इस राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा से जुड़ी दो नई योजनाएं की जारी, स्टूडेंट्स को मिलेगा बड़ा फायदा 

1 minute read
iss rajya ki sarkar ne ucch shiksha se judi do yojnayein ki jari

झारखंड सरकार इन दिनों अपने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने के लिए बहुत से प्रयास कर रही है। इसी क्रम में झारखंड सरकार ने उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स के लिए शिक्षा को आसान बनाए जाने के लिए दो नई योजनाएं जारी की हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2024 को एक उद्घाटन समारोह में इन योजनाओं की घोषणा की गई।  

मुख्यमंत्री ने मानकी मुंडा स्कॉलरशिप और गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना की घोषणा की 

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के द्वारा दिनांक 11 मार्च 2024 को ताना भगत स्टेडियम में स्टूडेंट्स के लिए दो नई योजनाओं की घोषणा की है। मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने झारखंड राज्य में उच्च शिक्षा को छात्रों के लिए आसान बनाने के लिए मानकी मुंडा स्कॉलरशिप और गुरूजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। 

यह भी पढ़ें : IPL की इस टीम ने गर्ल स्टूडेंट्स के लिए जारी की INR 5 करोड़ की स्कॉलरशिप, इस लिंक से करें अप्लाई 

स्टूडेंट्स ले सकेंगे आसानी से लोन

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की जा रही गुरूजी क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत स्टूडेंट्स आसान तरीके से लोन ले सकेंगे। गुरूजी क्रेडिट कार्ड की मदद से छात्र INR 15 लाख तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं और अपनी उच्च शिक्षा को बेहतर तरीके से पूरा कर सकते हैं। इस लोन पर स्टूडेंट्स को 4 प्रतिशत की दर से वार्षिक ब्याज चुकाना होगा। रिपेमेंट की प्रक्रिया कोर्स ख़त्म हो जाने के एक साल बाद से शुरू होगी। 

मानकी मुंडा स्कॉलरशिप से लड़कियों के लिए तकनीकी शिक्षा बनेगी आसान 

झारखंड के मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन द्वारा शुरू की जा रही मानकी मुंडा स्कॉलरशिप स्कीम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। इस योजना के तहत गर्ल स्टूडेंट्स को टेक्निकल डिप्लोमा करने के लिए INR 15,000 और बी.टेक करने के लिए INR 30,000 वार्षिक स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान किए जाएंगे।  

स्टूडेंट्स ने भारी संख्या में कराया रजिस्ट्रेशन 

मानकी मुंडा स्कॉलरशिप और गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए स्टूडेंट्स ने भारी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराया है। योजना के जारी किए जाने के कुछ घंटे बाद ही 12,000 स्टूडेंट्स ने गुरूजी क्रेडिट कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया था। वहीं मानकी मुंडा स्कॉलरशिप की बात की जाए तो मानकी मुंडा स्कीम के लिए 800 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*