80+ Osho Quotes in Hindi : ओशो के इन विचारों से मिलेगी जीवन को समझने की सही दिशा

1 minute read
Osho Quotes in Hindi

किसी भी व्यक्ति को जीवन के अपने पड़ावों को समझने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है। शक्ति का संचार और दूसरों से अलग करने की जिद मनुष्य को सही दिशा दे सकती है, इसलिए ओशो ने जीवन को अलग रूप में ही परिभाषित किया है। उनका कहना है कि जिंदगी के हर लमहे को आजादी से जिएं, क्योंकि जिंदगी आज है कल हो ना हो बस यही सोचकर जिंदगी का हर पल पूरी आजादी के साथ जिएं। इस ब्लाॅग Osho Quotes in Hindi में हम ओशों के कुछ महत्वपूर्ण विचारों के बारे में जानेंगे जो जिंदगी को सही ढंग से जीने के उपदेश देते हैं। 

ओशो कौन थे? (Osho Quotes in Hindi)

ओशो के विचारों से पूरी दुनिया परिचित है, लेकिन हमें ओशो के विचारों के साथ ही ओशो के बारे में जानना चाहिए। ओशो का जन्म 11 दिसंबर, 1931 को मध्य प्रदेश के कुचवाड़ा में हुथा। उस समय ओशो का नाम नाम चंद्रमोहन जैन था। ओशो को बचपन से ही दर्शन में रूचि थी। ओशो के पिता का नाम बाबूलाल जैन और माता का नाम सरस्वती जैन था।

ओशो को विद्यार्थी जीवन से ही कुशल वक्ता और तर्कवादी माना जाता था। कुछ समय के लिए वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में भी शामिल हुए थे। ओशो के अनुसार शब्द ओश्निक अनुभव का वर्णन करता है। लेकिन अनुभवकर्ता यानी अनुभ करने वाले के बारे में क्या कहेंगे? इसके लिए हम खुद के लिए ओशो शब्द का प्रयोग करते हैं। ओशो का मतलब है कि सागर से एक हो जाने का अनुभव करने वाला।

1956 में ओशो ने सागर यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र में MA किया था। 1957 में वह दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर रायपुर यूनिवर्सिटी में नियुक्त किए गए थे, लेकिन बाद में उनका ट्रांसफर जबलपुर यूनिवर्सिटी में करा दिया। 1957 से 1966 तक जबलपुर यूनिवर्सिटी में वह फिलाॅस्फी के प्रोफेसर रहे। इस दौरान उन्होंने पूरे देश का दौरा किया। 

Osho Quotes in Hindi – ओशो के 80+ विचार क्या हैं?

जिंदगी को नए रंग-रूप या कुछ अलग मायनों में परिभाषित करने वाले ओशो के विचार के बारे में नीचे बताया गया है:

अगर आप सच देखना चाहते हैं तो न सहमति और न ही असहमति में राय रखो।

Osho Quotes in Hindi

ध्यान सबसे बड़ी कुंजी है।

Osho quotes in Hindi

जिंदगी ठहराव और गति के बीच का संतुलन है।

Osho Quotes in Hindi

मूर्ख व्यक्ति ही दूसरों पर हंसते हैं, बुद्धिमान खुद पर हंसते हैं।

Osho Quotes in Hindi

दुख इस बात का संकेत है कि आप संघर्ष में हैं।

कल कभी भी नहीं आता, हमेशा आज ही रहता है।

रचनात्मकता अस्तित्व में सबसे बड़ा विद्रोह है।

मनुष्य का हमेशा डर के जरिये ही शोषण किया जाता है।

जहां डर खत्म हो जाता है, वहां जीवन शुरू हो जाता है।

एक आदमी जो 100 प्रतिशत समझदार है तो वह मर चुका है।

आप वही बन जाते हैं जो आप अपने बारे में सोचते रहते हैं।

जिंदगी कोई मुसीबत नहीं है, बल्कि यह तो खूबसूरत तोहफा है।

चुनें नहीं, जीवन को स्वीकारें क्योंकि यह अपनी समग्रता में है।

चिंता करने का मतलब है कि ईश्वर की व्यवस्था पर शक करना।

वास्तविक रहें और एक बड़ा चमत्कार करने का प्रयास करें।

Osho Quotes in Hindi

खोजना है तो जिंदगी खोजो, मृत्यु तो वैसे ही एक दिन खोज लेगी। 

भीड़ उनको ही पसंद करती है, जो उनके जैसे हैं किसी अनूठे को नहीं।

उत्सव मेरा धर्म है, प्रेम संदेश है और मौन मेरा सत्य है।

भय हमेशा भविष्य के लिए होता है, भय कभी वर्तमान में नहीं होता।

आनंदित जीवन और अस्तित्व ही आपका ध्यान रखेगा।

अगर आप तुलना करना छोड़ दें तो निश्चित ही जिंदगी बहुत खुबसूरत है।

वह इंसान जो अकेले रहकर भी खुश है, असल में वही इंसान कहलाने योग्य है।

सच्ची प्रार्थना सिर्फ धन्यवाद देना है, बस एक साधारण सा धन्यवाद पर्याप्त है।

आपकी हंसी ही आपको अमीर बनाती है और वह हंसी आनंद देने वाली होनी चाहिए।

जीवन एक चक्रव्यूह है, जो निकल गया वो बादशाह बनेगा और जो फंस गया वो भिखारी।

साहसी होने का मतलब किसी अज्ञात के साथ प्रेम संबंध बनाने के बराबर है।

जब प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज स्पष्ट हो जाती है।

वो लोग जो कुछ भी बनने के लिए तैयार नहीं हैं, प्रेम कर सकते हैं।

जब तक आदमी सृजन की कला नहीं जानता तब तक अस्तित्व का अंश नहीं बनता।

लोग दुख से बचने के लिए सुख से बचते हैं और मृत्यु से बचने के लिए जिंदगी से बचते हैं।

जब दिल में प्यार और नफरत दोनों ही ना हो तो हर चीज साफ़ और स्पष्ट हो जाती है।

यदि आप सच्चाई को देखना चाहते हैं, तो उसके लिए या उसके विरुद्ध कोई राय न रखें।

पुरुष जितना प्रेम शब्दों में प्रकट करेगा, उससे कई गुना ज्यादा स्त्री मौन में प्रकट कर देगी।

Osho Quotes in Hindi

प्रेम तब खुश होता है जब वह कुछ दे पाता है, अहंकार तब खुश होता है जब वह कुछ ले पाता है।

कोई आदमी चाहे लाखों चीजें जान ले, चाहे वह पूरे संसार को जान ले, मगर वह खुद को नहीं जानता है तो वह अज्ञानी है। 

दिल भूत और भविष्य के बारे में कुछ नहीं जानता है यह केवल वर्तमान के बारे में ही जानता है, इसलिए दिल के लिए समय जैसा कुछ भी नहीं है।

अधूरे ज्ञान के साथ कभी आगे न बढ़ें, ऐसा करने पर आपको लगेगा कि आप अज्ञानी हो और अंत तक अज्ञानी ही बने रहोगे।

अतीत का अनावश्यक रूप से बोझ न लें। आपके द्वारा पढ़े गए अध्यायों को बंद करते जाएं। बार-बार वापस जाने की जरूरत भी नहीं है।

कभी किसी चीज से मत भागो, उसे पूरी ईमानदारी से करो। फिर एक बिंदु आएगा, शिखर जहां और कुछ नहीं किया जा सकता।

अज्ञानी बने रहना अच्छा है, कम से कम अज्ञान तो आपका होता है। ये प्रामाणिक है, यही सच और ईमानदारी है।

अधिक से अधिक भोले, कम ज्ञानी और बच्चों की तरह बनो, क्योंकि जीवन को मजे के रूप में लीजिए क्योंकि वास्तविकता में यही जीवन है।

आपका पूरा विचार अपने बारे में दूसरे से लिया गया उधार है। यह उन लोगों से उधार लिया गया है, जिन्हें अपने बारे में खुद पता नहीं है।

एक ही पाप है इस दुनिया में, किसी दूसरे की स्वतंत्रता को छीनना। क्योंकि दूसरे को बदलना राजनीति है और खुद को बदलना धर्म है।

जिंदगी एक ही बार मिलती है तो इसका पूरा आनंद क्यों न लें, निराशा से बाहर आएं और जिंदगी के हर एक पल को खुशी से व्यतीत करें। 

श्रद्धा मूल्यवान है। पत्थर पर है या परमात्मा पर, यह गौण है। पत्थर पर भी हो सकती है और तब पत्थर भी परमात्मा का काम देने लगता है।

वे कहते हैं कूदने से पहले 2 बार सोचो, मैं कहता हूं पहले कूदो फिर जितना चाहे उतना सोंचो। 

मैं किसी से बेहतर करूं क्या फर्क पड़ता है, मैं किसी का बेहतर करूं बहुत फर्क पड़ता है। 

जीवन त्रासदी नहीं है, ये एक हास्य है। जिंदा रहने का मतलब है कि हास्य का बोध होना।

सारी शिक्षा व्यर्थ है, सारे उपदेश व्यर्थ हैं अगर वे तुम्हें अपने भीतर डूबने की कला नहीं सीखाते।

सवाल यह नहीं है कि कितना सीखा जा सकता है, बल्कि सवाल ये है कि कितना भुलाया जा सकता है।

यदि आप खुद अपनी कंपनी का आनंद नहीं लेते हो तो और कोई उससे आनंदित कैसे हो सकता है।

मनुष्य खुद ईश्वर तक नहीं पहुंचता है, बल्कि जब वह तैयार होता है तो ईश्वर खुद उसके पास आ जाते हैं।

एक गंभीर व्यक्ति कभी मासूम नहीं हो सकता है और जो मासूम है वह कभी गंभीर नहीं हो सकता।

परिणाम पाने के लिए आसानी से आगे बढ़ते रहो, भगवान के आदेश से ही सभी कार्य पूरे होते हैं। 

प्यार एक पक्षी है, जिसे आजादी पसंद है और उसे बढ़ने के लिए पूरे आसमान की जरूरत होती है। 

Osho Quotes in Hindi

मनुष्य अपनों और दूसरों के लिए कांटा बन सकता है और वह चाहे तो दूसरों और अपनों के लिए फूल भी बन सकता है।

प्यार की सर्वश्रेष्ठ सीमा आजादी है। किसी भी रिश्ते के खत्म होने का प्रमुख कारण आजादी का नहीं होना है।

यहां कोई भी आपके सपने को पूरा करने के लिए नहीं है। हर कोई यहां अपने भाग्य और हकीकत बनाने में लगा हुआ है। 

प्रेम की कोई भाषा नहीं होती है, प्रेम का फूल मौन में खिलता है। प्रेम संगीत है, प्रेम अंतर्नाद है और प्रेम ही अनाहद नाद है।

खुद का सम्मान करो, खुद से प्यार करो, क्योंकि तुम्हारे जैसा कोई व्यक्ति कभी भी नहीं हुआ और फिर कभी नहीं होगा।।

लोग प्यार को अंधा कहते हैं, क्योंकि वह जानते ही नहीं कि प्यार क्या है। मेरी नजर में प्यार की ही आंखें हैं, बाकि सब अंधे हैं।

स्वतंत्रता जीवन की सुगंध है। यह हवा की तरह है। आप इसे नहीं देख सकते हैं, लेकिन इसे महसूस कर सकते हैं।

यदि आप किसी से प्यार करते हो तो उसे पूरा अपनाओ, सभी कमियों के साथ, क्योंकि कमियां भी इंसान का एक हिस्सा हैं।

इस संसार में मित्रता शुद्धतम प्रेम है, मित्रता प्रेम का सर्वोच्च रूप है जहां कुछ भी मांगा नहीं जाता और कोई शर्त भी नहीं होती, बस दिया जाता है।

अस्तित्व चाहता है कि आप जीवित रहें और अस्तित्व जानता है कि वास्तव में जीवित रहने का एकमात्र तरीका हमेशा बनने की स्थिति में रहना है।

जब मैं कहता हूं कि आप लोग देवी-देवता हैं तो मेरा मतलब होता है कि आप में अनंत संभावनाएं हैं और आपकी क्षमताएं भी अनंत हैं।

सच्चा प्यार ख़ुशी बांटने जैसा ही है, ये बदले में कुछ नहीं मांगता और न ही किसी चीज की उम्मीद करता है।

आपका विवाह राजनीतिक शासन करने का छोटा रूप है। इसमें आपके माता और पिता छोटे राजनेता होते हैं।

अगर आपको कुछ बुरा करना है तो ताकत की जरूरत होती है, बल्कि अच्छे काम के लिए तो प्यार ही पर्याप्त है।

स्वयं की खोज करें, नहीं तो आपको अन्य लोगों की राय पर निर्भर रहना होगा जो खुद को भी नहीं जानते हैं।

जीवन में आप जो करना चाहते हैं तो उसे अवश्य करें, यह मत सोचें कि लोग क्या कहेंगे। क्योंकि लोग तो तब भी कुछ कहते है, जब आप कुछ नहीं करते। 

सिर्फ आपके पाप ही आपको दुखी कर सकते हैं, जो आपको अपने आप से दूर ले जाने का प्रयास करते है। ऐसी चीजों की अनदेखी करना ही बेहतर होता है।

यदि आपको बहुत बार गुस्सा आता है तो आपको गुस्से पर अधिक ध्यान देना चाहिए, जिससे गुस्सा गायब हो जाए और उसकी ऊर्जा करुणा बन जाए।

धूरे मन से युद्ध में जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आप लड़ने जा रहे हैं, तो अपने पूरे दिल और आत्मा से लड़ें। अन्यथा बेहतर है कि आप बिल्कुल भी न लड़ें।

Osho Quotes in Hindi

आत्मज्ञान एक समझ है कि यही सबकुछ है, यही बिलकुल सही है, बस यही है। आत्मज्ञान उप्लाब्धि नहीं है, लेकिन ये यह जानना है कि न कुछ पाना है और न ही कहीं जाना है।

अगर आपको कोई फूल पसंद है तो उसे तोड़े नहीं, क्योंकि अगर आप उसे तोड़ते हैं तो वह मुरझा जाता है। इसलिए अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो उसे वैसे ही रहने दें।

असली सवाल यह है कि तुम अंदर से क्या हो, अगर तुम अंदर से गलत हो तो तुम जो भी करोगे, उससे गलत ही होगा। अगर तुम अंदर से सही हो तो तुम जो भी करोगे वह सही ही होगा।

सफाई देने में और स्पष्ट करने में अपना कीमती समय बर्बाद ना करें, लोग वहीं सुनते हैं, जों सुनना चाहते हैं।

योग एक विधि है, जो हमें सपनों से बाहर लाता है। योग एक विज्ञान है जो हमें यहां और अभी होना सिखाता है।

संसार सुंदर है, क्योंकि इसे ईश्वर ने बनाया है। जो संसार को गंदा कहता है, वह भगवान का तिरस्कार कर रहा है।

यदि आप एक दर्पण बन सकते हैं तो आप एक ध्यानी भी बन सकते हैं। ध्यान दर्पण में देखने की कला है और अब आप में कोई विचार नहीं चलता इसलिए कोई व्याकुलता नहीं होती।

जिस दिन आप ने सोच लिया कि आपने ज्ञान पा लिया है तो आपकी मृत्यु हो जाती है, क्योंकि अब न कोई आश्चर्य होगा, न कोई आनंद और न ही अचरज। अब आप मृत जीवन जिएंगे।

ओशो के विचार

Osho Quotes in Hindi इस प्रकार बताए जा रहे हैंः

  • जीवन ही है प्रभु और ना खोजना कहीं।
  • स्त्री को अपनी मुक्ति के लिए अपने व्यक्तित्व को खड़ा करने की दिशा में सोचना चाहिए।
  • ना भोग, ना दमन वरना जागरण।
  • आत्महत्या करना अस्तित्व का अनादर है।
  • आत्मज्ञान एक समझ है कि यही सबकुछ है, यही बिलकुल सही है, बस यही है। आत्मज्ञान उप्लाब्धि नहीं है, लेकिन ये यह जानना है कि न कुछ पाना है और न ही कहीं जाना है।
  • यदि आप एक दर्पण बन सकते हैं तो आप एक ध्यानी भी बन सकते हैं। ध्यान दर्पण में देखने की कला है और अब आप में कोई विचार नहीं चलता इसलिए कोई व्याकुलता नहीं होती।
  • जिस दिन आप ने सोच लिया कि आपने ज्ञान पा लिया है तो आपकी मृत्यु हो जाती है, क्योंकि अब न कोई आश्चर्य होगा, न कोई आनंद और न ही अचरज। अब आप मृत जीवन जिएंगे।

Osho Quotes in Hindi – वीडियो में ओशो के 80+ विचार जिन्हें जानना जरूरी 

वीडियो के माध्यम से Osho Quotes in Hindi इस प्रकार दिए जा रहे हैंः

Source- OSHO Hindi

FAQs

ओशो का मुख्य उद्देश्य क्या है?

ओशो का कहना है कि शब्द महत्वपूर्ण नहीं हैं इसलिए मैं कुछ भी कह सकता हूं।

ओशो के अनुसार भय क्या है?

ओशो के अनुसार भय का अर्थ सिकोड़ देना है।

ओशो के अनुसार ज्ञान क्या है?

ओशो के अनुसार ज्ञान का मतलब है अंदर से जागना।

आशा है कि Osho Quotes in Hindi के माध्यम से आपको ओशो के अनमोल विचारों के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

6 comments