जानें ‘मैदान में उतरना’ मुहावरे का अर्थ और इसका वाक्य में प्रयोग

1 minute read
मैदान में उतरना मुहावरे का अर्थ

मैदान में उतरना मुहावरे का अर्थ (Maida Me Utarna Muhavare Ka Arth) होता है। जब कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करके चुनौती के लिए उतरता है, तो उसके लिए मैदान में उतरना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। इस ब्लॉग के माध्यम से मैदान में उतरना मुहावरे का वाक्यों में प्रयोग और इसकी व्याख्या के बारे में जानेगें।

मुहावरे किसे कहते हैं?

मुहावरे और उनके अर्थ – किसी विशेष शब्द के अर्थ को आम जन की भाषा में समझाने के लिए जिस वाक्यांश का प्रयोग किया जाता है उसे मुहावरा कहते हैं। इसमें वाक्यांश का सीधा सीधा अर्थ न लेकर बात को घुमा फिराकर कहा जाता है। इसमें भाषा को थोड़ा मजाकिया, प्रभावशाली और संक्षिप्त रूप में कहा जाता है।

मैदान में उतरना मुहावरे का अर्थ क्या है?

  • मैदान में उतरना मुहावरे का अर्थ (Maida Me Utarna Muhavare Ka Arth) होता है- प्रतिस्पर्धा में शामिल होना, कार्य शुरू करना, खुले तौर पर सामने आना या लड़ाई के लिए तैयार होना। आसान शब्दों में समझें तो इस मुहावरे का प्रयोग उस स्थिति का वर्णन करने के लिए किया जाता है, जब कोई व्यक्ति किसी प्रतियोगिता या खेल में भाग लेता है। तो उसके लिए मैदान में उतरना मुहावरे का प्रयोग करते हैं। 

मैदान में उतरना पर व्याख्या

  • “मैदान में उतरना” हिंदी भाषा का एक बेहद लोकप्रिय मुहावरा है जिसका अर्थ होता है- प्रतिस्पर्धा में शामिल होना, कार्य शुरू करना, खुले तौर पर सामने आना या लड़ाई के लिए तैयार होना। इस मुहावरे के माध्यम से ऐसी स्थिति को परिभाषित करना आसान हो जाता है, कोई व्यक्ति किसी चुनौती का सामना करने या अपने लक्ष्य को प्राप्त करने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हमेशा तैयार रहता है।

मैदान में उतरना मुहावरे का वाक्य प्रयोग

मैदान में उतरना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग निम्नलिखित है;

  • भारतीय क्रिकेट टीम 2024 में T20 मैच के लिए मैदान में उतरेगी।
  • दोनों राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके है और आने वाले चुनावों में बड़ी जीत की उम्मीद कर रहा है।
  • पहलवान साबू अब मैदान में उतार चुका हैं और सामने वाले को खूब जोर लगाने की जरूरत है।
  • सैनिक मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और दुश्मन को खदेड़ने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

संबंधित आर्टिकल

हाथ लगना मुहावरे का अर्थदाँतों पसीना आना मुहावरे का अर्थ
अक्ल पर पत्थर पड़ना मुहावरे का अर्थआपे से बाहर होना मुहावरे का अर्थ
काठ का उल्लू होना मुहावरे का अर्थपसीना पसीना होना मुहावरे का अर्थ
घाट घाट का पानी पीना मुहावरे का अर्थमुँह लाल होना मुहावरे का अर्थ

आशा है कि मैदान में उतरना मुहावरे का अर्थ (Maida Me Utarna Muhavare Ka Arth) आपको समझ आया होगा। हिंदी मुहावरे के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*