MP Vimarsh Portal : एमपी बोर्ड विमर्श पोर्टल क्या है?

1 minute read
MP Vimarsh Portal

MP Vimarsh Portal : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आज यानी दिनांक 24 अप्रैल 2024 को जारी कर दिया गया है। पिछले वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड ने बोर्ड रिज़ल्ट चेक करने के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा विमर्श पोर्टल भी लांच किया था। इस वर्ष भी विमर्श पोर्टल पर स्टूडेंट्स अपने बोर्ड रिज़ल्ट देख सकते हैं। यहाँ विमर्श पोर्टल से जुड़ी सभी बातों के बारे में विस्तार से बताया गया है।  

बता दें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा 05 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 06 फरवरी से 05 मार्च तक किया गया था।

MP Board 10th 12th Result 2024 Live : 12वीं में 64.49 फीसदी और 10वीं में 58.10 फीसदी स्टूडेंट्स हुए पास

MP Board विमर्श पोर्टल के बारे में 

विमर्श पोर्टल मध्य प्रदेश के शिक्षा विभाग द्वारा शुरू की गई एक पहल है। यह एक ऐसी सरकारी वेबसाइट है जिस पर जाकर स्टूडेंट्स पुराने सालों के प्रश्नपत्र डाउनलोड करने के साथ साथ पढ़ाई से सम्बंधित वीडियोज़ भी देख सकते हैं। इसके अलावा टीचर्स चाहें तो वे भी अपने लेक्चर्स का वीडियो बनाकर इस पर डाल सकते हैं।  इस वेब पोर्टल का इस्तेमाल 9वीं क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के विद्यार्थी कर सकते हैं।  

MP Board विमर्श पोर्टल की विशेषताएं 

MP Board विमर्श पोर्टल की विशेषताएं इस प्रकार हैं : 

  • इसका लाभ 9th क्लास से लेकर 12th क्लास तक के स्टूडेंट्स उठा सकते हैं।  
  • इस पोर्टल का लाभ मध्य प्रदेश राज्य के टीचर भी उठा सकते हैं।  
  • टीचर अपने किसी भी लैक्चर का वीडियो बनाकर इस पर अपलोड कर सकते हैं।  
  • विमर्श पोर्टल टीचर और स्टूडेंट्स के बीच एक पुल का काम करता है।  
  • छात्र विमर्श पोर्टल से क्वेश्चन बैंक भी डाउनलोड कर सकते हैं।  
  • इस पोर्टल को प्रयोग करने से स्टूडेंट्स और टीचर दोनों का ही समय बचेगा।  
  • इस पोर्टल की मदद से स्टूडेंट्स अपने बोर्ड रिज़ल्ट्स देख सकते हैं।  
  • इस पोर्टल के द्वारा विभिन्न शिक्षा सम्बन्धी गतिविधियों और योजनाओं का आयोजन भी किया जाता है।  

MP Board विमर्श पोर्टल पर लॉगिन कैसे करें ? 

Live Updates

यहाँ MP बोर्ड विमर्श पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए स्टेप्स दिए जा रहे हैं : 

  • स्टेप 1 : MP बोर्ड विमर्श पोर्टल पर लॉगिन सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल vimarsh.mp.gov.in पर जाएं।  
  • स्टेप 2 : अब आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा।  
  • स्टेप 3 : होम पेज पर आपको RSK Login का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लीक करें।  
  • स्टेप 4 : अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।  
  • स्टेप 5 : अब आपको अपना यूज़र आईडी और पासवर्ड डालना होगा।  
  • स्टेप 6 : अब लॉगिन बटन पर क्लिक करें।  
  • स्टेप 7 : अब आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।  
उम्मीद है आप सभी को MP Vimarsh Portal से सम्बंधित सभी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*