NMAT Exam Date: 5 नवंबर से 20 दिसंबर 2024 तक होंगे एग्जाम, देखें एग्जाम पैटर्न

1 minute read
NMAT Exam Date

NMAT Exam Date: ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन काउंसिल (GMAC) द्वारा नरसी मोनजी एप्टीट्यूड टेस्ट (NMAT) की परीक्षा तिथियां जारी कर दी गई हैं। GMAC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह एग्जाम 5 नवंबर से 20 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम से पहले संस्थान इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर देगा। एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगाी। NMAT एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अगस्त 2024 से शुरू हो गई है जो 10 अक्टूबर 2024 तक खुली रहेगी।

NMAT Exam Date – NMAT परीक्षा तिथियां

इस एग्जाम और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण आयोजनमहत्वपूर्ण तिथियां
NMAT 2024 रजिस्ट्रेशन शुरू की डेट1 अगस्त 2024
NMAT 2024 रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट10 अक्टूबर 2024
NMAT एग्जाम री-शेड्यूल डेट्स1 अगस्त 2024 से 14 अक्टूबर 2024
NMAT एग्जाम एडमिट कार्डअक्टूबर 2024
NMAT परीक्षा तिथियां5 नवंबर से 20 दिसंबर 2024

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: DSSSB Nursing Officer Exam Date 2024: 12 अगस्त से 26 सितंबर तक होगा एग्जाम, जानें पूरा शेड्यूल

NMAT एग्जाम के लिए अप्लाई कैसे करें?

NMAT एग्जाम के लिए अप्लाई करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • NMAT की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवश्यक जानकारी जैसे अपना नाम, मोबाइल, मेल ID दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘Create new Account’ बटन पर क्लिक करें।
  • अब, दिए गए वेरिफिकेशन लिंक का उपयोग करें।
  • इसके बाद ‘Register Now’ टैब पर क्लिक करें और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • संबंधित बॉक्स को चेक करके और ‘I Agree’ बटन पर क्लिक करके घोषणा स्वीकार करें।
  • अब आखिर में दिए गए ऑनलाइन पेमेंट मेथड के माध्यम से एप्लिकेशन फीस का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन पूरा करें।

NMAT एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

NMAT एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • NMAT की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • होमपेज पर “Already registered? Login here” (जारी होने पर) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें।
  • अब डैशबोर्ड पर आपको अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें: AFCAT 2 Exam Date: 9 से 11 अगस्त को होगी परीक्षा, यह है एग्जाम पैटर्न

NMAT के लिए एग्जाम पैटर्न

NMAT के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे उपलब्ध है-

सेक्शंसटोटल क्वेश्चनएग्जाम ड्यूरेशनस्कोर रेंज
लॉजिकल रीजनिंग3640 मिनट12-120
क्वांटिटेटिव स्किल्स3652 मिनट12-120
लैंग्वेज स्किल्स3628 मिनट12-120
टोटल108 क्वेश्चन120 मिनट36-360

उम्मीद है कि NMAT Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। इसी प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*