RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024: ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, हॉस्टल सुपरिटेंडेंट के 300 से अधिक पद खाली

1 minute read
RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024

RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड- II (एसजेईडी) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अब इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट इन पदों पर ऑनलाइन 17 मार्च 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं।

आवेदन करने से पहले कैंडिडेट इस ब्लॉग में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़ें। Sarkari Naukri RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024 के लिए आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियों आदि की पूरी जानकारी इस ब्लॉग में दी गई है, उम्मीदवार इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें। 

RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024 के लिए पदों का विवरण

RSMSSB 2024 कैंडिडेट के लिए राज्य के विभिन्न विभागों के तहत भर्तियां निकाली गई हैं

पद का नाम पदों की संख्या
हॉस्टल सुपरिटेंडेंट ग्रेड- II 335 पद

महत्वपूर्ण तिथियां

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड एग्जाम कैंडिडेट कब से कब तक भर सकते हैं पूरी जानकारी है यहां-

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि17 फरवरी, 2024
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि17 मार्च, 2024
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मार्च, 2024.

शैक्षिक योग्यता 

RSMSSB Bharti 2024 की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग में दी गई अधिसूचना जरूर पढ़ें। 

आयु सीमा 

उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्न प्रकार बताई जा रही हैः 

  • उम्मीदवारों की न्यून्तम आयु सीमा : 21 वर्ष।
  • उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा : 40 वर्ष।

RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024 Notification PDF Link Download

कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवारों RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर दिए गए Latest Notices वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार संबंधित भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन/लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करने और आवेदन पत्र भरने के लिए मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करें। 
  • अब सभी मांगे गए आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • स्टूडेंट्स आगे की प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें।

उम्मीद है आप सभीको RSMSSB Hostel Superintendent Recruitment 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह की अन्य लेटेस्ट जॉब्स अलर्ट की अपडेट के पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*