Kanya Shabd Roop Sanskrit Mein : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा कन्या के शब्द रूप संस्कृत में

1 minute read
Kanya Shabd Roop

क्या आपके संस्कृत के अध्यापक ने कभी आपको Kanya Shabd Roop लिखने या कक्षा में सुनाने के लिए कहा है? या आपने उन्हें ये कहते सुना है कि कन्या शब्द रूप बहुत महत्वपूर्ण है। Kanya Shabd Roop छोटी कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक पूछा जाता है क्योंकि यह संस्कृत की नींव है। आपको बता दें कि इससे जुड़े हुए प्रश्न कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। Shabd Roop के जरिए हम किसी भी शब्द का प्रयोग सही ढंग से कर सकते हैं और उसका अर्थ भी सही से समझ सकते हैं। इस ब्लॉग में Kanya Shabd Roop Sanskrit mein, शब्द रूप किसे कहते हैं?, आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं? के बारे में जानेंगे।

आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द किसे कहते हैं?

कला शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा का रूप है। जो शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के होते हैं उनके शब्द रूप एक प्रकार से ही बनते हैं।

  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द : आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा शब्द वे शब्द होते हैं जो स्त्रीलिंग होते हैं और जिनके अंत में “आ” ध्वनि होती है।
  • आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा के उदाहरण : भिक्षा, निशा, जरा, बाला, धरा, राधा, गीता, लता, माला, नासिका, अवस्था, अध्यापिका, क्रीडा, दुर्गा, कविता, क्षमा, नौका, कोयल, कृपा, गायिका, कोकिला, गोपिका, चटका, चिड़िया, छाया, छात्रा, छाता, जनता, तारा, दया, महिला, रमा, दशा, नर्मदा, नायिका, कला, अजा, पत्रिका, पुस्तिका, बाला, बालिका, भाषा, माया, सीता, यात्रा, यमुना आदि सभी शब्द आकारांत स्त्रीलिंग संज्ञा हैं।

शब्द रूप किसे कहते हैं?

जैसा कि हम उच्चारण से समझ सकते हैं शब्द रूप अर्थात एक शब्द के विभिन्न रूप होते हैं। शब्द रूप की परिभाषा यह है कि शब्द के विभिन्न विभक्तियों में होने वाले परिवर्तन को शब्द रूप कहते हैं। शब्द रूप व्याकरण का एक महत्वपूर्ण विषय है, इसे याद करने से हमें यह जानने में मदद मिलती है कि किसी शब्द का प्रयोग विभक्ति और वचन के अनुसार किस प्रकार किया जाता है।

कन्या शब्द रूप संस्कृत में (Kanya Shabd Roop Sanskrit Mein)

कन्या शब्द रूप (Kanya Shabd Roop) समझ लेने से संस्कृत में वचन के अनुसार वाक्यों में इसका प्रयोग करना आसान हो जाता है, जो इस प्रकार हैं: 

विभक्तिएकवचनद्विवचनबहुवचन
प्रथमाकन्याकन्येकन्याः
द्वितीयाकन्याम्कन्येकन्याः
तृतीयाकन्ययाकन्याभ्याम्कन्याभिः
चतुर्थीकन्यायैकन्याभ्याम्कन्याभ्यः
पंचमीकन्यायाःकन्याभ्याम्कन्याभ्यः
षष्ठीकन्यायाःकन्ययोःकन्याणाम्
सप्तमीकन्यायाम्कन्ययोःकन्यासु
सम्बोधनहे कन्ये !हे कन्ये !हे कन्याः !
Kanya Shabd Roop

अकारान्त पुल्लिंग के शब्द रूप से संबंधित

आकारांत स्त्रीलिंग के शब्द रूप से संबंधित

उम्मीद है आप सभी को Kanya Shabd Roop Sanskrit mein समझ आए होंगे। संस्कृत व्याकरण के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*