजस्थान का नाम किसने दिया : जानिए किसने किया राजस्थान राज्य का नामकरण 

1 minute read
राजस्थान का नाम किसने दिया

राजस्थान क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का भारत के इतिहास में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। यहाँ अनेक राजवंशों के निशान देखने को मिलते हैं। भारत के सबसे विशाल और ऐतिहासिक और किले भी राजस्थान में ही देखने को मिलते हैं।  राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है जहाँ आपको पहाड़, झीलें, नदियां और रेगिस्तान सभी चीज़ें एक साथ देखने को मिल जाएंगी। इसलिए पर्यटन की दृष्टि से भी यह राज्य अपना एक अलग महत्वपूर्ण स्थान रखता है।  यहाँ राजस्थान का नाम किसने दिया? इस बारे में बताया जा रहा है : 

राजस्थान का नाम किसने दिया 

राजस्थांन को यह नाम मशहूर इतिहासकार जेम्स टॉड ने दिया था। उन्होंने अपनी किताब “एनलस एंड एन्टीक्वीटीज आफ राजस्थान” में इस राज्य को राजस्थान नाम से उल्लेखित किया था। कहीं कहीं उनके द्वारा इस किताब में राजस्थान के लिए रायस्थान शब्द का प्रयोग भी किया गया है।  लेकिन अंत में राजस्थान को यही नाम दिया गया।  

राजस्थान का अर्थ 

राजस्थान का अर्थ होता है राजा महाराजाओं की भूमि। राजस्थान अनेक महान राजवंशों के शासन का गावह रहा है। राजस्थान का एक अन्य मतलब राजपूतों की जमीन भी है। राजपूत का अर्थ होता है राजा का बेटा।  

राजस्थान का एकीकरण  

यहाँ राजस्थान के एकीकरण से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य बताए जा रहे हैं : 

  • राजस्थान का एकीकरण स्वतंत्रता के बाद 15 मार्च 1949 को किया गया था।  
  • राजस्थान का एकीकरण कुल 19 रियासतों को मिलाकर किया गया था।  
  • राजस्थान का एकीकरण छह चरणों में पूरा हुआ था।  

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको राजस्थान का नाम किसने दिया? इस विषय के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*