JOSAA Counselling 2024 : जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग josaa.nic.in पर शुरू, जल्द करें अप्लाई

1 minute read
JOSAA Counselling 2024 (1)

JOSAA Counselling 2024 : ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथाॅरिटी (JoSAA) 11 जून 2024 से ऑनलाइन आवेदन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। JEE मेन कट-ऑफ को पूरा करने वाले और JEE एडवांस 2024 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार 18 जून से पहले ऑनलाइन JoSAA काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

ऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, JOSAA (जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी) ने काउंसलिंग शेड्यूल 2024 जारी कर दिया गया है। JEE एडवांस 2024 का एग्जाम क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी की जाएगी। JoSAA सीट स्वीकृति शुल्क का प्री-पेमेंट भी आज से शुरू हो रहा है।

JOSAA Counselling 2024 (1)
Soucre- josaa.nic.in

च्वाइस फिलिंग पोर्टल के लिए जेईई मेन आवेदन संख्या जरूरी

कैंडिडेट्स को जोसा रजिस्ट्रेशन 2024 और च्वाइस फिलिंग पोर्टल तक पहुंचने के लिए अपना जेईई मेन आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कंप्लीट करने के बाद ही च्वाइस फिलिंग उपलब्ध होगी। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग, सीट आवंटन और आवंटित संस्थान में रिपोर्टिंग शामिल होगी।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2024 Result Declared : जेईई एडवांस का रिजल्ट जारी, कैंडिडेट्स ऐसे करें डाउनलोड

JOSAA Counselling 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

JOSAA Counselling 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे देखें:

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  • JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में कैंडिडेट्स को अपना JEE Main 2024/JEE Advanced 2024 आवेदन नंबर और पासवर्ड सेव करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • डिटेल सबमिट करने के बाद (जैसा कि JEE Main/JEE Advanced में दर्ज किया गया है) वाली एक नई विंडो सामने आएगी। अब डिटेल को क्रॉस-चेक करें और फिर अपना पासवर्ड बदलें।
  • सभी डिटेल को दोबारा देखकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अब आप इंजीनियरिंग स्ट्रीम और संस्थानों के उपलब्ध विकल्पों की जांच कर सकेंगे (JEE Mains 2024/JEE Advanced में उनकी रैंक के आधार पर)। 
  • अब आपको भाग लेने वाले संस्थानों में सीटों की उपलब्धता के अनुसार, अपनी पसंद के क्रम में बीटेक कार्यक्रम और संस्थान चुनना होगा।
  • अंत में अपनी पसंद को लॉक करना होगा, क्योंकि यह JoSAA 2024 सीट आवंटन प्रक्रिया की प्रक्रिया में एक आवश्यक कदम है। 

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JOSAA Counselling 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*