Mahadweep Kise Kahate Hain: क्या आप जानते हैं कि पृथ्वी का 71% जल और 29% भूभाग से घिरा हुआ है। यह भूभाग महाद्वीपों में विभाजित है। बताना चाहेंगे भूमि के एक बड़े भाग को भूखंड कहते हैं एवं भूमि के एक बड़े निरंतर विस्तार को महाद्वीप कहा जाता है। एक महाद्वीप में अनेक देश, पर्वत, नदियाँ, जंगल और जलवायु क्षेत्र होते हैं। वहीं पृथ्वी की जलवायु के निर्माण में महासागर एवं महाद्वीप दोनों महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये हमारे जीवन के सभी पहलुओं को प्रभावित करते हैं, जिनमें सभी जीव-जंतु, पौधे तथा मानव जीवन भी सम्मिलित हैं।
बताना चाहेंगे स्कूली परीक्षाओं के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामाजिक विज्ञान विषय से संबधित प्रश्न अकसर पूछे जाते हैं। इसलिए इस लेख में सामाजिक विज्ञान के एक महत्वपूर्ण विषय महाद्वीप किसे कहते हैं? (Mahadweep Kise Kahate Hain) के बारे में बताया गया है।
This Blog Includes:
महाद्वीप किसे कहते हैं? – Mahadweep Kise Kahate Hain
समुंद तल से ऊपर उठे हुए पृथ्वी के विशाल भू-भाग को महाद्वीप (Continent) कहते हैं। महाद्वीप एक विस्तृत भू-भाग का फैलाव है जो पृथ्वी पर समुद्र से अलग दिखाई देते हैं। पृथ्वी के जो 7 सबसे बड़े ठोस सतह के ट्कड़े हैं उन्हें महाद्वीप कहा गया है और उन्हें अलग-अलग नाम भी दिया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार हैं। जैसे – एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया।
यह भी पढ़ें – दुनिया में कितने महासागर हैं?
महाद्वीपों का उद्भव
भूगर्भीय वैज्ञानिकों (Geologists) के अनुसार, आज से करोड़ों वर्ष पहले पृथ्वी पर केवल एक विशाल महाद्वीपीय भूभाग था जिसे “पैंजिया” (Pangaea) कहा जाता था। समय के साथ पृथ्वी की टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण यह भूभाग कई टुकड़ों में बंट गया और आज के सात महाद्वीपों का निर्माण हुआ। इस प्रक्रिया को महाद्वीपीय विस्थापन (Continental Drift) कहा जाता है।
महाद्वीप कितने हैं?
वर्तमान में पृथ्वी पर 7 प्रमुख महाद्वीप हैं;-
- अफ्रीका
- अंटार्कटिका
- उत्तर अमेरिका
- एशिया
- यूरोप
- ऑस्ट्रेलिया
- दक्षिणी अमेरिका
यह भी पढ़ें – विश्व के सभी देशों के नाम और उनकी राजधानी
महाद्वीपों का विवरण
पृथ्वी पर 7 महाद्वीपों का वर्गीकरण (Mahadweep Kise Kahate Hain) इस प्रकार हैं:-
- एशिया – क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 48 देश और दुनिया की लगभग 60% आबादी शामिल है। यह महाद्वीप पूर्व में प्रशांत महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और पश्चिम में यूरोप से घिरा हुआ है। यूराल पर्वत (Ural Mountains) इसे यूरोप से अलग करते हैं और सिनाई प्रायद्वीप और लाल सागर इसे अफ्रीका से अलग करते हैं। इस महाद्वीप में दो सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन और भारत हैं। इस महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएँ हिमालय पर्वत, गंगा नदी, अरब सागर, बर्फीले क्षेत्र और रेगिस्तान हैं।
- अफ्रीका – यह एशिया महाद्वीप के बाद क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 54 देश और दुनिया की लगभग 16% से अधिक आबादी शामिल है। यह महाद्वीप पश्चिम में अटलांटिक महासागर, उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में लाल सागर व हिंद महासागर और दक्षिण में अटलांटिक और हिंद महासागर से घिरा हुआ है। तीनों अक्षांश – भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और मकर रेखा अफ्रीका से होकर गुजरती हैं। इस महाद्वीप की प्रमुख विशेषताएँ: सहारा रेगिस्तान (दुनिया का सबसे बड़ा गर्म रेगिस्तान), नील नदी (दुनिया की सबसे लंबी नदी) है। यहाँ मानव सभ्यता की शुरुआत मानी जाती है।
- उत्तरी अमेरिका – यह क्षेत्रफल की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 23 देश शामिल हैं और यह पूरी तरह से उत्तरी गोलार्ध में स्थित है। इस महाद्वीप की सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और दक्षिण में दक्षिण अमेरिका से मिलती है।
- दक्षिण अमेरिका – यह क्षेत्रफल की दृष्टि से चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसमें 12 राष्ट्र शामिल हैं और ज्यादातर दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हैं, जबकि महाद्वीप का एक छोटा हिस्सा पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है। बताना चाहेंगे यह महाद्वीप ‘पृथ्वी के फेफड़े’ अमेजन वर्षावन का घर है।
- अंटार्कटिका – यह दुनिया का सबसे ठंडा और बर्फीला महाद्वीप है, जहां कोई देश नहीं है और स्थायी मानव निवास नहीं है। हालांकि, महाद्वीप में स्थायी मानव बस्तियां हैं, जहां वैज्ञानिक और अनुसंधान दल ही रहते हैं। यह महाद्वीप पूरी तरह से दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है।
- यूरोप – यह दुनिया का छठा सबसे बड़ा महाद्वीप और दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है। यूरोप और एशिया को कभी-कभी यूरेशिया (Eurasia) भी कहा जाता है। यूरोप में 44 देश शामिल हैं। इस महाद्वीप की सीमा उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण-पूर्व में कैस्पियन सागर और दक्षिण में भूमध्य सागर और काला सागर (Black Sea) से लगती है। क्या आप जानते हैं कि यूरोप को आधुनिक सभ्यता का केंद्र माना जाता है।
- ऑस्ट्रेलिया – ऑस्ट्रेलिया दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप है। इसमें 14 देश शामिल हैं। यह अंटार्कटिका महाद्वीप के बाद सबसे समतल और दूसरा सबसे शुष्क महाद्वीप है।
FAQs
महाद्वीप (Continent) पृथ्वी की सतह पर स्थित विशाल भूभाग होते हैं, जो समुद्रों और महासागरों से घिरे होते हैं।
विश्व 7 महाद्वीपों और 195 देशों का एक समूह है। इसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र के सदस्य हैं, जबकि दो देश ऑब्सर्वर देश हैं।
वर्तमान में पृथ्वी पर 7 प्रमुख महाद्वीप हैं;- एशिया, अफ्रीका, उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप व ऑस्ट्रेलिया।
एशिया महाद्वीप में 48 देश है।
यूरोप में 44 देश शामिल हैं।
आशा है कि आपको इस लेख में महाद्वीप किसे कहते हैं? (Mahadweep Kise Kahate Hain) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही सामान्य ज्ञान और UPSC परीक्षा से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।