LPUNEST 2023 : जानिए इंटरव्यू सेड्यूल के लिए पड़ेगी किन-किन दस्तावेजों की जरुरत

1 minute read
35 views
LPUNEST 2023 janiye interview schedule ke liye padegi kin kin dastavejon ki jarurat

LPUNEST एक ऐसा नेशनल एंट्रेंस एंड स्कॉलरशिप टेस्ट है जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में विभिन्न प्रोग्राम्स के लिए उम्मीदवारों के एडमिशन करता है। यह एग्जाम 26 मार्च 2023 से 28 मार्च 2023 तक हुआ था, इस एग्जाम का रिजल्ट 2 जून 2023 को आया था।

इस एग्जाम में क्वालीफाई होने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू प्रोसेस का इंतज़ार है, इस एग्जाम अपडेट में आप जानेंगे कि आपको इंटरव्यू सेड्यूल के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। यह एग्जाम अपडेट आपको दस्तावेजों को तैयार करने में आपकी सहायता करेगा।

LPUNEST की फुलफॉर्म लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी नेशनल एंट्रेंस एंड स्कॉलरशिप टेस्ट
LPUNEST एग्जाम 2023 की तिथि 26 मार्च 2023 से 28 मार्च 2023
LPUNEST एग्जाम 2023 के रिजल्ट की तिथि 2 जून 2023
LPUNEST 2023 के इंटरव्यू स्लॉट बुकिंग 2 जून 2023 से 6 जून 2023

इंटरव्यू के लिए आवश्यक दस्तावेज

LPUNEST 2023 के इंटरव्यू में बैठने से पहले आप निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेजों को तैयार कर सकते हैं-

  • पीएचडी के लिए एडमिशन लेने वाले कैंडिडेट्स मास्टर्स तक के सारे एजुकेशनल सर्टिफिकेट की आवश्यकता पड़ती है।
  • कैंडिडेट्स के पास एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद कॉउंसलिंग पेपर होना चाहिए।
  • आपकी इंडियन आइडेंटिटी प्रूफ के लिए भी आवश्यक डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता पड़ेगी।
  • साथ ही पिछली यूनिवर्सिटी से प्राप्त टीसी एंड सीसी भी आपके पास होना अनिवार्य है।
  • बाकि एडमीशन से संबंधित सभी डाक्यूमेंट्स का होना भी आवश्यक है।

LPUNEST एग्जाम से मिलने वाले लाभ

LPUNEST एग्जाम से आपको निम्नलिखित लाभ मिल सकते हैं-

  • इस एग्जाम में क्वालीफाई होने के बाद आप एक प्रतिष्ठित एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से अपनी हायर स्टडी करने के लिए सक्षम बन पाते हैं।
  • इस एग्जाम में क्वालीफाई होने वाले कैंडिडेट्स को एक अच्छी स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है।
  • इस एग्जाम की क्रेडिबिलिटी नेशनल लेवल की होती है, इसके लिए आपकी स्किल्स भी डेवलप होती हैं।
  • LPU से पीएचडी के लिए इस एग्जाम को क्वालीफाई करने वाले कैंडिडेट्स को रिसर्च एंड डेवलपमेंट के लिए एक अच्छा अवसर मिलता है।
  • इस एग्जाम को क्वालीफाई करने के बाद आपको भविष्य में बेहतर करियर के विकल्प मिलते हैं।

अन्य महत्वपूर्ण LPUNEST एग्जाम अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert