Present Tense in Hindi: प्रेजेंट टेंस की परिभाषा, नियम और उदाहरण

1 minute read
Present Tense in Hindi

Present Tense in Hindi: प्रेजेंट टेंस (Present Tense) वह टेंस है, जो किसी कार्य के वर्तमान समय में होने या हो रहे होने को व्यक्त करता है। इसका प्रयोग तब किया जाता है जब कोई क्रिया वर्तमान समय में हो रही हो। बताना चाहेंगे इंग्लिश भाषा को सीखने या बोलने के लिए टेंस को समझना बहुत जरूरी होता है। इसीलिए टेंस को इंग्लिश ग्रामर का सबसे बेसिक और महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है। इसके बिना न हम कोई सेंटेंस बना सकते हैं और न ही समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में प्रेजेंट टेंस (Present Tense in Hindi) की परिभाषा, नियम और  उदाहरण के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

टेंस किसे कहते हैं?

टेंस के माध्यम से हमें किसी कार्य के घटित होने का सही समय पता चलता है यानी कि वह घटना वर्तमान में घटित हुई है, बीते हुए समय में घटित हुई है या आने वाले समय में घटित होगी। टेंस तीन प्रकार के होते हैं- Present Tense, Past Tense, Future Tense, जिन्हें चार-चार भाग में बांटा गया है। टेंस को विस्तार से समझने के लिए हमें उसके हर भाग को बारीकी से समझना होगा।

Present Tense in Hindi

Present Tense क्या है?

वह क्रिया या घटना जो वर्तमान समय में घटित होती है या हो रही है, उसे प्रेजेंट टेंस (Present Tense) कहा जाता है। हम प्रेजेंट टेंस का यूज़ यह बताने के लिए करते हैं कि वर्तमान समय में क्या हो रहा है। प्रेजेंट टेंस के तीन मुख्य प्रकार होते हैं, साधारण वर्तमान काल, वर्तमान निरंतर काल, वर्तमान पूर्ण काल और वर्तमान पूर्ण निरंतर काल।

प्रेजेंट टेंस के उदाहरण

प्रेजेंट टेंस (Present Tense) के उदाहरण निम्नलिखित हैं:-

  • मैं रोज़ स्कूल जाता हूँ।
    I go to school every day.
  • वह हमेशा सही समय पर आता है।
    He always comes on time.
  • हम बगीचे में खेलते हैं।
    We play in the garden.
  • तुम अच्छा गाते हो।
    You sing well.
  • वह किताब पढ़ता है।
    He reads a book.
  • वह मुझे ईमेल भेजता है।
    He sends me an email.
  • तुम हमेशा मेहनत करते हो।
    You always work hard.
  • हमने दो घंटे पढ़ाई की है।
    We study for two hours.
  • वह मेरे साथ चलता है।
    He walks with me.
  • आप किताबें पढ़ते हैं।
    You read books.
  • मैं चाय पीता हूँ।
    I drink tea.
  • वह स्कूल जाती है।
    She goes to school.
  • हम हर रविवार को मंदिर जाते हैं।
    We go to the temple every Sunday.
  • उसने मेरी मदद की है।
    He helps me.
  • आप हमेशा खुश रहते हैं।
    You always stay happy.
  • हम नाश्ता करते हैं।
    We have breakfast.
  • वे पार्क में खेलते हैं।
    They play in the park.
  • मैं काम करता हूँ।
    I work.
  • वह जल्दी उठता है।
    He wakes up early.
  • मैं हिंदी बोलता हूँ।
    I speak Hindi.

प्रेजेंट टेंस के प्रकार – Types of Present Tense in Hindi

Present Tense को मुख्यतः चार भागों में विभाजित किया गया है जो कि निम्नलिखित हैं:-

  1. Present Indefinite Tense (सामान्‍य वर्तमान काल)
  2. Present Continuous Tense (अपूर्ण वर्तमान काल)
  3. Present Perfect Tense (पूर्ण वर्तमान काल)
  4. Present Perfect Continuous Tense (पूर्ण तत्‍कालिक वर्तमान काल)
Present Tense in Hindi

Present Indefinite Tense क्या है?

Present Indefinite Tense को Simple Present Tense भी कहा जाता है। जब कोई घटना प्रेजेंट में घटित हो रही होती है उसे बताने के लिए Present Indefinite Tense का उपयोग किया जाता है। इस टेंस को समझने से पहले आपको इस बात का पता होना चाहिए कि इस टेंस में कौनसी हेल्पिंग वर्ब का उपयोग किया जाता है। प्रेजेंट टेंस के हिंदी वाक्यों का अंत ता है, ती है,  ते हैंं, ता हूँ, ती हूँ, ते हो आदि से होता है।

Present Continuous Tense क्या है?

जो घटना वर्तमान में घटित हो रही है उसके लिए Present Continuous Tense in Hindi का प्रयोग किया जाता है। इस टेंस के नाम से भी पता चलता हैं Present-वर्तमान, continuous-जो चल रहा है। Present Continuous Tense in Hindi के वाक्यों का अंत चुका है, चुकी है, रही है, रहा है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ जैसे शब्दों से होता हैं।

Present Perfect Tense क्या हैं?

यह टेंस एक प्रकार से भूतकाल और वर्तमान काल का मिश्रण है। यह इस बात को दर्शाता है कि कोई घटना हाल ही में घटित हुई है। Present Perfect Tense in Hindi के वाक्यों का अंत चुका है, चुकी है, चूका हूँ, चुकी हूँ, या है, ई है, ये है, दा है, दी है, दे है इत्यादि शब्दों से होता हैं।

Present Perfect Continuous Tense क्या हैं?

जो घटना Past में घटित हुई है और वर्तमान में भी जारी है ऐसी स्थिति को दर्शाने के लिए Present Perfect Continuous Tense in Hindi का प्रयोग किया जाता है। Present Perfect Continuous Tense in Hindi के वाक्यों का अंत रही है, रहा है, रहे हैं, रहा हूँ, रही हूँ जैसे शब्दों से होता हैं।

संबंधित आर्टिकल

आशा है कि आपको इस ब्लॉग में प्रेजेंट टेंस (Present Tense in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंग्लिश व्याकरण, हिंदी व्याकरण और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*