JEE Main Ans Key 2024 : जेईई मेन के दूसरे सेशन की आंसर-की जारी, jeemain.nta.nic.in पर तुरंत करें चेक

1 minute read
JEE Main Ans Key 2024

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE Mains) 2024 सेशन 2 के लिए आंसर की (JEE Main Ans Key 2024) जारी की है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की को चेक सकते हैं। 

NTA के मुताबिक, कैंडिडेट्स के लिए आंसर-की (JEE Main Ans Key 2024) को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। जेईई मेन पहले सेशन के पेपर 2 का रिजल्ट जल्द ही जारी कर दिया जाएगा, हालांकि इस संबंध में अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। जेईई मेन प्रश्न पत्र, रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।

जेईई मेन उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक

बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 में B.E/B.Tech के लिए परीक्षा 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 319 शहरों (भारत के बाहर 22 शहरों सहित) में आयोजित की गई थी।

JEE Main Ans Key 2024
Source- jeemain.nta.nic.in

JEE Main Ans Key 2024 : आंसर-की कैसे चेक करें?

यहां जेईई मेन 2024 की आंसर-की (JEE Main Ans Key 2024) डाउनलोड करने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT JEE की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई मेन 2024 आंसर की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- JEE Mains 2024 : जेईई मेंस एग्जाम के लिए योग्यता, एप्लिकेशन फाॅर्म, करेक्शन विंडो, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, टिप्स

14 अप्रैल 2024 तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति 

उत्तर कुंजी, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स शीट जारी होने के साथ ही आपत्ति विंडो भी खुल गई है। अभ्यर्थी 14 अप्रैल 2024 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। वे सभी उम्मीदवार जो प्रोविजनल आंसर की के लिए चुनौतियां ऑनलाइन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रक्रिया के अनुसार चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न INR 200 की फीस का भुगतान करना होगा।

JEE Main Exam 2024 हाइलाइट्स

एग्जामJEE Main Exam in Hindi
कंडक्टिंग बाॅडीनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
JEE Mains 2024 अटेम्प्ट्स 1 वर्ष में 2 बार
रजिस्ट्रेशन डेट (पहला सत्र)1 नवंबर 2023 से 4 दिसंबर 2023
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (पहला सत्र)24 जनवरी से 1 फरवरी 2024 तक
रजिस्ट्रेशन डेट (दूसरा सत्र)2 फरवरी 2024 से 2 मार्च 2024। (संभावित)
JEE Mains 2024 एग्जाम डेट (दूसरा सत्र)3 से 13 अप्रैल 2024 तक।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Main Ans Key 2024 के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*