Today’s Current Affairs in Hindi | 25 अप्रैल 2023 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 25 April 2023

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 25 अप्रैल 2023 के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

25 अप्रैल 2023 Current Affairs in Hindi Today 

यहां आज के प्रमुख करंट अफेयर्स की जानकारी दी जा रही है, जिन्हें आप नीचे दिए गए बिंदुओं में देख सकते हैं:-

  1. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ को सार्वजनिक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कार प्रदान किया है।
  2. हाल ही में भारत और ‘गुयाना’ देश ने हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर किए है।
  3. हाल ही में ‘सूडान’ देश में फंसे हुए लगभग 500 भारतीयों को लाने के लिए ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है।
  4. हाल ही में ‘तीरंदाजी वर्ल्ड कप 2023’ में भारत ने 4 मेडल जीते है।
  5. हाल ही में ‘केनरा बैंक’ ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के इनोवेशन हब के साथ साझेदारी की है।
  6. हाल ही में मणिपुर राज्य में ‘खोंगजोम दिवस’ मनाया गया है।
  7. हाल ही में ‘मध्यप्रदेश राज्य’ के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया है।
  8. हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने क्रिकेटर ‘ऋषभ पंत’ को बिलीव इन्वेस्टर के रूप में नियुक्त किया है।
  9. हाल ही में ‘UK’ देश ने लाखों फोन्स पर इंमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण किया है।
  10. हाल ही में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ‘रणधीर ठाकुर’ को अपना CEO और MD नियुक्त किया है।
  11. हाल ही में कोच्चि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पहली ‘जल मेट्रो परियोजना’ को हरी झंडी दिखाई है।
  12. हाल ही में ‘एक पंचायत, एक खेल का मैदान’ परियोजना केरल राज्य में शुरू की गयी है।
  13. हाल ही में ‘महाराष्ट्र राज्य’ के स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता का आंकलन करने के लिए AI मशीन स्थापित की गयी है।
  14. हाल ही में बार्सिलोना ओपन खिताब ‘कार्लोस अलकराज’ ने जीता है।
  15. हाल ही में मलेरिया उन्मूलन पर एशियाई पैसिफिक लीडर्स कॉन्क्लेव का आयोजन ‘नई दिल्ली‘ में किया गया है।
  16. हाल ही में ‘तमिलनाडु’ राज्य सरकार ने 12 घंटे की ड्यूटी वाला बिल विधानसभा में पारित किया है।
  17. हाल ही में T20 क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी ‘के.एल राहुल’ बने है।
  18. हाल ही में HSBC इंडिया ने ‘विराट कोहली’ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
  19. हाल ही में ‘शांतनु रॉय’ को BEML लिमिटेड के CMD के रूप में नियुक्त किया गया है।
  20. हाल ही में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय क्रिकेटर ‘सचिन तेंदुलकर’ के नाम पर एक गेट का अनावरण किया गया है।

यह भी पढ़ें – Today History in Hindi| 25 April- आज ही के दिन रंगीन हुआ था दूरदर्शन, प्रसारण ने हर घर में पाई थी लोकप्रियता

25 अप्रैल 2023 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. हाल ही में किस राज्य के मुख्यमंत्री ने भारत का पहला हेवी लिफ्ट लॉजिस्टिक ड्रोन लॉन्च किया है?

(A) पश्चिम बंगाल 
(B) ओड़िशा 
(C) त्रिपुरा 
(D) बिहार 
उत्तर- (B) ओड़िशा 

2. हाल ही में कौन सबसे अधिक तालाबों और जलाशयों वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर रहा है?

(A) केरल 
(B) उत्तर प्रदेश 
(C) मेघालय 
(D) पश्चिम बंगाल 
उत्तर- (D) पश्चिम बंगाल 

3. हाल ही में किस राज्य की विधानसभा में फेक्ट्री (संसोधन) अधिनियम 2023 पारित किया गया है?

(A) आंध्र प्रदेश
(B) तेलंगाना  
(C) कर्नाटक 
(D) तमिलनाडु 
उत्तर- (D) तमिलनाडु 

4. हाल ही में JioCinema ने किसे अपना ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है?

(A) विराट कोहली 
(B) महेंद्र सिंह धोनी 
(C) रोहित शर्मा 
(D) के.एल राहुल 
उत्तर- (C) रोहित शर्मा 

5.  हाल ही में भारतीय नौसेना ने किस देश से 300 मिलियन डॉलर के हथियार ख़रीदे हैं?

(A) अमेरिका 
(B) रूस 
(C) जापान 
(D) साउथ कोरिया 
उत्तर- (A) अमेरिका

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*