Liberia Facts : लाइबेरिया से जुड़े 15+ रोचक तथ्य

1 minute read

लाइबेरिया, पश्चिम अफ्रीका में अटलांटिक महासागर के तट पर स्थित एक देश है। इस देश की राजधानी ‘मोनरोविया’ (Monrovia) है। यह देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ-साथ आर्थिक, राजनीतिक और सांस्‍कृतिक केंद्र भी है। आपको बता दें कि लाइबेरिया नाम लैटिन शब्द ‘लिबर’ से लिया गया है, जिसका अर्थ है ‘स्वतंत्र’। अब तक ये थे लाइबेरिया के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य, अन्य Liberia Facts in Hindi जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

Liberia Facts in Hindi – लाइबेरिया से जुड़े रोचक तथ्य 

रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए Liberia Facts in Hindi यहाँ दिए गए हैं –

  1. लाइबेरिया देश को आधिकारिक तौर पर ‘लाइबेरिया गणराज्य’ (Republic of Liberia) कहा जाता है। 
  2. लाइबेरिया की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है। 
  3. लाइबेरिया में जलवायु आमतौर पर उष्णकटिबंधीय है। इसका अर्थ है यहाँ सालभर मौसम गर्म और शुष्क रहता है।
  4. लाइबेरिया की सीमा सिएरा लियोन, गिनी, आइवरी कोस्ट और उत्तरी अटलांटिक महासागर से लगती है।
  5. लाइबेरिया की करंसी  ‘लाइबेरियाई डॉलर’ (Liberian Dollar) है। 
  6. 26 जुलाई 1847 को, लाइबेरियाई लोगों ने अमेरिकन कोलोनाइजेशन सोसाइटी (ASC) से स्वतंत्रता प्राप्त की और लाइबेरिया गणराज्य की स्थापना की। वहीं उस दौरान जोसेफ रॉबर्ट्स देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
  7. सीआईए वर्ल्ड फैक्टबुक के अनुसार , लाइबेरियाई में लोगों की औसत आयु 18 वर्ष है।
  8. लाइबेरिया में अभी तक कोई यूनेस्को स्थल नहीं है। 
  9. लाइबेरिया का राष्ट्रीय पशु एशियाई शेर है। 
  10. लाइबेरिया अफ्रीका के सबसे ज़्यादा वनों वाले देशों में से एक है। देश का अधिकांश हिस्सा उष्णकटिबंधीय वर्षावनों से ढका हुआ है। 
  1. लाइबेरिया की सबसे लंबी नदी, कैवला नदी है। 
  2. लाइबेरिया में सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल है।  
  3. लाइबेरिया का कुल क्षेत्रफल लगभग 111,369 वर्ग किलोमीटर है।
  4. संयुक्त राष्ट्र के नवीनतम डेटा के वर्ल्डोमीटर के अनुसार, गुरुवार, 22 अगस्त 2024 तक लाइबेरिया की वर्तमान जनसंख्या 5,629,508 है। 
  5. लाइबेरिया का संविधान, 1847 में अपनाया गया। 
  6. लाइबेरिया के राष्ट्रपति का कार्यकाल 6 वर्षों का होता है।
  7. 2005 में, लाइबेरिया ने एलेन जॉनसन सरलीफ को अफ्रीका की पहली महिला राष्ट्रपति बनाकर इतिहास रचा था। 
  8. लाइबेरिया दुनिया के सबसे बड़े रबर उत्पादकों में से एक है। 
  9. लाइबेरिया की शिक्षा प्रणाली अमेरिकी प्रणाली पर आधारित है।
  10. 2014-2015 में लाइबेरिया इबोला वायरस के प्रकोप से सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक था। उस दौरान यहाँ सैकड़ों लोगों की मौत हुई थी। 

संबंधित आर्टिकल्स 

अल्बानिया के बारे में रोचक तथ्य आर्मेनिया से जुड़े रोचक तथ्य
स्पेन से जुड़े रोचक तथ्यचीन से जुड़े 15+ रोचक तथ्य
क्यूबा से जुड़े रोचक तथ्यइराक से जुड़े रोचक तथ्य
इथोपिया से जुड़े रोचक तथ्यन्यूज़ीलैंड से जुड़े रोचक तथ्य
पोलैंड देश के बारे में जानें रोचक तथ्य फिलीपींस से जुड़े रोचक तथ्य
ऑस्ट्रिया के बारे में जानें 15+ रोचक तथ्यमलेशिया से जुड़े रोचक तथ्य
मोनाको देश के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य अर्जेंटीना से जुड़े रोचक तथ्य 
म्यांमार से जुड़े रोचक तथ्यडेनमार्क से जुड़े रोचक तथ्य 
फिनलैंड के बारे में जानें कुछ रोचक तथ्य यूक्रेन से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्‍य 
रूस से जुड़े रोचक तथ्यतुर्कीए के इतिहास से जुड़े आश्चर्यजनक तथ्‍य
थाईलैंड से जुड़े रोचक तथ्य जर्मनी से जुड़े रोचक तथ्य 
बेल्जियम से जुड़े रोचक तथ्यनामीबिया के संबंध में कुछ रोचक तथ्य
फ्रांस से जुड़े ये रोचक तथ्यसिंगापुर से जुड़े रोचक तथ्य 
सऊदी अरब से जुड़े कुछ रोचक तथ्यमेक्सिको से जुड़े रोचक तथ्य
अफगानिस्तान के बारे में रोचक तथ्य बांग्लादेश से जुड़ी रोचक जानकारी 
कोलंबिया से जुड़े रोचक तथ्यनागालैंड से जुड़े रोचक तथ्य 

उम्मीद है आपको Liberia Facts in Hindi का हमारा ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य फैक्ट्स से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*