बीकानेर तहसील लिस्ट : जानिए बीकानेर जिले में कितनी तहसीलें हैं और इनके क्या क्या नाम हैं 

1 minute read
बीकानेर तहसील लिस्ट

बीकानेर जिला राजस्थान के बड़े और महत्वपूर्ण जिलों में से एक है। बीकनेर जिले का प्राचीन नाम जांगलदेश था। बीकानेर पर पहले स्थानीय आदिवासी भील राजाओं का शासन था। बिका नामक राजपूत सरदार ने स्थानीय आदिवासी भील राजा को मारकर इस नगर का नामकरण उन्हीं के नाम पर बीकानेर कर दिया। यहाँ बीकानेर तहसील लिस्ट दी जा रही है।  

बीकानेर जिले में स्थित तहसीलों की संख्या 

राजस्थान के बीकानेर जिले में कुल 9 तहसीलें मौजूद हैं। 

बीकानेर तहसील लिस्ट 

यहाँ बीकानेर जिले की सब सभी 9 तहसीलों के नाम बताए जा रहे हैं : 

  • नोखा
  • कोलायत
  • बीकानेर
  • लूणकरनसर
  • श्रीडूंगरगढ़
  • खाजूवाला
  • पूगल
  • छतरगढ़
  • बज्जू 

बीकानेर जिले के मुख्य पर्यटन स्थल 

यहाँ बीकानेर जिले के मुख्य पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • देशनोक करनी माता का मन्दिर – यह मन्दिर बीकानेर के बसने से पहले बना है। यह चूहों के मन्दिर के नाम से प्रसिद है।
  • मुकाम मंदिर – यह बिश्नोई सम्प्रदाय का मुख्य धार्मिक स्थल है।
  • कतरियासर – जसनाथी सम्प्रदाय के गुरु जसनाथ जी महाराज का मन्दिर जो बिना पानी के बना हुआ है| जाट और सिद्ध जाती के लोग यहाँ आते हैं तथा यहाँ का अग्नि नृत्य विश्व प्रसिद्ध है।
  • चौधरी कॉलोनी – वीर तेजाजी महाराज का मन्दिर की स्थापना सन् 1989 में जाट समाज द्वारा चौधरी कॉलोनी स्थित वीर तेजा जी मार्ग के पास हुई। यह बीकानेर शहर के प्रसिद्ध स्थलों में से एक है।
  • सुरधना-कुमावत समाज के लोक देवता राव श्री देदाजी जुझार का मेला भरता है काफ़ी संख्या में समाज के लोग यंहाँ इकट्ठे होते हैं।  

बीकानेर पर शासन कर चुके राजा 

यहाँ बीकानेर नगर पर शासन कर चुके राजाओं के नाम बताए जा रहे हैं : 

  • राय सिंह (1573-1612)
  • कर्ण सिंह (1631-1669)
  • अनूप सिंह (1669-1698)
  • सरूपसिंह (1698-1700)
  • सुजान सिंह (1700-1736)
  • जोरावर सिंह (1736-1746)
  • गजसिंह (1746-1787)
  • राजसिंह (1787)
  • प्रताप सिंह (1787)
  • सुरत सिंह (1787-1828)
  • रतन सिंह (1828-1851)
  • सरदार सिंह (1851-1872)
  • डूंगरसिंह (1872-1887)
  • गंगासिंह (1887-1943)
  • सार्दुल सिंह (1943-1950)
  • करणीसिंह (1950-1988)
  • नरेंद्रसिंह (1988-2022

उम्मीद है कि इस ब्लॉग में आपको बीकानेर तहसील लिस्ट के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। ऐसे ही अन्य रोचक और महत्वपूर्ण ब्लॉग पढ़ने के लिए बने रहिये Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*