JEE Advanced Admit Card : जेईई एडवांस के लिए इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड, 26 मई को होगा एग्जाम

1 minute read
JEE Advanced Admit Card

JEE Advanced Admit Card : 2024 के लिए जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 17 मई 2024 को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर सहित लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होती है। 

बता दें कि एडमिट कार्ड पर परीक्षा की तारीख, समय और स्थान जैसी महत्वपूर्ण जानकारी होगी और कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर एडमिट कार्ड लेकर जाना होगा। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई 2024 को आयोजित होने वाली है।

यह भी पढ़ें- JEE Advanced Centres 2024 List : जेईई एडवांस के लिए जोनल वाइज एग्जाम सेंटर्स 2024 की सूची जारी, देखें यहां 

जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 तिथि

JEE Advanced Admit Card डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 26 मई है। जेईई एडवांस परीक्षा 2024 की महत्वपूर्ण तारीखें जानने के लिए नीचे दी गई तालिका देखेंः

JEE Advanced Admit Cardमहत्वपूर्ण तिथियां
जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2024 रिलीज की तारीख17 मई 2024
जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने की अंतिम तिथि26 मई 2024
जेईई एडवांस परीक्षा की तारीख26 मई 2024

JEE Advanced Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

JEE Advanced Admit Card डाउनलोड करने के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिखाई देने वाले “एडमिट कार्ड” लिंक पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस 2024 उम्मीदवार पोर्टल स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अपना जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करें और फिर लॉगिन आइकन पर क्लिक करें।
  • अब आपका जेईई एडवांस एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Today School Assembly News Headlines (11 May) : स्कूल असेंबली के लिए 11 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

भारत के इतने शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन

आपको बता दें कि जेईई एडवांस परीक्षा (JEE Advanced 2024) में जेईई मेन पास करने वाले कैंडिडेट शामिल होंगे। जेईई एडवांस का आयोजन भारत के 222 शहरों में किया जा रहा है। कैंडिडेट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय एग्जाम सिटी का विकल्प चुनते हैं और इस दौरान उन्हें 8 सिटी का ऑप्शन मिलता है।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced Admit Card के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*