MP Vimarsh Portal: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे MPBSE एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक किया जाएगा। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी भाषा के पेपर से शुरू होगी और गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। ध्यान दें कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड विमर्श पोर्टल क्या है? (MP Vimarsh Portal) की संपूर्ण जानकारी दी गई है।
MP Board विमर्श पोर्टल के बारे में
विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई एक पहल है। यह एक ऐसी सरकारी वेबसाइट है जिस पर जाकर स्टूडेंट्स पुराने सालों के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के साथ साथ पढ़ाई से सम्बंधित वीडियोज़ भी देख सकते हैं। इसके अलावा टीचर्स चाहें तो वे भी अपने लेक्चर्स का वीडियो बनाकर इस पर डाल सकते हैं। इस वेब पोर्टल का इस्तेमाल 9वीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के विद्यार्थी कर सकते हैं।
MP Board विमर्श पोर्टल की विशेषताएं
MP Board विमर्श पोर्टल की विशेषताएं इस प्रकार हैं :
- इसका लाभ 9th क्लास से लेकर 12th क्लास तक के स्टूडेंट्स उठा सकते हैं।
- इस पोर्टल का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के टीचर भी उठा सकते हैं।
- टीचर अपने किसी भी लैक्चर का वीडियो बनाकर इस पर अपलोड कर सकते हैं।
- विमर्श पोर्टल टीचर और स्टूडेंट्स के बीच एक पुल का काम करता है।
- छात्र विमर्श पोर्टल से क्वेश्चन बैंक भी डाउनलोड कर सकते हैं।
- इस पोर्टल को प्रयोग करने से स्टूडेंट्स और टीचर दोनों का ही समय बचेगा।
- इस पोर्टल की मदद से स्टूडेंट्स अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स देख सकते हैं।
- इस पोर्टल के द्वारा विभिन्न शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियों और योजनाओं का आयोजन भी किया जाता है।
MP Board विमर्श पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ?
विमर्श पोर्टल (MP Vimarsh Portal) को लॉगिन करने के कुछ आसान स्टेप्स इस प्रकार हैं:-
- स्टेप 1 : MP बोर्ड विमर्श पोर्टल पर लॉगिन सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।
- स्टेप 2 : अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।
- स्टेप 3 : होम पेज पर आपको RSK Login का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लीक करें।
- स्टेप 4 : अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
- स्टेप 5 : अब आपको अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- स्टेप 6 : अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 7 : अब आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड विमर्श पोर्टल क्या है (MP Vimarsh Portal) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।
-
जीवन मालवीय जी आपका बहुत धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहें।
1 comment
जीवन मालवीय जी आपका बहुत धन्यवाद, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहें।