JEE Advanced 2024 Answer Key Tomorrow : जेईई एडवांस 2024 की आंसर-की कल, इस दिन तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

1 minute read
JEE Advanced 2024 Answer Key Tomorrow

JEE JEE Advanced 2024 Answer Key Tomorrow : ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस (जेईई एडवांस्ड) 26 मई 2024 को आयोजित हुई थी। अब आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स को बता दें कि जेईई एडवांस 2024 के लिए प्रोविजनल आंसर की 2 जून 2024 को ऑनलाइन घोषित की जाएगी और फाइनल आंसर-की 9 जून 2024 को जारी की जाएगी। 

JEE एडवांस्ड 2024 आंसर-की को लेकर उम्मीदवार 3 जून तक आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। कैंडिडेट्स को बता दें कि वे केवल ऑनलाइन मोड में ही JEE एडवांस्ड आंसर-की के लिए आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड रिजल्ट घोषित करने के लिए इंस्टिट्यूट के पास केवल 11 दिन बचे हैं।

जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट 9 जून 2024 को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। आपको बता दें कि संयुक्त सीट आवंटन (JoSAA) 2024 प्रक्रिया 10 जून को शाम 5 बजे शुरू होगी। 

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2024 Result Date : 9 जून को जारी होगा जेईई एडवांस 2024 का रिजल्ट, इन स्टेप्स करें चेक

जेईई एडवांस्ड आंसर की (JEE Advanced 2024 Answer Key Tomorrow) कैसे डाउनलोड करें?

यहां जेईई एडवांस्ड आंसर की (JEE Advanced 2024 Answer Key Tomorrow) डाउनलोडकरने के स्टेप्स दिए गए हैंः

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले IIT मद्रास की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
  • अब होम पेज पर उपलब्ध जेईई एडवांस 2024 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स लॉगिन डिटेल सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें
  • कैंडिडेट्स की आंसर-की स्क्रीन पर दिखाई देगी
  • अब कैंडिडेट्स आंसर-की चेक करें और डाउनलोड करें
  • आंसर-की चेक करने के बाद कैंडिडेट्स प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

जेईई एडवांस रिजल्ट (JEE Advanced 2024 Result Date) कैसे चेक करें?

जेईई एडवांस (JEE Advanced 2024 Result Date) कैसे चेक करें के बारे में यहां बताया जा रहा हैः

  • कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट लिंक एक्टिव होने पर उस पर क्लिक करें।
  • अब विडों ओपन होने के बाद कैंडिडेट्स को मांगी गई डिटेल सबमिट करनी होगी।
  • डिटेल सबमिट करते ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब आप इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट ले सकते हैं।

कैंडिडेट्स ऑनलाइन पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं फीडबैक 

कैंडिडेट्स को बता दें कि पेपर 1 और पेपर 2 के लिए प्रोविजनल आंसर-की ऑनलाइन पोर्टल पर रिलीज की जाएगी। प्रोविजनल आंसर-की आने के बाद उम्मीदवार अपना फीडबैक देना चाहते हैं तो उम्मीदवार पोर्टल पर सबमिट कर सकते हैं। उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पर विचार करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और उसी के अनुसार अंक दिए जाएंगे।

उम्मीद है कि इस ब्लाॅग में आपको JEE Advanced 2024 Answer Key Tomorrow के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*